एक्सप्लोरर

Apple के खिलाफ सरकार की सख्ती, सॉफ्टवेयर अपडेट के बाद आ रही थी दिक्कत, भेज दिया नोटिस

पिछले कुछ समय से आईफोन यूजर्स को कॉल ड्रॉप और कनेक्टिविटी में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. इसे लेकर की गई शिकायतों का संज्ञान लेते हुए सरकार ने Apple को नोटिस जारी किया है.

केंद्र सरकार ने Apple को नोटिस भेजा है. दरअसल, iOS 18 अपडेट के बाद कई यूजर्स को परेशानी हो रही थी. इन्हें लेकर ग्राहकों ने नेशनल कंज्यूमर हेल्पलाइन पर कई शिकायतें की थीं. एक सर्वे में सामने आया था कि कई Apple यूजर्स कॉल ड्रॉप और बैटरी जल्दी डिस्चार्ज होने जैसी दिक्कतों से जूझ रहे हैं. इनका कहना है कि iOS 18 पर अपडेट करने के बाद से ये परेशानियां आ रही हैं.

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने दी जानकारी 

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने Apple को नोटिस भेजे जाने की जानकारी दी है. उन्होंने कहा कि iOS 18+ सॉफ्टवेयर अपडेट के बाद आईफोन में आई रहे परफॉर्मेंस संबंधी मुद्दों पर नेशनल कंज्यूमर हेल्पलाइन को कई शिकायतें मिली थीं. इन शिकायतों की जांच के बाद सेंट्रल कंज्यूमर प्रोटेक्शन अथॉरिटी (CCPA) के जरिये Apple को नोटिस भेजकर मामले में जवाब मांगा गया है.

पिछले साल भी Apple को दी गई थी चेतावनी

Apple को नोटिस देने का यह पहला मामला नहीं है. पिछले साल भी केंद्र सरकार ने यूजर्स की शिकायत पर Apple को चेतावनी दी थी. तब यूजर्स ने आईफोन की 2 खामियों की तरफ ध्यान आकर्षित करते हुए बताया था कि इनकी वजह से डेटा थेफ्ट, डिवाइस के हैकर्स के हाथों में पड़ जाने और अनअथॉराइज्ड एक्सेस का खतरा है. अब एक बार फिर यूजर्स की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए कंपनी को नोटिस भेजा गया है.

Apple की अपडेट से खुश नहीं हैं यूजर्स

दिसंबर में लोकलसर्किल ने एक सर्वे किया था. इसमें 10 में 6 आईफोन यूजर्स ने अपने साथ कॉल ड्रॉप और नेटवर्क संबंधी परेशानी की बात कही है. इन वजहों से आईफोन की बैटरी भी जल्दी डिस्चार्ज हो रही है. अधिकतर यूजर्स ने बताया है कि ऐसा उनके साथ iOS 18 अपडेट के बाद हो रहा है. इनका यह भी कहना था कि iOS 18 को 18.1 और 18.2 पर अपग्रेड करने के बाद भी दिक्कतें दूर नहीं हुई हैं. इस सर्वे में 45,000 लोग शामिल थे. इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि बड़ी संख्या में आईफोन यूजर्स परेशान हो रहे हैं. 

ये भी पढ़ें-

रोजाना 3GB डेटा, एक साल की वैलिडिटी और अनलिमिटेड कॉलिंग, इस कंपनी के प्लान ने छुड़ाए Airtel-Jio के पसीने

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

karbonn Rebel 5g: 10-15 हजार रुपये में लौट रहा Karbonn, बड़ी बैटरी के दम पर कितनी देगा चुनौती?
10-15 हजार रुपये में लौट रहा Karbonn, बड़ी बैटरी के दम पर कितनी देगा चुनौती?
Paperless Airport Entry: एयरपोर्ट पर अब पासपोर्ट दिखाने की जरूरत नहीं, क्या है नई तकनीक, कैसे करेगी काम?
एयरपोर्ट पर अब पासपोर्ट दिखाने की जरूरत नहीं, क्या है नई तकनीक, कैसे करेगी काम?
Electric Diya For Diwali: पानी डालते ही कैसे जलते हैं इलेक्ट्रिक दीये? जानें इसके पीछे की टेक्नोलॉजी
पानी डालते ही कैसे जलते हैं इलेक्ट्रिक दीये? जानें इसके पीछे की टेक्नोलॉजी
Budget Earphones: 2000 रुपये से कम में चाहिए तगड़ी क्वालिटी के ईयरफोन, देखें ये 3 ऑप्शन
2000 रुपये से कम में चाहिए तगड़ी क्वालिटी के ईयरफोन, देखें ये 3 ऑप्शन

वीडियोज

Sansani | Jaipur News: जयपुर की डरावनी कहानी | ABP News
INDIA BLOC Ramlila Maidan Rally | Rahul Gandhi: 'महारैली' का मंच.. ज्ञानेश पर सीधी जंग ! | Congress
Chitra Tripathi | India Bloc Ramlila Maidan Rally: 'रामलीला' से हिलेगा' मोदी किला'? | Breaking | ABP
INDIA Bloc Rally Vs BJP Padyatra: BJP की पदयात्रा और विपक्ष की रैली की Inside Story | Rahul Gandhi
INDIA BLOC Ramlila Maidan Rally: ज्ञानेश पर लड़ाई..मोदी-शाह तक आई? | Rahul Gandhi | Congress | BJP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडिया गठबंधन की रैली में नहीं बोल पाए ये 4 बड़े नेता, BJP का तंज
इंडिया गठबंधन की रैली में नहीं बोल पाए ये 4 बड़े नेता, BJP का तंज
EXCLUSIVE: आजम खान पर ED की जांच का दायरा बढ़ा, ये 11 कंपनियां भी रडार पर
EXCLUSIVE: आजम खान पर ED की जांच का दायरा बढ़ा, ये 11 कंपनियां भी रडार पर
53 हजार करोड़ की डील साइन, भारत बना रहा 8 जंगी जहाज, रडार भी नहीं पकड़ पाएगा, जानें ताकत
53 हजार करोड़ की डील साइन, भारत बना रहा 8 जंगी जहाज, रडार भी नहीं पकड़ पाएगा, जानें ताकत
'तुमने माहौल सेट कर दिया...', 5वें टी20 के बाद ड्रेसिंग रूम में बोले गौतम गंभीर
'तुमने माहौल सेट कर दिया...', 5वें टी20 के बाद ड्रेसिंग रूम में बोले गौतम गंभीर
'ये अहंकार, लालसा', CJP के सौरव दास ने BJP को लेकर अब क्या कहा?
'ये अहंकार, लालसा', CJP के सौरव दास ने BJP को लेकर अब क्या कहा?
लालू यादव से मिलीं सोनिया गांधी, RJD प्रमुख से क्या हुई बात?
लालू यादव से मिलीं सोनिया गांधी, RJD प्रमुख से क्या हुई बात?
How To Clean Sofa: बिना पानी ऐसे चमकाएं मैला सोफा, 10 मिनट में दिखेगा एकदम नया
बिना पानी ऐसे चमकाएं मैला सोफा, 10 मिनट में दिखेगा एकदम नया
UP Wheat Seed: 47 रुपये किलो में मिलेगा गेहूं का प्रमाणित बीज, यूपी के किसान ऐसे उठाएं फायदा
47 रुपये किलो में मिलेगा गेहूं का प्रमाणित बीज, किसान ऐसे उठाएं फायदा
Embed widget