एक्सप्लोरर

ठंड से बचने के लिए अगर AC को 30 से 32 डिग्री पर सेट कर दिया जाए तो क्या कमरा गर्म होगा? जवाब पढ़िए  

आज जानिए कि सर्दियों में अगर एसी के टेंपरेचर को 30 से ऊपर रखा जाए तो क्या कमरा गर्म होगा? क्योंकि गर्मियों में इतना टेंपरेचर सेट करने से कमरे में ठंडक नहीं होती. 

देशभर में इस वक्त खतरनाक ठंड का प्रकोप देखा जा रहा है. विशेषकर राजधानी दिल्ली में तो पिछले 10 साल का रिकॉर्ड टूट गया है. सुबह के वक्त तापमान 2 से 3 डिग्री पर मापा जा रहा है. ठंड से बचने के लिए लोग अलग-अलग तरह के उपाय कर रहे हैं. लेकिन इस सब के बीच एक सवाल जो लोगों के मन में चल रहा है वह ये है कि अगर सर्दियों में एसी के तापमान को बढ़ा दिया जाए या इसे 30 से 32 डिग्री तक कर दिया जाए तो क्या कमरा गर्म होगा?  क्योंकि गर्मियों के दिनों में अगर हम इतना तापमान सेट करते हैं तो कमरा बिल्कुल भी ठंडा नहीं होता और गर्मी लगती है. आज इस सवाल का जवाब जानिए.   

30 से 32 डर्ग्री टेंपरेचर करने से ये होगा

दरअसल, हम सभी के घर में जो एयर कंडीशनर लगा हुआ है वो कमरे को ठंडा करने के लिए बनाया जाता है न कि उसे गर्म करने के लिए. जब गर्मियों में हम एसी चलाते हैं तो AC गर्म हवा को सोखता है और अपने अंदर लगे रेफ्रिजरेंट और कॉइल से इस हवा को प्रोसेस करके ठंडी हवा फेंकता है जिससे कमरा ठंडा होने लगता है. आमतौर पर हम सभी के घर में जो AC लगे हैं वह कमरे को ठंडा नहीं कर सकते क्योंकि वे कमरे के तापमान को कम करने के लिए बनाए गए होते हैं. आपका कमरा इस मौसम में गर्म तभी हो सकता है जब आप 'हॉट एंड कोल्ड' एसी खरीद कर लाए हो या आपके पास ऐसा AC पहले से मौजूद हो.


उदाहरण से समझिए

 गर्मियों में जब कमरे का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस होता है तो हम AC के टेंपरेचर को कम करते हैं. अगर आप 25 डिग्री सेल्सियस पर AC को सेट करते हैं तो आपके एसी का कंप्रेसर काम शुरू करता है और कमरे के टेंपरेचर को धीरे-धीरे कम करता है. एक बार जब कमरे का टेंपरेचर 25 डिग्री पर पहुंच जाता है तो एसी का कंप्रेसर काम करना बंद कर देता है और तब सिर्फ पंखा चलता है. जब एक बार फिर टेंपरेचर बढ़ेगा तो फिर कंप्रेसर काम करेगा और ये प्रक्रिया चलती रहती है.

इस वक्त राजधानी दिल्ली में खतरनाक ठंड पड़ रही है. ऐसे में कमरे का तापमान सुबह के वक़्त 8 से10 या 12 डिग्री के आसपास रहता है. अगर आप AC के  टेंपरेचर को 30 से 32 डिग्री सेल्सियस पर सेट करेंगे तो ऐसी स्थिति में केवल इसी का पंखा काम करेगा क्योंकि कमरे का तापमान पहले से ही कम है. आपको ये बात याद हो कि हमारे घरो में जो AC लगे हैं वे केवल कमरे के तापमान को कम करते हैं. तो ऐसी स्थिति में जब कमरे का तापमान पहले से ही कम है AC सिर्फ आपको हवा देगा. इससे और कुछ नहीं होगा बल्कि कमरा और ठंडा होगा. सामान्य AC कमरे को ठंडे करने के लिए ही बनाए जाते हैं. इसलिए वे कमरा गर्म नहीं कर सकते. 

कमरे को गर्म करना चाहते हैं तो ये करें

अगर आप सर्दियों में अपने कमरे को AC से गर्म करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको और 'हॉट एंड कोल्ड एसी' खरीदना होगा. बाजार में हॉट एंड कोल्ड एसी उपलब्ध है जो 30 से 35,000 रुपये के बीच आपको मिल जाएंगे.

यह भी पढ़ें:

ऑनलाइन मीटिंग का मजा अब होगा दोगुना, Zoom ऐप पर आए ये कमाल के फीचर्स, स्कूली बच्चों की मौज 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खत्म हो जाएगी पैसे की वैल्यू, Elon Musk बोले- अब AI नहीं रुकेगी
खत्म हो जाएगी पैसे की वैल्यू, Elon Musk बोले- अब AI नहीं रुकेगी
चीन ने दिखाया ऐसा Robot जो युद्ध में उतरा तो दुश्मनों की कांप जाएगी रूह! जानें क्या करेगा
चीन ने दिखाया ऐसा Robot जो युद्ध में उतरा तो दुश्मनों की कांप जाएगी रूह! जानें क्या करेगा
Wi-Fi और Gaming Router में क्या होता है अंतर? जानें जवाब
Wi-Fi और Gaming Router में क्या होता है अंतर? जानें जवाब
सिर्फ 200 रुपये में 15 OTT, इस कंपनी ने मचा दिया तहलका
सिर्फ 200 रुपये में 15 OTT, इस कंपनी ने मचा दिया तहलका

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'लड़ाई अभी जारी है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद किस बात पर अड़ी कांग्रेस? बताई दो मांगें
'लड़ाई अभी जारी है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद किस बात पर अड़ी कांग्रेस? बताई दो मांगें
'पैसे के दम पर देश को तबाह करना चाहते थे...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले गिरिराज सिंह
'पैसे के दम पर देश को तबाह करना चाहते थे...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले गिरिराज सिंह
'डायरेक्टर को चिल्लाना पड़ता है', शगुफ्ता अली बोलीं- आज के टीवी सेट्स पर नहीं रही तमीज-तहजीब
'डायरेक्टर को चिल्लाना पड़ता है', शगुफ्ता अली बोलीं- आज के टीवी सेट्स पर नहीं रही तमीज-तहजीब
बदल गई IND vs ZIM 3rd T20 की टाइमिंग? जानिए LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
बदल गई IND vs ZIM 3rd T20 की टाइमिंग? जानिए LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
Mustard Oil vs Olive Oil Benefits: सरसों या जैतून... हार्ट पेशेंट के लिए कौन सा तेल सही?
सरसों या जैतून... हार्ट पेशेंट के लिए कौन सा तेल सही?
Kerala Students Viral Video: कॉलेज केयरटेकर को स्टूडेंट्स ने दिया सरप्राइज, रिएक्शन वायरल
कॉलेज केयरटेकर को स्टूडेंट्स ने दिया सरप्राइज, रिएक्शन वायरल
Embed widget