एक्सप्लोरर

BSNL का धमाकेदार प्लान! एक बार रिचार्ज कराने पर पूरे सालभर की छुट्टी, जानें बेनिफिट्स

BSNL Recharge Plan: सरकारी टेलिकॉम कंपनी बीएसएनएल देश में अपने नेटवर्क का विस्तार काफी तेजी से कर रही है. इसके साथ ही कंपनी यूजर्स के लिए नए-नए प्लान्स भी पेश कर रही है.

BSNL Recharge Plan: सरकारी टेलिकॉम कंपनी बीएसएनएल देश में अपने नेटवर्क का विस्तार काफी तेजी से कर रही है. इसके साथ ही कंपनी यूजर्स के लिए नए-नए प्लान्स भी पेश कर रही है. इसी कड़ी में कंपनी ने एक नया रिचार्ज प्लान पेश किया है जो एक सालाना प्लान है. बता दें कि पिछले साल प्राइवेट टेलिकॉम कंपनियों ने रिचार्ज प्लान्स की कीमतों में बढ़ोतरी की थी जिसके बाद से ही कई यूजर्स अब बीएसएनएल की ओर मुड़ चुके हैं.

सस्ता और लंबी वैलिडिटी वाला प्लान

BSNL ने 1999 रुपये का प्रीपेड प्लान लॉन्च किया है, जिसने निजी टेलिकॉम कंपनियों को बड़ी चुनौती दी है. यह प्लान उन ग्राहकों के लिए बेहद फायदेमंद है जो सस्ते और लंबे समय तक चलने वाले रिचार्ज की तलाश में हैं. अगर आप इस प्लान को आज रिचार्ज करते हैं, तो आपको अगला रिचार्ज 2026 में करना पड़ेगा. यह प्लान न केवल बजट फ्रेंडली है बल्कि इसकी वैलिडिटी भी 365 दिनों से अधिक है.

प्लान के बेहतरीन फायदे

इस प्लान के तहत ग्राहक पूरे 365 दिनों तक किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग का लाभ उठा सकते हैं. डेटा की जरूरतों को पूरा करने के लिए इस प्लान में कुल 600GB डेटा मिलता है. जो ग्राहक अधिक डेटा उपयोग करते हैं, उनके लिए यह प्लान आदर्श है. इस प्लान में हर दिन 100 फ्री एसएमएस की सुविधा दी जाती है.

एडिशनल बेनिफिट्स भी हैं खास

BSNL का यह प्लान सिर्फ कॉलिंग और डेटा तक सीमित नहीं है. इसमें ग्राहकों को 30 दिनों के लिए Eros Now और Lokdhun का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिलता है. ये बेनिफिट्स ग्राहकों को मनोरंजन का अतिरिक्त साधन प्रदान करते हैं.

क्यों BSNL बना ग्राहकों की पहली पसंद?

BSNL ने अपने किफायती और लंबी वैलिडिटी वाले प्लान्स के जरिए जियो, एयरटेल और वीआई को कड़ी टक्कर दी है. जहां निजी कंपनियों ने अपने प्लान्स के दाम बढ़ाए हैं, वहीं BSNL ने अपने दाम स्थिर रखे हैं. इसके चलते बड़ी संख्या में ग्राहक BSNL की ओर शिफ्ट हो रहे हैं. BSNL का 1999 रुपये वाला प्लान उन ग्राहकों के लिए एक बढ़िया विकल्प है, जो लंबी वैलिडिटी और कम कीमत पर बेहतरीन सेवाएं चाहते हैं.

Jio का सालाना प्लान

बता दें कि Reliance Jio का भी सालाना प्लान है जिसकी कीमत 3599 रुपये है. इस प्लान की वैलिडिटी 365 दिनों की है. इस प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग, प्रतिदिन 100 SMS के साथ डेली 2.5GB डेटा मिलता है. हालांकि ये BSNL प्लान के मुकाबले काफी महंगा जरूर है. इस प्लान में यूजर्स को Jio TV, Jio Cloud और Jio Cinema का सब्सक्रिप्शन भी मिल जाता है.

यह भी पढ़ें:

खरीदना है नया फोन तो इस हफ्ते लॉन्च होने वाले हैं ये नए Smartphones!

स्मार्टफोन, गैजेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर सिक्योरिटी और इंटरनेट टेक्नोलॉजी की दुनिया में मेरा इंटरेस्ट काफी ज्यादा है. मैं यानी हिमांशु तिवारी, ABP LIVE में टेक और डिजिटल सेक्शन का हिस्सा हूं. मैं नई टेक्नोलॉजी को आसान और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाने का काम करता हूं. स्मार्टफोन लॉन्च, वायरल टेक ट्रेंड्स, AI अपडेट्स, सोशल मीडिया फीचर्स और साइबर फ्रॉड जैसे विषयों पर मेरी पकड़ मजबूत है.

टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों को सिर्फ जानकारी तक सीमित नहीं रखता, बल्कि उन्हें आम लोगों की जरूरत और रोजमर्रा की जिंदगी से जोड़कर पेश करता हूं. खासतौर पर ऐसी खबरों पर काम करना पसंद करता हूं, जो लोगों के डिजिटल एक्सपीरियंस को सीधे प्रभावित करती हैं.

इसके अलावा मुझे नई टेक्नोलॉजी एक्सप्लोर करना, स्मार्टफोन फीचर्स को समझना और डिजिटल ट्रेंड्स पर रिसर्च करना पसंद है. मैं आसान भाषा और आकर्षक अंदाज में लिखने के लिए जाना जाता हूं, जिससे कठिन टेक्निकल बातें भी पाठकों के लिए समझना आसान हो जाती हैं. मैंने परास्नातक माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से उत्तीर्ण की है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

70 पर्सेंट भारतीय Firms का AI पर फोकस, Security को लेकर बढ़ी चिंता
70 पर्सेंट भारतीय Firms का AI पर फोकस, Security को लेकर बढ़ी चिंता
WhatsApp पर अनजान कॉल का खतरा, तुरंत बदलें ये 2 Settings
WhatsApp पर अनजान कॉल का खतरा, तुरंत बदलें ये 2 Settings
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
दिवाली पर लॉन्च होंगे ये स्मार्ट गैजेट्स! बाजार में मचाएंगे धूम
दिवाली पर लॉन्च होंगे ये स्मार्ट गैजेट्स! बाजार में मचाएंगे धूम

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJI ने मुलाकात का प्रस्ताव ठुकराया तो राहुल गांधी बोले, 'न्याय के लिए...'
CJI ने मुलाकात का प्रस्ताव ठुकराया तो राहुल गांधी बोले, 'न्याय के लिए...'
मांझी बोले- कॉकरोच-झींगुर से नहीं डरते, प्रशांत किशोर ने कहा- 'सरकार…'
मांझी बोले- कॉकरोच-झींगुर से नहीं डरते, प्रशांत किशोर ने कहा- 'सरकार…'
दिवाली पर SC नहीं लगाएगा पटाखों पर बैन, CJI सूर्यकांत बोले- 'अभी हमारे पास...'
दिवाली पर SC नहीं लगाएगा पटाखों पर बैन, CJI सूर्यकांत बोले- 'अभी हमारे पास...'
15 साल बाद आ रहा विद्या बालन की ‘द डर्टी पिक्चर’ का सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म, कहानी का भी दिया हिंट
‘द डर्टी पिक्चर’ का आ रहा सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
INDIA गठबंधन के प्रदर्शन से पहले CM योगी बोले- 'जो कुछ भी बचा है...'
INDIA गठबंधन के प्रदर्शन से पहले CM योगी बोले- 'जो कुछ भी बचा है...'
'सिंहासन खाली करो...', इंडिया गठबंधन के प्रोटेस्ट से पहले शशि थरूर का पोस्ट
'सिंहासन खाली करो...', इंडिया गठबंधन के प्रोटेस्ट से पहले शशि थरूर का पोस्ट
ढीले कपड़ों में भी ढहाया कहर! लड़की के डांस से इंटरनेट पर भूचाल
ढीले कपड़ों में भी ढहाया कहर! लड़की के डांस से इंटरनेट पर भूचाल
Embed widget