एक्सप्लोरर

Malware Alert: अगर Google Chrome में लॉगिन पासवर्ड सेव करने की है आदत तो बदल डालें, Redline Stealer चुरा रहा आपका डेटा

Malware Alert: अगर आप भी गूगल क्रोम में लॉगिन पासवर्ड सेव करते हैं तो अपनी इस आदत को बदल डालिए. दरअसल ऐसा करना सेफ नहीं है. हैकर्स रेडलाइन स्टीलर मैलवेयर के जरिए आपका पासवर्ड और जानकारी चुरा रहे हैं.

Malware Alert : वेब ब्राउजिंग (Web Browsing) और इंटरनेट (Internet) से जुड़े दूसरे काम के लिए ब्राउजर (Browser) गूगल क्रोम (Google Chrome) का इस्तेमाल सबसे ज्यादा किया जाता है. कुछ भी सर्च (Search) करने के साथ ही जीमेल (Gmail) से लेकर अन्य दूसरे अकाउंट का लॉगिन (Login) भी हम यहीं करते हैं. इस दौरान टाइम और बार-बार टाइप करने की जटिलता से बचने के लिए यूजर्स अपना लॉगिन आईडी (Login Id) और पासवर्ड (Password) क्रोम में सेव कर देते हैं. अगर आप भी ऐसा करते हैं तो अब सावधान होने की जरूरत है. दरअसल हाल ही में एक रिपोर्ट आई है, जिसके मुताबिक गूगल क्रोम (Chrome) पर लॉगिन पासवर्ड (Login Password) को सेव करना खतरनाक हो सकता है. यहां पासवर्ड के हैक (Password Hack) होने का खतरा अधिक है. इस संबंध में अलर्ट (Alert) भी जारी किया गया है.

किससे है खतरा

गूगल क्रोम में सेव पासवर्ड के हैक (Hack) होने के खतरे का पता सिक्योरिटी एक्सपर्ट कंपनी AhnLab की एक रिपोर्ट से हुआ है. इसमें कहा गया है कि Redline Stealer नाम का एक मैलवेयर (Malware) पिछले कुछ दिनों से एक्टिव है और यह गूगल (Google) क्रोम में सेव लॉगिन आईडी और पासवर्ड को चुराता है. इसके बाद हैकर्स (Hackers) आपकी पर्सनल और गोपनीय डिटेल लेकर आपको ब्लैकमेल (Blackmail) भी कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें : BlackBerry Will Not Work: 4 जनवरी से डब्बा हो जाएंगे BlackBerry के ये फोन, आपके पास भी है तो फौरन करें ये काम

इस तरह चला खतरे का पता

AhnLab ने अपनी रिपोर्ट में किया है. इस रिपोर्ट में बताया गया है कि कंपनी का एक स्टाफ वर्क फ्रॉम होम (Work From HOme) कर रहा था। वह एक ऐसे डिवाइस (Device) को यूज कर रहा था जिसे इसी कंपनी के कुछ अन्य कर्मचारी इस्तेमाल कर रहे थे. इनमें से सभी इस बात से अनजान थे कि उस डिवाइस में Redline Stealer नाम का एक मैलवेयर छिपा हुआ है. यह मैलवेयर कंपनी के वीपीएन (VPN) तक पहुंचकर महत्वपूर्ण जानकारियां और पासवर्ड चुरा रहा था.

ये भी पढ़ें : Lost Android Smartphone: खो गया है एंड्रॉयड स्मार्टफोन, जानिए कैसे खोजें और नहीं मिले तो ऐसे करें डेटा डिलीट

बहुत खतरनाक है यह मैलवेयर

इस रिपोर्ट में यूजर्स से गूगल क्रोम में अपना लॉगिन पासवर्ड सेव न करने की अपील भी कई गई है. कंपनी ने बताया है कि यह मैलवेयर (Dangerous Malware) इतना खतरनाक है कि इसे एंटीवायरस (AntiVirus) भी नहीं रोक पाते. बेशक आपने अपने डिवाइस में पहले से कोई एंटीवायरस ऐप (AntiVirus App) इंस्टॉल कर रखा हो, लेकिन यह मैलवेयर फिर भी आपके डिवाइस में घुस सकता है. इसलिए बेहतर है कि आप पासवर्ड सेव न करें.

इन बातों का रखें ध्यान

  • सबसे पहले तो पासवर्ड सेव करने की आदत छोड़ें.
  • अगर आपने ये आदत डाल भी रखी है तो समय-समय पर पासवर्ड बदलते रहें.
  • वेबसाइट से लेकर ऐप तक के इस्तेमाल में इस बात का ध्यान रखें कि ये आधिकारिक और विश्वसनीय हों.
  • मेल, मैसेज या व्हाट्सऐप पर आने वाले किसी अनजान लिंक को क्लिक न करें.
  • फोन या डिवाइस में गोपनीय और जरूरी जानकारी, पर्सनल डेटा और अन्य जरूरी फाइल को बिना प्रोटेक्शन के सेव करके न रखें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP प्रोटेस्ट के बीच सोशल मीडिया पर सख्ती, सरकार ने जारी की एडवाइजरी
CJP प्रोटेस्ट के बीच सोशल मीडिया पर सख्ती, सरकार ने जारी की एडवाइजरी
AI को परेशान करना पड़ेगा भारी! Claude के लिए Anthropic ने बनाए नए नियम
AI को परेशान करना पड़ेगा भारी! Claude के लिए Anthropic ने बनाए नए नियम
चश्मे से ही हो जाएगी UPI पेमेंट, Jio लाया AI स्मार्टग्लास
चश्मे से ही हो जाएगी UPI पेमेंट, Jio लाया AI स्मार्टग्लास
OPPO K14 Plus में 8,000mAh बैटरी और दमदार परफॉर्मेंस, सेल हुई शुरू
OPPO K14 Plus में 8,000mAh बैटरी और दमदार परफॉर्मेंस, सेल हुई शुरू

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Live: CJP प्रोटेस्ट से पहले ट्रेन-मेट्रो में पाबंदी का मामला SC पहुंचा, जज ने पूछा- आयोजक कौन?
Live: CJP प्रोटेस्ट से पहले ट्रेन-मेट्रो में पाबंदी का मामला SC पहुंचा, जज ने पूछा- आयोजक कौन?
दिल्ली: CJP प्रोटेस्ट से पहले बवाल, अरविंद केजरीवाल बोले- 'मैं भी जाऊंगा और...'
दिल्ली: CJP प्रोटेस्ट से पहले बवाल, अरविंद केजरीवाल बोले- 'मैं भी जाऊंगा और...'
CJP के आंदोलन से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, दिल्ली आने वाली सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द
CJP के आंदोलन से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, दिल्ली आने वाली सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
207 पर गिरे थे 3 विकेट, फिर 68 रन के भीतर ढेर ऑस्ट्रेलिया, भारतीय गेंदबाजों का कहर
207 पर गिरे थे 3 विकेट, फिर 68 रन के भीतर ढेर ऑस्ट्रेलिया, भारतीय गेंदबाजों का कहर
मुस्लिमों ने रेजीनगर-नंदीग्राम में दिया साथ तो सीएम शुभेंदु अधिकारी बोले, 'हमने दोस्ती...'
मुस्लिमों ने रेजीनगर-नंदीग्राम में दिया साथ तो सीएम शुभेंदु अधिकारी बोले, 'हमने दोस्ती...'
UP चुनाव से पहले बड़ा फैसला, मिलेंगे 2 LPG सिलेंडर, कितने होंगे खर्च?
UP चुनाव से पहले बड़ा फैसला, मिलेंगे 2 LPG सिलेंडर, कितने होंगे खर्च?
Rejinagar Bypoll Result Live: भाजपा ने रेजीनगर सीट पर दर्ज की 72 हजार वोटों से जीत, हुमायूं कबीर को करारा झटका
Live: भाजपा ने रेजीनगर सीट पर दर्ज की 72 हजार वोटों से जीत, हुमायूं कबीर को करारा झटका
Embed widget