एक्सप्लोरर

सावधान! फोन में छिपे ऐप्स चुरा सकते हैं आपकी फोटो और वॉलेट डिटेल्स, जानिए कैसे बचें इस डिजिटल जाल से

कुछ ऐप्स प्ले स्टोर और ऐप स्टोर पर मौजूद होते हुए भी चुपके से आपकी फोटो और क्रिप्टो वॉलेट डिटेल्स चुरा रहे हैं.

अब सिर्फ प्ले स्टोर या ऐप स्टोर से ऐप डाउनलोड करना ही आपकी सुरक्षा की गारंटी नहीं है. आजकल कुछ ऐप्स इतने चालाक हो गए हैं कि ये आपके फोन में घुसकर आपकी फोटो और यहां तक कि क्रिप्टो वॉलेट की डिटेल्स तक चुपके से पहुंच बना लेते हैं. ताज़ा मामला एक नए मैलवेयर "SparkKitty" का है, जो बिलकुल आम दिखने वाले ऐप्स के ज़रिए लोगों को निशाना बना रहा है.

दिखने में सिंपल, लेकिन काम में खतरनाक

SparkKitty नाम का ये वायरस कुछ ऐसे ऐप्स में छिपा होता है जो मैसेजिंग, फोटो एडिटिंग या क्रिप्टो से जुड़े फीचर ऑफर करते हैं. ये ऐप्स बिल्कुल नार्मल लगते हैं और इन्हें हजारों बार डाउनलोड भी किया जा चुका होता है. लेकिन जैसे ही आप इन्हें इंस्टॉल करते हैं, ये फोटो गैलरी तक पहुंच की परमिशन मांगते हैं. हममें से ज़्यादातर लोग बिना सोचे-समझे "Allow" पर क्लिक कर देते हैं.

क्या करता है ये मैलवेयर?

एक बार परमिशन मिलते ही ये ऐप आपकी फोटो गैलरी स्कैन करने लगता है. इसमें छिपा मैलवेयर तस्वीरों में मौजूद टेक्स्ट पढ़ने के लिए OCR (Optical Character Recognition) तकनीक का इस्तेमाल करता है. अगर आपने कभी अपने क्रिप्टो वॉलेट की रिकवरी फ्रेज या पासवर्ड का स्क्रीनशॉट लिया हो, तो ये मैलवेयर उसे पहचान कर चुरा सकता है.

कहां-कहां फैला है खतरा?

  • ये वायरस एंड्रॉइड और iPhone दोनों पर काम करता है
  • सिर्फ ऑफिशियल स्टोर्स ही नहीं, थर्ड पार्टी साइट्स पर भी इसके ऐप्स मिले हैं
  • लगातार आपकी गैलरी चेक करता है कि कोई नई फोटो तो नहीं आई
  • चुराई गई जानकारी सीधे हैकर्स के सर्वर पर भेज दी जाती है

कैसे बचें इस खतरे से?

1. ऐप डाउनलोड करने से पहले सोचें – सिर्फ वही ऐप इंस्टॉल करें जिनके डेवलपर और रिव्यू भरोसेमंद हों
2. परमिशन पर दें ध्यान – कोई ऐप क्यों आपकी फोटो, फाइल्स या कैमरा एक्सेस मांग रहा है, यह जानना ज़रूरी है
3. क्रिप्टो डिटेल्स को फोटो में न रखें – कभी भी पासवर्ड या रिकवरी फ्रेज का स्क्रीनशॉट न लें
4. पासवर्ड मैनेजर का इस्तेमाल करें – जरूरी जानकारी के लिए सिक्योर स्टोरेज या पासवर्ड मैनेजर सबसे बेहतर है
5. एंटीवायरस ऐप्स का सहारा लें – फोन में एक भरोसेमंद सिक्योरिटी ऐप जरूर रखें जो ऐसे मैलवेयर को पहचान सके

सिर्फ पैसे नहीं, प्राइवेसी भी खतरे में

इस तरह के वायरस से सिर्फ क्रिप्टो वॉलेट की जानकारी ही नहीं जाती, आपकी पर्सनल फोटोज़ भी लीक हो सकती हैं. अभी तक किसी ब्लैकमेल का केस सामने नहीं आया है, लेकिन खतरा तो बना ही हुआ है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फोन जेब में, कॉल और मैसेज PC पर! Android-Windows कनेक्शन ऐसे करें
फोन जेब में, कॉल और मैसेज PC पर! Android-Windows कनेक्शन ऐसे करें
कमरा जल्दी गर्म करेगा ब्लोअर या ऑयल हीटर? दोनों की टेक्नोलॉजी समझें
कमरा जल्दी गर्म करेगा ब्लोअर या ऑयल हीटर? दोनों की टेक्नोलॉजी समझें
बिना तार कैसे गर्म होती है कॉर्डलेस प्रेस? जानें इसकी टेक्नोलॉजी
बिना तार कैसे गर्म होती है कॉर्डलेस प्रेस? जानें इसकी टेक्नोलॉजी
स्मार्टफोन में डुअल डिस्प्ले का नया अंदाज, Lava Aura Curve भारत में लॉन्च
स्मार्टफोन में डुअल डिस्प्ले का नया अंदाज, Lava Aura Curve भारत में लॉन्च

वीडियोज

UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?
बंगाल के बाद उत्तर प्रदेश... 'वोट काटने' पर क्लेश!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
Explained: भारत में पाकिस्तान के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
भारत में PAK के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Embed widget