एक्सप्लोरर

बोल याद नहीं? कोई बात नहीं! YouTube सिर्फ गुनगनाने पर बता देगा आपका पसंदीदा गाना, जानें इस नए फीचर के बारे में सबकुछ

अब YouTube ने एक नया फीचर पेश किया है, जिससे आप सिर्फ गुनगुनाकर अपना मनपसंद गाना ढूंढ सकते हैं, बिना किसी अलग ऐप की जरूरत के.

कभी ऐसा हुआ है कि आपके जहन में कोई धुन घूम रही हो, लेकिन आप लाख कोशिशों के बाद भी गाने के बोल याद नहीं कर पा रहे हों? गुनगुनाना आता है, पर गाना कौन-सा है याद नहीं आ रहा? अब इसकी टेंशन लेने की जरूरत नहीं, क्योंकि YouTube खुद बताएगा कि वो कौन-सा गाना है।

जी हां, YouTube ने एक नया कमाल का फीचर पेश किया है, जिससे अब आप सिर्फ गुनगुनाकर या सीटी बजाकर अपना मनपसंद गाना खोज सकते हैं. अब Shazam या किसी और ऐप की जरूरत नहीं, सीधा YouTube पर जाकर गाना पहचानिए और सुनिए.

यह फीचर बिल्कुल वैसे ही काम करता है जैसे Google का Hum to Search फीचर. गुनगुनाइए और ऐप बता देगा गाना कौन-सा है.

कैसे करें इस्तेमाल? 

  • YouTube ऐप खोलिए
  • ऊपर दाईं तरफ़ जो सर्च वाला आइकन है, उस पर टैप कीजिए
  • अब सर्च बार के पास एक माइक का आइकन दिखेगा, उस पर टैप करें
  • इसके बाद आप गाना गा सकते हैं, गुनगुना सकते हैं या सीटी बजा सकते हैं
  • YouTube आपकी आवाज़ को पहचानेगा और आपको गानों की एक लिस्ट दिखाएगा
  • अगर मनचाहा गाना मिल गया, तो उस पर क्लिक करें और सुनना शुरू कर दीजिए. नहीं मिला, तो एक बार फिर कोशिश कर सकते हैं.

एक छोटी-सी बात ध्यान में रखें, इस फीचर के लिए YouTube को माइक्रोफोन की परमिशन देनी होगी. अगर आप चाहें, तो सिर्फ ऐप इस्तेमाल करते वक्त ही परमिशन दें और बाद में इसे बंद कर सकते हैं.

सभी को अभी नहीं मिलेगा ये फीचर

अभी ये सुविधा सिर्फ कुछ चुनिंदा Android यूजर्स को ही मिली है, खासकर उन लोगों को जो YouTube का बीटा वर्जन इस्तेमाल कर रहे हैं. यानी iPhone यूज़र्स या बाकी Android यूजर्स को थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है.

लेकिन जब ये फीचर सबके लिए आ जाएगा, तो गाना पहचानने का तरीका ही बदल जाएगा. अब ना बोल याद करने की झंझट, ना अलग ऐप खोलने की जरूरत. बस गुनगुनाइए और YouTube से पूछिए 'भाई, ये गाना कौन-सा है?'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोलर वॉटर गीजर लगवाने में कितना खर्चा, कैसे करता है काम?
सोलर वॉटर गीजर लगवाने में कितना खर्चा, कैसे करता है काम?
चार्जिंग की टेंशन खत्म,10000mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Redmi K100, देखें फीचर्स
चार्जिंग की टेंशन खत्म,10000mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Redmi K100, देखें फीचर्स
Free Fire India में मिलेंगे पैरेंटल कंट्रोल, 28 अक्टूबर से गेमिंग का नया दौर
Free Fire India में मिलेंगे पैरेंटल कंट्रोल, 28 अक्टूबर से गेमिंग का नया दौर
टचस्क्रीन MacBook Pro से M6 चिप तक, Apple इवेंट में हो सकते हैं ये ऐलान
टचस्क्रीन MacBook Pro से M6 चिप तक, Apple इवेंट में हो सकते हैं ये ऐलान

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget