एक्सप्लोरर

इलाज के लिए मदद मांगना महिला को पड़ा भारी! इस तरह ठगों ने लूट लिए 30 हजार रुपये

Cyber Fraud: भारत में ऑनलाइन ठगी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं. साइबर अपराधी अब सिर्फ अमीरों को नहीं, बल्कि ज़रूरतमंद और मजबूर लोगों को भी अपना शिकार बना रहे हैं.

Cyber Fraud: भारत में ऑनलाइन ठगी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं. साइबर अपराधी अब सिर्फ अमीरों को नहीं, बल्कि ज़रूरतमंद और मजबूर लोगों को भी अपना शिकार बना रहे हैं. हाल ही में कर्नाटक के उडुपी की एक महिला, जो कैंसर का इलाज करवा रही है, मेडिकल खर्चों के लिए सोशल मीडिया पर मदद मांगते हुए ऑनलाइन धोखाधड़ी की शिकार हो गई और ₹30,000 से ज़्यादा गंवा बैठीं.

क्या है पूरा मामला?

The Times of India की रिपोर्ट के अनुसार, पीड़िता एक कैंसर रोगी हैं और इलाज के बढ़ते खर्चों से परेशान होकर उन्होंने सोशल मीडिया पर बैंक अकाउंट की जानकारी साझा करते हुए लोगों से आर्थिक मदद की गुहार लगाई थी. 1 जुलाई को सुबह करीब 10 बजे उन्हें एक फोन कॉल आया जिसमें कन्नड़ भाषा बोलने वाला एक व्यक्ति खुद को मंत्रालय राघवेंद्र स्वामी मठ का प्रतिनिधि बताने लगा. उसने दावा किया कि उडुपी के कृष्ण मठ के निर्देश पर वह कॉल कर रहा है और पीड़िता को 2.90 लाख रुपये की आर्थिक मदद दी जा रही है.

लेकिन इस रकम को पाने के लिए महिला से पहले 29,900 रुपये “टैक्स” के रूप में मांगे गए. धार्मिक संस्था के नाम और मदद के वादे पर भरोसा कर महिला ने यह रकम PhonePe के जरिए ट्रांसफर कर दी. इसके बाद उस व्यक्ति के कहने पर उन्होंने दो बार में 4,000 रुपये और भेज दिए.

ठग ने उन्हें आश्वासन दिया कि दोपहर 11:45 बजे तक 2.90 लाख रुपये उनके खाते में आ जाएंगे और फिर वह कॉल करें. लेकिन समय बीतने के बाद भी जब पैसा नहीं आया तब महिला को ठगी का एहसास हुआ और उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई.

कानूनी कार्रवाई और धाराएं

इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 318(4) और 112 के तहत केस दर्ज किया गया है. साथ ही आईटी एक्ट की धारा 66(C) और 66(D) के तहत भी मामला दर्ज किया गया है.

कैसे बचें ऐसी ऑनलाइन ठगी से?

यह घटना उन तमाम लोगों के लिए चेतावनी है, जो आर्थिक या स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों में सोशल मीडिया पर मदद मांगते हैं. ऐसे हालात में संवेदनशील जानकारी सार्वजनिक करना काफी जोखिम भरा हो सकता है.

सावधानी बरतने के कुछ उपाय

  • बैंक खाता या अन्य संवेदनशील जानकारी कभी भी सोशल मीडिया पर सार्वजनिक न करें.
  • अगर कोई बड़ी रकम या दान की पेशकश करे, तो उसकी पहचान की अच्छी तरह से जांच करें.
  • कोई भी संगठन अगर मदद के बदले प्रोसेसिंग फीस या टैक्स मांगे, तो सतर्क हो जाएं. असली सहायता संस्थाएं कभी पैसे की मांग नहीं करतीं.
  • शंका की स्थिति में संबंधित संस्था की ऑफिशियल वेबसाइट या हेल्पलाइन से संपर्क करें.
  • किसी भी संदेहास्पद कॉल या ट्रांजैक्शन की तुरंत साइबर क्राइम पोर्टल या नजदीकी पुलिस स्टेशन में शिकायत करें.

यह भी पढ़ें:

दुश्मन का बंकर उड़ा देगी भारत की ये नई मिसाइल! ले जाएगी सबसे भारी वारहेड, जानें कितनी खतरनाक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

iPhone और iPad का चार्जिंग पोर्ट आखिर कितनी Fast Charging सपोर्ट करता है? जानिए पूरा सच
iPhone और iPad का चार्जिंग पोर्ट आखिर कितनी Fast Charging सपोर्ट करता है? जानिए पूरा सच
अब YouTube Live से होगी ताबड़तोड़ कमाई! भारत में लॉन्च हो गया ये नया फीचर, जानिए कैसे करेगा काम
अब YouTube Live से होगी ताबड़तोड़ कमाई! भारत में लॉन्च हो गया ये नया फीचर, जानिए कैसे करेगा काम
WhatsApp लेकर आई नया Meta Business Agent, चुटकियों में हो जाएंगे कई मुश्किल काम
WhatsApp लेकर आई नया Meta Business Agent, चुटकियों में हो जाएंगे कई मुश्किल काम
दवाओं के बाद अब आपकी रोजमर्रा की चीजों पर भी AI का कब्जा! जानिए कैसे बना रही है नए प्रोडक्ट्स
दवाओं के बाद अब आपकी रोजमर्रा की चीजों पर भी AI का कब्जा! जानिए कैसे बना रही है नए प्रोडक्ट्स

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
5 बार पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने बदला कप्तान, आखिर क्या है कंफ्यूजन
5 बार पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने बदला कप्तान, आखिर क्या है कंफ्यूजन
BJP विधायक से भिड़ गए बीजेपी के ही नेता, इथेनॉल फैक्ट्री लगाने का विरोध, बताया जनता के लिए अभिशाप
BJP विधायक से भिड़ गए बीजेपी के ही नेता, करोड़ों की लागत वाली इथेनॉल फैक्ट्री लगाने का विरोध
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
Embed widget