एक्सप्लोरर

DeepMind का बड़ा खुलासा: गूगल बना रहा है AI जो आपकी तरह ईमेल लिखेगा

गूगल की AI कंपनी DeepMind एक ऐसा टूल बना रही है जो आपकी तरह ईमेल पढ़कर जवाब देगा. CEO डेमिस हासबिस का कहना है कि यह AI असिस्टेंट लोगों का समय बचाएगा और डिजिटल झंझट कम करेगा.

सोचिए अगर कोई आपकी जगह ईमेल पढ़े, समझे और बिल्कुल आपकी ही तरह जवाब भी दे! जी हां, अब ये जल्द ही मुमकिन हो सकता है. गूगल की AI कंपनी DeepMind के CEO डेमिस हासबिस ने हाल ही में बताया है कि उनकी टीम एक ऐसा AI टूल बना रही है जो आपकी लिखने की स्टाइल को सीखकर आपकी तरह ईमेल का जवाब दे सकेगा.

SXSW फेस्टिवल में बोलते हुए हासबिस ने कहा, “मैं तो सच में चाहता हूं कि कोई मेरी ईमेल्स संभाल ले. मैं इसके लिए हर महीने हजारों डॉलर देने को तैयार हूं.” उन्होंने बताया कि इस टूल का मकसद लोगों को रोज़ के झंझट वाले डिजिटल कामों से राहत दिलाना है.

क्या करेगा ये नया AI टूल?

  • आपकी ईमेल पढ़ेगा और समझेगा
  • आपकी तरह जवाब तैयार करेगा
  • आपकी टोन और स्टाइल सीखेगा
  • रोज़ के बोरिंग ईमेल से छुटकारा दिलाएगा

हासबिस ने ये भी कहा कि आजकल की टेक्नोलॉजी लोगों का ध्यान खींचने के लिए बनी है, लेकिन उनका AI असिस्टेंट उल्टा काम करेगा, वो आपका ध्यान बचाएगा और आपका समय बचाएगा.

सिर्फ ईमेल नहीं, ज़िंदगी का असिस्टेंट बनेगा AI

हासबिस ने आगे बताया कि उनका सपना है एक यूनिवर्सल AI असिस्टेंट बनाने का, जो आपको अच्छी सलाह दे, आपके लिए सही फैसले लेने में मदद करे, और आपके रोज़मर्रा के छोटे-मोटे काम खुद संभाले.

AGI: इंसान जैसी सोचने वाली AI

उन्होंने ये भी बताया कि AI की रफ्तार अब इतनी तेज़ हो चुकी है कि AGI (Artificial General Intelligence), यानी ऐसी AI जो इंसानों जैसी सोच और समझ रखती हो आने वाले 5 से 10 साल में हकीकत बन सकती है. उन्होंने इसे नई औद्योगिक क्रांति जैसा बड़ा बदलाव बताया.

अमेरिका-चीन को मिलकर काम करने की अपील

AI के खतरों और जिम्मेदारियों को लेकर हासबिस ने अमेरिका और चीन जैसे देशों से अपील की कि वे AI की सुरक्षा और नियमों पर मिलकर काम करें. उनका मानना है कि AI पूरी दुनिया को प्रभावित करेगा, इसलिए इसकी सुरक्षा और जिम्मेदारी भी दुनियाभर की साझी ज़िम्मेदारी होनी चाहिए.

सबको फायदा मिलना चाहिए

हासबिस ने कहा कि अगर AI से दुनिया में समृद्धि आती है, तो ज़रूरी है कि उसका फायदा सबको मिले, ना कि सिर्फ कुछ गिने-चुने लोगों को. तो कुल मिलाकर, गूगल और DeepMind ऐसी AI बना रहे हैं जो आपकी ज़िंदगी को आसान बना सकती है, चाहे बात ईमेल की हो या रोज़ के दूसरे छोटे कामों की. अब देखना ये है कि ये नया AI असिस्टेंट हमारे लिए कितना मददगार साबित होता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

iPhone 18 Proकी बिक्री शुरू, मुंबई से यूपी तक Apple स्टोर के बाहर लगी लाइनें
iPhone 18 Proकी बिक्री शुरू, मुंबई से यूपी तक Apple स्टोर के बाहर लगी लाइनें
iPhone 18 Pro Max की सेल आज से, खरीदने से पहले जान लें EMI का गणित
iPhone 18 Pro Max की सेल आज से, खरीदने से पहले जान लें EMI का गणित
सस्ती USB केबल या महंगी वाली? खरीदने से पहले समझें टेक्निकल फर्क
सस्ती USB केबल या महंगी वाली? खरीदने से पहले समझें टेक्निकल फर्क
Portable AC Display पर FL दिखे तो क्या करें? समझें इसका मतलब
Portable AC Display पर FL दिखे तो क्या करें? समझें इसका मतलब

वीडियोज

Bihar में एक 'मुर्दा' महिला 12 साल मिली जिंदा... लाश की मिस्ट्री से सनसनी।Sansani
Haryana के Sonipat में 6 महीने के मासूम पर झपटा खूंखार कुत्ता CCTV में कैद हुआ। Viral News
Chitra Tripathi: भारत पर ट्रंप का टैरिफ हथियार...कितना पड़ेगा असर? | Trump Tariff War Against India
Bharat Ki Baat: आम आदमी-VIP..दोनों सड़क के सताए.. यूपी के 'गड्ढों' का विकास कब ?। UP News।
Bharat Ki Baat : 'PDA रथ' से योगी को टक्कर! | UP Elections 2027 | CM Yogi | Akhilesh Yadav

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत को आंख दिखा रहा बांग्लादेश, अब रख दी बड़ी शर्त, बोला- 'रिश्ते सुधारने हैं तो...'
भारत को आंख दिखा रहा बांग्लादेश, अब रख दी बड़ी शर्त, बोला- 'रिश्ते सुधारने हैं तो...'
DUSU चुनाव के बीच NSUI कैंडिडेट विजय शंकर मीणा का दावा- परिवार को उठा लिया
DUSU चुनाव के बीच NSUI कैंडिडेट विजय शंकर मीणा का दावा- परिवार को उठा लिया
Gen Z से बोले मोहन भागवत, '...क्योंकि युवा धर्म की बात नहीं करते'
Gen Z से बोले मोहन भागवत, '...क्योंकि युवा धर्म की बात नहीं करते'
रवि तेजा की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'इरुमुडी' OTT पर 5 भाषाओं में हुई रिलीज, जानें- कहां देखें
रवि तेजा की ब्लॉकबस्टर 'इरुमुडी' हुई ओटीटी पर रिलीज, जानें- कहां देखें
एशियन गेम्स में अलग जर्सी पहनकर क्यों खेल रही है भारतीय क्रिकेट टीम? जानें नियम
एशियन गेम्स में अलग जर्सी पहनकर क्यों खेल रही है भारतीय क्रिकेट टीम? जानें नियम
भारत के बाद अमेरिका जाएंगे शी जिनपिंग, ट्रंप से क्या कम करवा लेंगे टैरिफ?
भारत के बाद अमेरिका जाएंगे शी जिनपिंग, ट्रंप से क्या कम करवा लेंगे टैरिफ?
नीतीश कुमार की बैठक से बड़ी खबर, निशांत को CM बनाने की मांग
नीतीश कुमार की बैठक से बड़ी खबर, निशांत को CM बनाने की मांग
चोरी ऊपर से सीना जोरी...रेलवे की चादर चुराते पकड़ी गई दीदी, दिखाने लगीं रौबी
चोरी ऊपर से सीना जोरी...रेलवे की चादर चुराते पकड़ी गई दीदी, दिखाने लगीं रौबी
Embed widget