एक्सप्लोरर

Electricity Saving Tips: एसी चलाने के बावजूद भी कैसे बचाएं बिजली का बिल, ये रहे स्मार्ट टिप्स

How to save electricity bill: गर्मी के मौसम में बिजली का बिल बचाने के लिए आपके लिए सबसे जरूरी चीज यही है कि एसी का इस्तेमाल किस तरह किया जाए. आइए हम आपको कुछ टिप्स बताते हैं.

Electricity Saving Tips: देशभर में इस वक्त चिलचिलाती गर्मी लोगों को बहुत परेशान कर रही है. ऐसे में एसी से लेकर फ्रिज तक, घर में हर चीज का इस्तेमाल तो लाजमी है, लेकिन इन दिनों एक चीज जो सबसे ज्यादा परेशान करती है वो है बिजली का बिल. अक्सर देखा जाता है कि एसी चलाने के बाद आपका बिल बहुत ज्यादा आता है. अगर आप भी बिजली के बिल से परेशान हैं तो इन टिप्स को फॉलो कर अपने बिजली के बिल को बचा सकते हैं.

किस तरह बचा सकते हैं बिल? 

अगर आप एसी का इस्तेमाल करते हैं तो आपके घर में सबसे ज्यादा बिजली खाने वाली चीज वही है. आप अकेले इसे संभाल लेंगे तो काफी बचत हो जाएगी. इसके लिए जरूरी है कि एसी वाले कमरे को हर ओर से अच्छे से बंद करके बैठें. बाहर से थोड़ी सी भी गर्म हवा एसी की घंटों की बिजली बर्बाद कर देती है, ये बिजली की खपत दस प्रतिशत तक कम कर देगा. 

एक जरूरी चीज यह है कि परिवार के सारे सदस्य एक ही कमरे में बैठें. दो कमरे के बजाय एक कमरे में एसी चलने से आधी बिजली बचेगी. एसी का तापमान 26 डिग्री सेट करें, जो कि आरामदायक तापमान है. 22 डिग्री के मुकाबले ये दस फीसदी से भी ज्यादा बिजली की बचत करेगा. दिन शुरू होते ही एसी न चलाएं और नियमित समय से एक घंटा बाद एसी शुरू करें. इस तरह पांच से दस प्रतिशत बिजली बचाई जा सकती है. 

अच्छी कूलिंग के लिए करें ये काम

एक दूसरी चीज आप ये कर सकते हैं कि अच्छी कूलिंग पाने के लिए एसी वाले कमरे में कम से कम फर्नीचर रखें. अक्सर ऐसा होता है कि सामान या फर्नीचर की वजह से हवा में रुकावट आती है, जिससे फर्नीचर कम करने से ज्यादा टेंपरेचर में भी आपका रूम ठंडा रहेगा.

इससे आपको बिजली बिल ज्यादा न आने की परेशानी भी नहीं रहेगी. हमेशा कमरे में धूप आने से रोकने की कोशिश करें. अगर ऐसा नहीं करते हैं तो एयर कंडीशनर रूम को ठंडा नहीं कर पाएगा, फिर ज्यादा देर तक AC चलाने से आपका बिल और ज्यादा आएगा. 

यह भी पढ़ें:-

AI हमारे रोजमर्रा के कामों को कैसे आसान बना रहा, पता ही नहीं चलता 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब AI बताएगा Video में क्या कमी है! Instagram Creators के लिए आया नया फीचर
अब AI बताएगा Video में क्या कमी है! Instagram Creators के लिए आया नया फीचर
किसी और के डॉक्यूमेंट पर सिम लेने पर होगी इतनी सजा, जान लें नियम
किसी और के डॉक्यूमेंट पर सिम लेने पर होगी इतनी सजा, जान लें नियम
TV को मिलेगा नया Slim डिजाइन! Amazon ने लॉन्च किया Fire TV Stick 4K
TV को मिलेगा नया Slim डिजाइन! Amazon ने लॉन्च किया Fire TV Stick 4K
लैपटॉप बैटरी जल्दी खत्म? बैकअप बढ़ाने के असरदार तरीके आजमाएं
लैपटॉप बैटरी जल्दी खत्म? बैकअप बढ़ाने के असरदार तरीके आजमाएं

वीडियोज

कॉकपिट में 'कसाई' पायलट...प्लेन क्रैश का 'टेरर प्लान' !
बिहार में बाढ़ का तांडव! बेघर हुए लाखों लोग...
SIR में 'गड़बड़' सॉफ्टवेयर का 'डेवलपर' कौन?
कैप्टन स्मिथ की पूरी कहानी!
फॉर्म 6 को लेकर विवाद क्यों? विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्लाईदुबई विमान के हीरो स्मित मच्छार की सेहत को लेकर बड़ा अपडेट, भारतीय दूतावास ने दी जानकारी
फ्लाईदुबई विमान के हीरो स्मित मच्छार की सेहत को लेकर बड़ा अपडेट, भारतीय दूतावास ने दी जानकारी
JDU-अनंत सिंह में भिड़ंत करवाकर PK पहुंचे दरभंगा, अनुज सिंह की रैली से क्यों रहे गायब?
JDU-अनंत सिंह में भिड़ंत करवाकर PK पहुंचे दरभंगा, अनुज सिंह की रैली से क्यों रहे गायब?
2027 ODI वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का शेड्यूल, नोट कर लीजिए सभी मैचों की तारीख
2027 ODI वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का शेड्यूल, नोट कर लीजिए सभी मैचों की तारीख
'बॉक्स ऑफिस पर रूल करेगी', 'दृश्यम 3' का आया फर्स्ट रिव्यू, जानें कैसी है अजय देवगन की फिल्म
'बॉक्स ऑफिस पर रूल करेगी', 'दृश्यम 3' का आया फर्स्ट रिव्यू, जानें कैसी है अजय देवगन की फिल्म
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, 'जंतर-मंतर पर बैठेंगे और...'
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, 'जंतर-मंतर पर बैठेंगे और...'
UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता
UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता
गांधीजी के आश्रम में खाने से सामान रखने तक के नियम, क्यों जरूरी थे 11 व्रत?
गांधीजी के आश्रम में 11 व्रत क्यों जरूरी थे? खाने से सामान रखने तक के थे नियम
फ्लाईदुबई घटना के बाद कैसे एक्शन में आया इजरायल और भेजे फाइटर जेट..., राजदूत ने बताया
फ्लाईदुबई घटना के बाद कैसे एक्शन में आया इजरायल और भेजे फाइटर जेट..., राजदूत ने बताया
Embed widget