एक्सप्लोरर

अगर खरीदना है बेस्ट इंफ्रारेड थर्मामीटर तो ये ऑप्शन बन सकते हैं आपकी पसंद

अगर आप भी अपने लिए एक अच्छा इंफ्रारेड थर्मामीटर खरीदने की सोच रहे हैं तो यहां हम आपको कुछ बेस्ट ऑप्शन के बारे में जानकारी दे रहे हैं.

नई दिल्ली: कोरोना वायरस के चलते लोग अब अपनी सेहत का काफी ध्यान रखने लगे हैं,  इतना ही नहीं लोग अपनुई सेहत का ध्यान रखने के लिए अब सेहत से संबंधित डिजिटल उपकरणों पर भी पैसे खर्च कर करे हैं. इस समय साधारण थर्मामीटर की जगह अब इंफ्रारेड थर्मामीटर की डिमांड ज्यादा बढ़ने लगी है. लोग अपने निजी उपयोग के लिए भी इसका इस्तेमाल करने लगे हैं. अगर आप भी अपने लिए एक अच्छा इंफ्रारेड थर्मामीटर खरीदने की सोच रहे हैं तो यहां हम आपको कुछ बेस्ट ऑप्शन के बारे में जानकारी दे रहे हैं.आइए जानते हैं...

ZOOOK

फ्रांसीसी ब्रांड ZOOOK ने हाल ही में अपना नया इंफ्रा टैम्प नाम से कॉन्टैक्टलेस थर्मामीटर लॉन्च किया है. इसकी कीमत  3,999 रुपये रखी गई है. इसमें कई अच्छे फीचर्स आपको मिल जाते हैं. इसमें इनबिल्ट अलर्ट प्रणाली भी है जो निर्धारित सीमा से अधिक तापमान होने पर अलार्म बजाती है. इंफ्रारेड डिजिटल डुअल मोड थर्मामीटर की मदद से शरीर का तापमान तुरंत पता लगा सकते हैं. यह यह थर्मामीटर फ़ास्ट है और सिर्फ एक सेकेंड में सही तापमान बता सकता है.

खास बात यह है कि ZOOOK इंफ्रा टैम्प मैक्सिमम  30 लोगों के तापमान की रीडिंग्स डाटा को सेव कर सकता है. इसमें तीन कलर्स वाली बैकलिट LCD डिस्प्ले लगी है और ब्राइट व्हाइट बैकलाइट वाले बड़े स्क्रीन डिस्प्ले की मदद आप रात में भी इसका इस्तेमाल आसानी से कर सकते हैं. यह थर्मामीटर ऑटोमेटिक शटडाउन सिस्टम से लैस है, जिसका मतलब यह है कि इस्तेमाल नहीं होने पर यह अपने आप बंद हो जाता है.  क्वालिटी और फीचर्स के हिसाब से यह काफी बढ़िया डिवाइस है.

Detel

हेल्थकेयर ब्रांड डीटेल ने ‘डीटेल प्रो’ नाम से थर्मामीटर ( DT09)  लॉन्च किया है. यह काफी सस्ता है. इस इंफ्रारेड थर्मामीटर की कीमत सिर्फ 999 रुपये है, लेकिन इसे खरीदने के लिए आपको अलग से GST चार्ज देना होगा. डीटेल प्रो थर्मामीटर डिजिटल सेंसर से लैस है. यह बिना टच सेंसर के साथ काम करता है, यानी यह 3-5 सेमी की दूरी से तापमान रिकॉर्ड करने में मदद करता है, जिसकी मदद से संपर्क से बचने में मदद मिलती है. इसकी तापमान सीमा 32℃-42.9℃ है. कम बजट में यह एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है.

Segun

Segun life भारतीय ब्रांड हैं, और कंपनी ने इंफ्रारेड थर्मामीटर लॉन्च किया है. इस डिवाइस की कीमत 4,999 रुपये है. इस डिवाइस में नो-टच सेंसर, ऑडियो, इंफ्रारेड सेंसर और सेंटीग्रेड से फारेनहाइट में स्विच करने की सुविधा मिलती है. इसका इंफ्रारेड सेंसर 2 सेंटीमीटर तक एक दम सही  जानकारी मिलती है. इसके अलावा आप इस थर्मामीटर में तापमान रिकॉर्ड करता है. इस थर्मामीटर की बॉडी तापमान रेंज 34.0℃ से लेकर 42.9℃ तक है. इसमें LED डिजिट डिस्प्ले दिया है, जो रेड और ग्रीन कलर की लाइट को सपोर्ट करता है. यह काफी महंगा है ऐसे में यह वैल्यू फॉर मनी साबित नहीं होता.

यह भी पढ़ें 

Samsung Galaxy M01s भारत में जल्द होगा लॉन्च, Realme के इस फोन को मिलेगी चुनौती

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रीमियम फोन्स में अब कैमरों की टक्कर, 200MP पर दांव
प्रीमियम फोन्स में अब कैमरों की टक्कर, 200MP पर दांव
स्टारलिंक पर क्या है भारतीय कस्टमर्स की राय? सर्वे में बड़ा खुलासा
स्टारलिंक पर क्या है भारतीय कस्टमर्स की राय? सर्वे में बड़ा खुलासा
फोन में हैं ये ऐप तो बिना इंटरनेट भी हो जाएगी चैटिंग, जानें यहां
फोन में हैं ये ऐप तो बिना इंटरनेट भी हो जाएगी चैटिंग, जानें यहां
घर में सबसे ज्यादा बिजली कौन खर्च करता है? इन Appliances पर दें ध्यान
घर में सबसे ज्यादा बिजली कौन खर्च करता है? इन Appliances पर दें ध्यान

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
T20I के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा, भारत-वेस्टइंडीज ने मिलकर रचा इतिहास
T20I के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा, भारत-वेस्टइंडीज ने मिलकर रचा इतिहास
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
सांड ने किया हमला, कार का किया कबाड़ा; वीडियो वायरल
सांड ने किया हमला, कार का किया कबाड़ा; वीडियो वायरल
खेत की मेड़ पर उगाएं मोरिंगा, फसल के साथ कमाई में मिलेगा बोनस
खेत की मेड़ पर उगाएं मोरिंगा, फसल के साथ कमाई में मिलेगा बोनस
Embed widget