एक्सप्लोरर

अमेरिका की महिला का दावा, सैमसंग गैलेक्सी फोन में लगी आग, जल गई पूरी कार

एक महिला ने दावा किया है कि उसके सैमसंग गैलेक्सी फोन की वजह से उसकी जान जा सकती थी. ये महिला अपनी कार ड्राइव कर रही थी इस दौरान कार में रखा सैमसंग गैलेक्सी S8 (2017 मॉडल) और गैलेक्सी S4 (2013 मॉडल) में आग लग गई.

नई दिल्लीः सैमसंग ने साल 2016 में गैलेक्सी नोट 7 उतारा था जिसके लॉन्च के कुछ दिन बाद ही इसकी बैटरी फटने की खबरें सामने आने लगीं. ऐसे मामले इतने बढ़ गए कि सैमसंग के कुछ मॉडल्स को विमान में ले जाने से बैन कर दिया गया. इस मामले को देखते हुए सैमसंग ने अपने गैलेक्सी नोट 7 को बाजार से वापस ले लिया. इसके बाद से सैमसंग अपनी बैटरी की टेस्टिंग को लेकर काफी सतर्क रहती है लेकिन एक ऐसा ही हैरान करने वाला मामला एक बार फिर सामने आया है.

ABC के WXYZ की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका के डेट्रॉयट शहर में एक महिला ने दावा किया है कि उसके सैमसंग गैलेक्सी फोन की वजह से उसकी जान जा सकती थी. ये महिला अपनी कार ड्राइव कर रही थी इस दौरान कार में रखा सैमसंग गैलेक्सी S8 (2017 मॉडल) और गैलेक्सी S4 (2013 मॉडल) में आग लग गई. महिला किसी तरह कार से बाहर निकली और देखते ही देखते पूरी कार जलने लगी. इस घटना का एक वीडियो सामने आया है. इस आग लगने का कारण दोनों स्मार्टफोन को बताया जा रहा है.

सैमसंग ने घटना की जांच के लिए मौके पर अपनी टीम भेज दी है. इस पर सैमसंग ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि हम अपने लाखों यूजर्स के लिए क्वालिटी और उनकी सुरक्षा का ख्याल रखते हैं. हम इस मामले की पूरी जांच करेंगे. जब तक हमें पूख्ता सबूत ना मिल जाएं तब तक इस घटना के पीछे की वजह को साफ-साफ नहीं बताया जा सकता.

वहीं, दूसरी ओर डेट्रॉयट के फायर डिपार्टमेंट का कहना है कि ये आग दोनों सैमसंग स्मार्टफोन के कारण लगी. ये खास बात है कि सैमसंग गैलेक्सी S4 और S8 स्मार्टफोन कभी कंपनी की रिकॉल लिस्ट में नहीं रहे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'दुष्यंत गौतम को...' अंकिता भंडारी के परिजनों ने सरकार को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम
'दुष्यंत गौतम को...' अंकिता भंडारी के परिजनों ने सरकार को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
इस फ्राइडे रोमांस, थ्रिलर और हॉरर का मिलेगा फुल डोज, OTT पर रिलीज हो रहीं 7 नई फिल्में
रोमांस से थ्रिलर-हॉरर तक, इस वीकेंड ओटीटी पर नहीं होगी एंटरटेनमेंट की कमी

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'दुष्यंत गौतम को...' अंकिता भंडारी के परिजनों ने सरकार को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम
'दुष्यंत गौतम को...' अंकिता भंडारी के परिजनों ने सरकार को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
इस फ्राइडे रोमांस, थ्रिलर और हॉरर का मिलेगा फुल डोज, OTT पर रिलीज हो रहीं 7 नई फिल्में
रोमांस से थ्रिलर-हॉरर तक, इस वीकेंड ओटीटी पर नहीं होगी एंटरटेनमेंट की कमी
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
'बांग्लादेश जैसा भारत में करना चाहते हैं आंदोलन', BJP बोली- राहुल लोकतंत्र के लिए खतरा
'बांग्लादेश जैसा भारत में करना चाहते हैं आंदोलन', BJP बोली- राहुल लोकतंत्र के लिए खतरा
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
Embed widget