एक्सप्लोरर

FASTag स्कैन कर गाड़ी साफ करने वाले बच्चे कर सकते हैं आपका बैंक अकाउंट खाली? जानें वायरल वीडियो का सच

FASTag Scam: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दिखाया गया है कि एक बच्चा गाड़ी साफ करते-करते FASTag स्कैन कर अकाउंट से पैसे उड़ा लेता है. आइए जानते हैं कि इसमें कितनी सच्चाई है?

FASTag Scam is Real or Fake: आजकल तरह-तरह के स्कैम (Scam) होने लगे हैं. ऐसे में डर रहता है कि हम किसी स्कैम में न फंस जाएं. सोशल मीडिया पर लोग इन Scams से बचने के लिए सावधान करते रहते हैं. हाल ही में, FASTag स्कैम को लेकर एक वीडियो वॉट्सएप (WhatsApp), फेसबुक (Facebook) और ट्विटर (Twitter) पर वायरल हो रहा है. आइए जानते हैं कि इस वीडियो में क्या दिखाया गया है और वीडियो में किया गया दावा सच्चा है या झूठा?

वायरल वीडियो में दो आदमी गाड़ी में बैठे हैं और एक छोटे बच्चे से बात कर रहे हैं. यह छोटा बच्चा गाड़ी साफ करने आया है. वीडियो में गाड़ी साफ करने के बाद जब वह बच्चा पैसे नहीं लेता है, तो उन दो आदमियों में से एक उसका पीछा करता है. इस बच्चे ने हाथ में स्मार्टवॉच पहनी हुई थी. 

वीडियो में यह संदेश दिया गया

गाड़ी में बैठे 2 आदमियों में से एक ने बताया, सड़क पर चलते बच्चे, जो गाड़ी साफ करते हैं या भीख मांगते हैं, एक खास तरह की स्मार्टवॉच पहने हुए होते हैं. इस घड़ी में एक इन-बिल्ट स्कैनर लगा है जो गाड़ी के शीशे पर लगे FASTag स्टिकर को स्कैन कर लेता है. स्कैन होने के बाद आपके लिंक्ड बैंक अकाउंट या ई-वॉलेट से पैसे निकाल लिए जाते हैं. 

वीडियो में किया गया दावा सच्चा है या झूठा?

अगर आप भी इस वीडियो को सच मान बैठे हैं, तो हम आपको बता दें कि ये फेक (Fake Video) है और इस वीडियो में कोई सच्चाई नहीं है. ऑनलाइन पेमेंट्स ऐप पेटीएम (Paytm) ने खुद कन्फर्म करते हुए यह जानकारी दी कि नैशनल इलेक्ट्रॉनिक्स टोल कलेक्शन (NETC) गाइडलाइन्स के मुताबिक FASTag पेमेंट्स सिर्फ आधिकारिक व्यापारियों द्वारा पूरे किए जा सकते हैं और FASTag पूरी तरह से सेफ होते है. उन्होंने साफ शब्दों में ट्विटर पर यह लिखा कि वायरल वीडियो पूरी तरह फेक है और सिर्फ गलत जानकारी फैला रहा है. इसके अतिरिक्त नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने भी इस वीडियो को झूठा बताया है.

Apple Watch: एपल वॉच से बिना स्मार्टफोन के भी चला सकेंगे यूट्यूब, जानिए कैसे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोलर वॉटर गीजर लगवाने में कितना खर्चा, कैसे करता है काम?
सोलर वॉटर गीजर लगवाने में कितना खर्चा, कैसे करता है काम?
चार्जिंग की टेंशन खत्म,10000mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Redmi K100, देखें फीचर्स
चार्जिंग की टेंशन खत्म,10000mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Redmi K100, देखें फीचर्स
Free Fire India में मिलेंगे पैरेंटल कंट्रोल, 28 अक्टूबर से गेमिंग का नया दौर
Free Fire India में मिलेंगे पैरेंटल कंट्रोल, 28 अक्टूबर से गेमिंग का नया दौर
टचस्क्रीन MacBook Pro से M6 चिप तक, Apple इवेंट में हो सकते हैं ये ऐलान
टचस्क्रीन MacBook Pro से M6 चिप तक, Apple इवेंट में हो सकते हैं ये ऐलान

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget