एक्सप्लोरर

पब्लिक वाई-फाई का इस्तेमाल करने वाले हो जाएं सावधान! सरकार ने जारी किया अलर्ट

CERT-In Safety Tips : हैकर्स वाई-फाई की मदद से लोगों के डिवाइस को हैक कर लेते हैं और फिर उसका गलत इस्तेमाल करते हैं. कंप्यूटर इमर्जेंसी रिस्पॉन्स टीम की तरफ से इसको लेकर टिप्स जारी किए गए हैं.

CERT-In Public Wi-Fi Tips : मिनिस्ट्री ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इन्फर्मेशन टेक्नोलॉजी ने लोगों को पब्लिक वाई-फाई का यूज करते वक्त सावधानी बरतने के लिए अलर्ट किया है. मिनिस्ट्री की तरफ से कंप्यूटर इमर्जेंसी रिस्पॉन्स टीम (CERT-In) ने एक्स पर यूजर्स के लिए (Wifi Best Practices) टिप्स शेयर किए हैं.

इस पोस्ट में लोगों को पब्लिक वाई-फाई का यूज करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए ये बताया गया है. असल में पब्लिक वाई-फाई हमेशा से ही हैकर्स के निशाने पर रहा है. हैकर्स वाई-फाई की मदद से लोगों के डिवाइस को हैक कर लेते हैं और फिर उसका गलत इस्तेमाल करते हैं. 

पब्लिक प्लेस में वाई-फाई का यूज करने वाले यूजर्स को पता भी नहीं चलता और उनके डिवाइस से हैकर्स उनका निजी और जरुरी डेटा उड़ा लेते हैं. इसी खतरे को देखते हुए मिनिस्ट्री ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स ऐंड इन्फर्मेशन टेक्नोलॉजी की तरफ से जरुरी टिप्स जारी किए गए हैं. इन टिप्स का ध्यान रखकर आप हैकर्स से खुद को और अपने डिवाइस को सेफ रख सकते हैं.

मिनिस्ट्री की तरफ से जारी किए गए टिप्स

-इस बात का हमेशा ध्यान रखें कि पब्लिक वाई-फाई में अपना डिवाइस कनेक्ट करने से पहले वहां के स्टाफ से नेटवर्क का नाम और लॉगिन का सही तरीका जान लें.

-पब्लिक वाई-फाई का यूज करते समय कभी भी ऑनलाइन शॉपिंग, बैंकिंग या फिर कोई सेंसिटिव ऐक्टिविटी करने से बचें.

-ऑनलाइन शॉपिंग और बैंकिंग के लिए हमेशा इस बात का ध्यान रखें कि सिर्फ उन्हीं साइट्स का यूज करें जिनकी शुरुआत http:// से होती है.

-जबतक कोई जरुरी काम न हो तब तक पब्लिक वाई-फाई का यूज  करने से बचे.

-जैसे ही आपका काम हो जाए वैसे ही पब्लिक वाई-फाई को अपने डिवाइस से डिस्कनेक्ट कर दें.

-अपने डिवाइस में ओएस और ऐंटी-वायरस के हमेशा अपडेट रखें. 

-मोबाइल हॉटस्पॉट और होम वाई-फाई नेटवर्क के लिए मजबूत पासवर्ड यूज करें. 

-अपने डिवाइस में ऑटकनेक्ट ऑप्शन को हमेशा बंद करके रखें.

स्कैम होने पर यहां करे रिपोर्ट

यूजर के साथ अगर किसी भी तरह का कोई भी साइबर क्राइम होता है. तो इसकी शिकायत आप incident@cert-in.org.in पर दर्ज करवा सकते हैं. इसके अलावा यूजर्स 1930 पर भी कॉल करके अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं.

ये भी पढ़ें- 

Grand Theft Auto: अपने फोन में कैसे खेलें GTA 5? स्टेप बाय स्टेप जानें डाउनलोड करने का तरीका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फ्रिज का यह छोटा-सा फिल्टर क्यों है खास? जानें कब और कैसे करें साफ
फ्रिज का यह छोटा-सा फिल्टर क्यों है खास? जानें कब और कैसे करें साफ
प्रदर्शन में कैसे काम करेंगे दिल्ली पुलिस के बॉडी वार्न कैमरे? जानें टेक्नोलॉजी
प्रदर्शन में कैसे काम करेंगे दिल्ली पुलिस के बॉडी वार्न कैमरे? जानें टेक्नोलॉजी
Snapdragon चिप और 8,400mAh बैटरी, iQOO 16 की भारत में एंट्री करीब?
Snapdragon चिप और 8400mAh बैटरी, iQOO 16 की भारत में एंट्री करीब?
Explained: एलन मस्क क्यों बोले- क्या अंबानी भारत के असली बॉस हैं? जियो-एयरटेल का रोड़ा बना स्टालिंक!
एलन मस्क क्यों बोले- क्या अंबानी भारत के असली बॉस हैं? जियो-एयरटेल का रोड़ा बना स्टालिंक!

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget