एक्सप्लोरर

बिना नंबर सेव किए भी मोबाइल पर दिखेगा कॉलर का नाम, सरकार ने कंपनियों को दे दिए आदेश, फ्रॉड रोकने की कोशिश

अनजान नंबरों से आने वाली कॉल्स के चलते ठगी के मामले बढ़ रहे हैं. इसे देखते हुए सरकार ने टेलीकॉम कंपनियों को कॉलर के नंबर के साथ-साथ नाम दिखाने का भी आदेश दिया है.

देश में बढ़ते साइबर फ्रॉड के मामलों को रोकने के लिए सरकार लगातार कोशिश कर रही है. अब सरकार ने अनजान नंबरों से आने वाली कॉल्स को रोकने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है. दरअसल, सरकार की तरफ से टेलीकॉम कंपनियों को आदेश दिया गया है. यह आदेश लागू होने के बाद टेलीकॉम कंपनियों को नंबर सेव न होने पर भी कॉल करने वाले व्यक्ति का नाम दिखाना होगा. आइये इस पूरे मामले के बारे में विस्तार से जानते हैं.

अनजान नंबरों से बढ़ रही है ठगी

आजकल अनजान नंबरों से आने वाली कॉल्स से ठगी के मामले बढ़ रहे हैं. कुछ लोग अनजाने में या लालच में आकर ये कॉल्स उठा लेते हैं और फिर साइबर ठगों के चंगुल में फंस जाते हैं. इसे देखते हुए सरकार ने टेलीकॉम कंपनियों को मोबाइल पर कॉलर के नंबर के साथ-साथ उसका नाम दिखाने का भी आदेश दिया है. इसे लागू करने में ढीला रवैया दिखा रहीं कंपनियों को अगले 1-2 महीने में लागू करने के आदेश दे दिए गए हैं.

ट्रायल रहा है सफल

दूरसंचार विभाग ने सभी टेलीकॉम कंपनियों को आदेश दे दिया है कि नंबर के साथ-साथ नाम दिखाने की सर्विस जल्द से जल्द शुरू की जाए. महाराष्ट्र और हरियाणा में इसका ट्रायल किया गया है, जो सफल रहा है. कंपनियां अपने नेटवर्क पर नाम दिखा पा रही हैं, लेकिन दूसरे नेटवर्क पर नाम दिखाने में ढिलाई बरत रही हैं. अब सरकार की तरफ से आदेश मिलने के बाद उम्मीद की जा रही है कि कंपनियां जल्द ही इस सर्विस को शुरू कर सकती है. इस सर्विस से लोगों को कॉल करने वाले व्यक्ति के नंबर के साथ-साथ नाम भी पता चल सकेगा. इससे स्पैम और अनजान लोगों की तरफ से आने वाली कॉल्स पर काफी हद तक लगाम लगाने में मदद मिलने की उम्मीद लगाई जा रही है.

ये भी पढ़ें-

Apple को लगा बड़ा झटका, छीन गया ताज, यह कंपनी मार ले गई बाजी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिवाली पर इन गैजेट्स पर मिलेगी बंपर छूट, धमाका करने जा रहीं ये कंपनियां
दिवाली पर इन गैजेट्स पर मिलेगी बंपर छूट, धमाका करने जा रहीं ये कंपनियां
किचन का लुक बदलने आया Haier का 5-डोर फ्रिज, जानें क्या है खास?
किचन का लुक बदलने आया Haier का 5-डोर फ्रिज, जानें क्या है खास?
1 नवंबर से नया नियम लागू, अब नंबर के साथ दिखेगा कॉलर का असली नाम
1 नवंबर से नया नियम लागू, अब नंबर के साथ दिखेगा कॉलर का असली नाम
क्या सच में सेफ हैं फ्री VPN ऐप्स, कहीं डेटा चोरी तो नहीं कर रहे?
क्या सच में सेफ हैं फ्री VPN ऐप्स, कहीं डेटा चोरी तो नहीं कर रहे?

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में शशि थरूर, बोले- 'समझाने की जरूरत...'
अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में शशि थरूर, बोले- 'समझाने की जरूरत...'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
लद्दाख को 3,350 करोड़ की सौगात देकर बोले पीएम मोदी- 'हमारा फोकस युवाओं पर'
लद्दाख को 3,350 करोड़ की सौगात देकर बोले पीएम मोदी- 'हमारा फोकस युवाओं पर'
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
आशुतोष रांका, सौरव के तिहाड़ जाते ही CJP की रत्ना सिंह को मिल रही धमकी, बोलीं- '₹2 वाले...'
आशुतोष रांका, सौरव के तिहाड़ जाते ही CJP की रत्ना सिंह को मिल रही धमकी, बोलीं- '₹2 वाले...'
दिव्या मित्तल ने किया राजनीतिक दल का ऐलान,दिए 3 वचन, कहा- हमारे पास फंड्स...
दिव्या मित्तल ने किया राजनीतिक दल का ऐलान,दिए 3 वचन, कहा- हमारे पास फंड्स...
Pope Leo XIV Cancer: किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
Embed widget