एक्सप्लोरर

Cyber Crime Complaint: घर बैठे ऑनलाइन करें साइबर क्राइम की शिकायत, यहां जानें इसका तरीका

Cyber Crime Complaint Online: साइबर क्राइम पोर्टल पर लोग अपने साथ हुए साइबर क्राइम की रिपोर्ट दर्ज कर सकते हैं, और क्राइम के खिलाफ आवाज उठा सकते हैं.

Cyber Crime: आजकल लोग ज्यादातर ऑनलाइन पेमेंट का इस्तेमाल करते हैं. अब चाहे बिजली का बिल जमा करना हो या फिर किसी ट्रेन या फ्लाइट टिकट बुक करना हो, आज के समय में लोग सभी के लिए ऑनलाइन पेमेंट का इस्तेमाल कर रहे हैं. कई बार इंटरनेट का ज्यादा इस्तेमाल लोगों को साइबर क्राइम का शिकार बना देता हैं. साइबर क्राइम में बैंकिंग फ्रॉड, ऑनलाइन स्कैम और काफी कुछ शामिल हो सकता है. साइबर क्राइम को रोकने के लिए भारतीय सरकार ने साइबर क्राइम पोर्टल लॉन्च किया है. आइए इसके बारे में जानते हैं.

साइबर क्राइम पोर्टल पर लोग अपने साथ हुए साइबर क्राइम की रिपोर्ट दर्ज कर सकते हैं, और क्राइम के खिलाफ आवाज उठा सकते हैं. आज की इस खबर में हम आपको इस पोर्टल के जरिए शिकायत करने का पूरा प्रोसेस बताने जा रहे हैं. 

साइबर क्राइम की ऑनलाइन रिपोर्ट करने का तरीका

  • साइबर क्राइम की शिकायत दर्ज करने के लिए आपको सबसे पहले साइबर क्राइम पोर्टल पर जाना है.
  • फिर होम पेज पर स्क्रॉल डाउन करके नीचे जाएं. यहां आपको एक बॉक्स दिखाई देगा.
  • बॉक्स में आपको 2 ऑप्शन Learn About Cyber Crime और File a Complaint दिखाई देंगे. इसमें से File a Complaint पर क्लिक कर दें.
  • इसके बाद I accept पर क्लिक कर दें.
  • ऐसा करते ही आपके सामने नई विंडो खुलकर आ जाएगी. इसमें report Other Cyber crime के बटन पर क्लिक कर दें.
  • अगर आपने पोर्टल पर पहले से रजिस्टर नहीं किया हुआ है तो Click Here for New User पर टैप करें.
  • यहां पर मांगी जा रही सभी डिटेल जैसे स्टेट, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर आदि दर्ज करें.
  • इसके बाद नंबर पर आए OTP को डालकर सबमिट पर क्लिक कर दें.
  • इसके बाद फॉर्म में आपको सभी जानकारी भरने के लिए कहा जाएगा.
  • फॉर्म के 4 पार्ट होंगे. इसमें घटना की डिटेल, ससपेक्ट डिटेल, शिकायत डिटेल दर्ज करें. Incidents Detail यानी घटना की डिटेल सेक्शन में पूछी गई सभी चीजें भरें.
  • इसके बाद save and Next पर क्लिक कर दें.
  • इसी तरह सभी डिटेल भरें और अंत में Confirm and Submit बटन पर क्लिक कर दें.
  • शिकायत दर्ज होने के बाद आप शिकायत की PDF फाइल डाउनलोड भी कर सकते हैं.

ऐसे ट्रैक करें कंप्लेंट का स्टेटस

अगर आप अपनी शिकायत को ट्रैक करना चाहते हैं तो होम पेज पर दिए गए Track your complaint ऑप्शन पर क्लिक करें. इसके बाद मांगी जा रही डिटेल भरकर सबमिट कर दें. अब आप देख पाएंगे कि आपकी शिकायत का स्टेटस क्या है.

यह भी पढ़ें-

Amazon दे रहा है अपनी भाषा में शॉपिंग करने की सहूलियत, ऐसे करें लैंग्वेज में बदलाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किस तरह के ऐप्स ज्यादा डाउनलोड कर रहे लोग? चौंका देंगी ये डिटेल्स
किस तरह के ऐप्स ज्यादा डाउनलोड कर रहे लोग? चौंका देंगी ये डिटेल्स
केबल लगाने से कहीं ज्यादा काम करता है Type-C पोर्ट, जानें कैसे
केबल लगाने से कहीं ज्यादा काम करता है Type-C पोर्ट, जानें कैसे
दुनिया के साथ 6G की रेस में भारत, Jio ने जताई शुरुआती रोलआउट की उम्मीद
दुनिया के साथ 6G की रेस में भारत, Jio ने जताई शुरुआती रोलआउट की उम्मीद
महंगी चिप्स का iPhone 18 Pro पर असर, Apple ने 15% घटाए ऑर्डर
महंगी चिप्स का iPhone 18 Pro पर असर, Apple ने 15% घटाए ऑर्डर

वीडियोज

'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण
प्रदर्शन के बीच पुलिस एक्शन! दिल्ली में अब तक क्या हुआ?
प्रदर्शन के दौरान कई जवान घायल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पेन्सिलवेनिया में गोलीबारी, 2 बच्चे समेत 9 की मौत, पुलिस बोली- नहीं देखी ऐसी तबाही
पेन्सिलवेनिया में गोलीबारी, 2 बच्चे समेत 9 की मौत, पुलिस बोली- नहीं देखी ऐसी तबाही
उत्तरकाशी में डोली धरती, 4.2 की तीव्रता से आया भूकंप
उत्तरकाशी में डोली धरती, 4.2 की तीव्रता से आया भूकंप
124-6 से 390 रनों तक पहुंच गया ऑस्ट्रेलिया, मैट रेनशॉ ने करवाई ऐतिहासिक वापसी
124-6 से 390 रनों तक पहुंच गया ऑस्ट्रेलिया, मैट रेनशॉ ने करवाई ऐतिहासिक वापसी
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'तमिल संस्कृति पर हमला नहीं होने देंगे', परिसीमन को लेकर मोदी सरकार पर भड़के राहुल गांधी
'तमिल संस्कृति पर हमला नहीं होने देंगे', परिसीमन को लेकर मोदी सरकार पर भड़के राहुल गांधी
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'तुम्हें शर्म आनी चाहिए', हिरासत के वक्त फ्लाइट में महिला यात्री से भिड़े सौरव दास, वीडियो वायरल
'तुम्हें शर्म आनी चाहिए', हिरासत के वक्त फ्लाइट में महिला यात्री से भिड़े सौरव दास, वीडियो वायरल
BMW से Ducati तक, भारत की 5 Premium Bikes पर डालें नजर
BMW से Ducati तक, भारत की 5 Premium Bikes पर डालें नजर
Embed widget