एक्सप्लोरर

एचडी स्मार्ट टीवी के साथ देखें आईपीएल, 10 से 15 हजार की कीमत में बेस्ट स्मार्ट टीवी

आईपीएल का सीजन ऑन हो चुका है, लेकिन कोरोना की वजह से मैच सिर्फ टीवी पर ही देखे जा सकते हैं. ऐसे में अगर घर बैठकर फैमिली और फ्रेंड्स के साथ मैच देखने के लिये अच्छा टीवी लेने का प्लान कर रहे हैं तो 10 से15 हजार के बीच में कई टॉप ब्रांड्स के 32 इंच के स्मार्ट टीवी आपको मिल जायेंगे.

स्मार्टफोन की तरह स्मार्ट टीवी भी आज हम सबकी जरूरत है. ग्राहक अब कम बजट में ऐसे स्मार्ट टीवी चाहते हैं जिसमें नेटफ्लिक्स, एमजॉन प्राइम, हॉटस्टार जैसे ओटीटी एप चलाने से लेकर मोबाइल और कंप्यूटर भी कनेक्ट हो सकें. लोगों की बढ़ती डिमांड की वजह से टीवी कंपनी भी लेटेस्ट फीचर्स वाले स्मार्ट टीवी मार्केट में लॉन्च कर रही हैं. हालांकि स्मार्ट टीवी आपको 10 हजार से कम में भी मिल जायेंगे लेकिन इस रेंज में बड़े ब्रांड्स नहीं हैं और कई बार फीचर्स भी बिल्कुल बेसिक हैं. 10 से 15 हजार की कीमत में आपको टॉप ब्रांड के 32 इंच के स्मार्ट टीवी मिल जायेंगे जिनकी टेक्नोलॉजी भी एकदम एडवांस है.

1-शाओमी का Mi TV 4A और Mi TV 4A Pro

शोओमी ब्रांड के दो स्मार्ट टीवी आपको 15 हजार से कम की रेंज में मिल जायेंगे. इस कंपनी ने Mi TV 4A ( कीमत 13500 रुपये) और Mi TV 4A Pro( कीमत 12999 रुपये) दो मॉडल निकाले हैं. इन दोनों टीवी के फीचर्स में ज्यादा अंतर नहीं है. इनकी डिस्प्ले में रिफ्रेश रेट के साथ विविड पिक्चर मोड दिया है जिसमें पिक्चर क्वालिटी अच्छी दिखती है..दोनों टीवी में एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम है और इनमें डेटा सेवर मोड भी है. स्मार्ट टीवी में 2 यूएसबी पोर्ट और 3 एचडीएमआई पोर्ट हैं. दोनों स्मार्ट टीवी में डॉल्बी प्लस साउंड टेक्नोलॉजी है और 20वॉट का साउंड सिस्टम है. इनमें नेटफ्लिक्स, एमेजॉन प्राइम, हॉटस्टार जैसे सभी बड़े ओटीटी एप चलेंगे .

2-वनप्लस का 32Y1 मॉडल

15 हजार के बजट में वनप्लस एक अच्छा ऑप्शन है. वनप्लस के वाई सीरीज में 32Y1 मॉडल है जिसकी कीमत 14999 रुपये है. ये स्मार्ट टीवी एंड्रॉयड टीवी 9 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है और इसमें इनबिल्ट क्रोमकास्ट है.इस टीवी में एमजॉन एलेक्सा के साथ क्विक कनेक्ट होने का ऑप्शन भी है. दो एचडीएमआई और दो यूएसबी पोर्ट दिए हैं. इसके रिमोट में नेटफ्लिक्स, एमेजॉन प्राइम, हॉटस्टार जैसे सभी बड़े ओटीटी एप चलेंगे और गूगल अस्सिटेंस के लिये अलग से बटन दिया गया है. ऑडियो के लिये 20 वॉट के बॉक्स स्पीकर और डॉल्बी ऑडियो सिस्टम है

3-मोटोरोला ( 32 SAFHDM)

15 हजार की कीमत में मोटोरोला का 32 इंच का स्मार्ट टीवी 32 SAFHDM भी अच्छा ऑप्शन है. इस टीवी में अच्छी पिक्चर क्वालिटी के लिये एचडी स्क्रीन, आईपीएस और ब्राइट पैनल है. टीवी में 178 डिग्री के वाइड एंगल से पिक्चर दिखेगी. स्मार्ट टीवी में नेटफ्लिक्स, एमेजॉन प्राइम, हॉटस्टार जैसे सभी बड़े ओटीटी एप चलेंगे. यूट्यूब के अलावा बाकी दूसरे एप भी आप प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं. गेमिंग के एक्सपीरियेंस को शानदार बनाने के लिये इस टीवी के साथ एक गेमिंग कंट्रोलर भी मिलेगा.20 वॉट के साउंड स्पीकर और अच्छी साउंड क्वालिटी के लिये डॉल्बी ऑडियो सिस्टम है. वाईफाई सपोर्ट के अलावा दो-दो एचडीएमआई यूएसबी और सपोर्ट हैं. टीवी में ARM CA53 क्वाडकोर प्रोसेसर और1 जीबी रैम, 8 जीबी स्टोरेज है

4-एलजी ( 32LM565BPTA)

15 हजार के बजट में टीवी का पॉपुलर ब्रांड एलजी भी एक अच्छा ऑप्शन अपने कस्टमर्स को दे रहा है. 32 इंच के इस टीवी का मॉडल का नाम 32LM565BPTA है और कीमत 14,999 रुपये. इस स्मार्ट टीवी वेब ऑपरेटिंग सिस्टम है इस स्मार्ट टीवी में नेटफ्लिक्स, एमेजॉन प्राइम, हॉटस्टार जैसे सभी बड़े ओटीटी एप चलेंगे. एलजी के इस टीवी में HDR डिस्प्ले दिया गया है. वाई-फाई कनेक्ट करने के अलावा 2 एचडीएमआई और 1 यूएसबी पोर्ट दिया गया है इसके अलावा इसमें गेमिंग कंसोल और कुछ और स्मार्ट फीचर्स भी हैं. इसमें साउंड क्वालिटी के लिये 10 वॉट के दो स्पीकर है और डॉल्बी ऑडियो है

5-सैमसंग (UA32T4340AKXXL)

15 हजार के बजट में 32 इंच का स्मार्ट टीवी देने में सैमसंग भी पीछे नहीं और इसके मॉडल UA32T4340AKXXL की कीमत 14999 रुपये है . ये टीवी सैमसंग के अपने टिजेन ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है. इसमें स्क्रीन-मिररिंग का भी फीचर है जिससे आप अपने कंप्यूटर को कनेक्ट कर सकते हैं. इस स्मार्ट टीवी में नेटफ्लिक्स, एमेजॉन प्राइम, हॉटस्टार जैसे सभी बड़े ओटीटी एप चलेंगे.टीवी में HDR 10 स्क्रीन दिया गया है और 2 एचडीएमआई पोर्ट और 1 यूएसबी पोर्ट है. सैमसंग के इस टीवी में 20वॉट के स्पीकर हैं और डॉल्बी डिजिटल प्लस साउंड सिस्टम है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोलर वॉटर गीजर लगवाने में कितना खर्चा, कैसे करता है काम?
सोलर वॉटर गीजर लगवाने में कितना खर्चा, कैसे करता है काम?
चार्जिंग की टेंशन खत्म,10000mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Redmi K100, देखें फीचर्स
चार्जिंग की टेंशन खत्म,10000mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Redmi K100, देखें फीचर्स
Free Fire India में मिलेंगे पैरेंटल कंट्रोल, 28 अक्टूबर से गेमिंग का नया दौर
Free Fire India में मिलेंगे पैरेंटल कंट्रोल, 28 अक्टूबर से गेमिंग का नया दौर
टचस्क्रीन MacBook Pro से M6 चिप तक, Apple इवेंट में हो सकते हैं ये ऐलान
टचस्क्रीन MacBook Pro से M6 चिप तक, Apple इवेंट में हो सकते हैं ये ऐलान

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget