एक्सप्लोरर

Apple users at risk: सैमसंग के बाद iPhone यूजर्स के लिए सरकार ने जारी किया अलर्ट, फटाफट निपटाएं ये काम

iPhone यूजर्स के लिए सरकार ने हाई रिस्क वार्निंग जारी की है. अगर आपका iPhone नीचे बताए गए OS से पहले पर काम कर रहा है तो फौरन इसे अपडेट कर लें.

इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम यानि CERT-IN ने आईफोन यूजर्स के लिए एक हाई रिस्क वार्निंग जारी की है. यानि हर हाल में आईफोन यूजर्स को इस वार्निंग पर एक्शन लेना है. अगर आप इसे इग्नोर करते हैं तो हैकर्स आपके फोन की सिक्योरिटी को बाय पास कर आपके डेटा तक पहुंच बना सकते हैं. दरअसल, CERT ने एप्पल के आईओएस, एप्पक वॉच ओएस, आईपैड ओएस और एप्पल सफारी सहित ऐसे सभी डिवाइस के लिए चेतावनी जारी की है जो 17.2 से पहले के वर्जन पर चल रहे हैं. पुराने सभी वर्जन में एक कमजोरी पाई गई है जिसका फायदा उठाकर हैकर्स आपके सिस्टम तक पहुंच बना सकते हैं.

सैमसंग यूजर्स को भी सरकार ने दी चेतावनी 

इससे पहले CERT IN ने सैमसंग यूजर्स के लिए एक हाई रिस्क वार्निंग जारी की थी.ये अलर्ट सैमसंग स्मार्टफोन के उन यूजर्स के लिए है जिनका फोन एंड्रॉयड 11, 12, 13 या 14 वर्जन पर चल रहा है. एजेंसी का कहना है कि एंड्रॉयड 11, 12, 13 ,14 पर चल रहे सैमसंग के फोन में कुछ दिक्कतें हैं जिसके चलते हैकर्स आपके फोन में सेंध लगा सकते हैं. अटैक से बचने के लिए सभी को अपने मोबाइल को अपडेट करने की सलाह दी गई थी.

इन 2 ब्राउजर के लिए भी अलर्ट जारी कर चुकी है सरकार 

ERT-In ने गूगल क्रोम और माइक्रोसॉफ्ट एज ब्राउजर में एक बग पाया है जो हैकर्स को आपके कम्प्यूटर का एक्सेस आसानी से दे सकता है. इस बग की कमजोरी को ठीक करने के लिए सिस्टम अपडेट करने की सलाह दी गई है. डेस्कटॉप में Google Chrome के लिए वल्नरेबिलिटी नोट CIVN-2023-0361 और Microsoft Edge ब्राउज़र के लिए वल्नरेबिलिटी नोट CIVN-2023-0362 में चेतावनी का विवरण दिया गया है. इस वार्निंग को हल्के में न लें क्योकि CERT-In ने इस बग को उच्च गंभीरता वाले मुद्दे के रूप में चिह्नित किया है और तत्काल सिस्टम अपडेट करने की सलाह दी है. अलर्ट के अनुसार, लिनक्स और मैक पर v120.0.6099.62 से पहले के Google Chrome वर्जन और विंडोज़ पर 120.0.6099.62/.63 से पहले के Google Chrome वर्जन का उपयोग करने वाला कोई भी व्यक्ति सुरक्षा जोखिम में है. इसी तरह, जो कोई भी 120.0.2210.61 से पुराने माइक्रोसॉफ्ट एज ब्राउज़र वर्जन का उपयोग कर रहा है, वह संभवतः भेद्यता से प्रभावित हो सकता है. 

क्या है बग का कारण?

CERT-In वेबसाइट पर वल्नरेबिलिटी नोट में दिए गए विवरण के अनुसार, ये कमजोरियाँ ऑटोफ़िल और वेब ब्राउज़र यूआई में फ्री मीडिया स्ट्रीम, साइड पैनल सर्च और मीडिया कैप्चर को अनुचित तरीके से इम्प्लीमेंट करने की वजह से हुई है.

यह भी पढ़ें:

क्रिसमस और न्यू ईयर से पहले इंस्टाग्राम ने यूजर्स को दिया एक मजेदार फीचर, डेली स्टोरी शेयर करने वाले न करे मिस 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ब्लर फोटो को ऐसे करें क्लियर, Google Photos का ये फीचर आएगा काम
ब्लर फोटो को ऐसे करें क्लियर, Google Photos का ये फीचर आएगा काम
अब WhatsApp से भरें बिजली-पानी का Bill, नया फीचर लॉन्च
अब WhatsApp से भरें बिजली-पानी का Bill, नया फीचर लॉन्च
AI अब हर घंटे समझेगा मौसम का मिजाज, Google ने लॉन्च किया WeatherNext 3
AI अब हर घंटे समझेगा मौसम का मिजाज, Google ने लॉन्च किया WeatherNext 3
नया AI फोन लिया? ये 10 फीचर्स करें ट्राई, आपका काम करेंगे आसान
नया AI फोन लिया? ये 10 फीचर्स करें ट्राई, आपका काम करेंगे आसान

वीडियोज

Swara Bhasker ने Padmaavat के Jauhar Scene पर उठाए सवाल, पुराना विवाद फिर हुआ गरम
Asim Riaz ने Rubina-Hina को कहा ‘Aunties’, फिर Internet ने जमकर किया Roast!
Bigg Boss 20 House Tour: Room 20, Shark Pool और Secret Twists का खुलासा!
Bigg Boss 20 House Tour: Room 20, Shark Pool, Kitchen और Confession Room का पूरा खुलासा
Priyadarshan ने किया बड़ा खुलासा, बोले- मुझे Comedy फिल्में बनाना बिल्कुल पसंद नहीं!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘उनके मुंह से ऐसी बात...’, पूर्व CM ममता बनर्जी पर मिथुन चक्रवर्ती का हमला
‘उनके मुंह से ऐसी बात...’, पूर्व CM ममता बनर्जी पर मिथुन चक्रवर्ती का हमला
स्वतंत्र भारद्वाज ने चिराग को बताया 'भाई', अब पार्टी बोली- 'कोई कह दे कि...'
स्वतंत्र भारद्वाज ने चिराग को बताया 'भाई', अब पार्टी बोली- 'कोई कह दे कि...'
जियोर्जिया मेलोनी को पीएम मोदी का मैसेज, बोले- 'शुभकामनाएं डियर फ्रेंड...'
जियोर्जिया मेलोनी को पीएम मोदी का मैसेज, बोले- 'शुभकामनाएं डियर फ्रेंड...'
वनडे वर्ल्ड कप के 'किंग' हैं रोहित शर्मा, देखें उनका रिकॉर्ड; इन मामलों में नंबर-1
वनडे वर्ल्ड कप के 'किंग' हैं रोहित शर्मा, देखें उनका रिकॉर्ड; इन मामलों में नंबर-1
मिर्जापुर फिल्म रिव्यू: भौकाल तो पूरा है, कहानी भी दमदार… लेकिन फिल्म खिंच गई!
मिर्जापुर फिल्म रिव्यू: भौकाल तो पूरा है, कहानी भी दमदार… लेकिन फिल्म खिंच गई!
'शाम तक दर्ज नहीं हुआ केस तो...' सौरव दास का दिल्ली पुलिस को अल्टीमेटम
'शाम तक दर्ज नहीं हुआ केस तो...' सौरव दास का दिल्ली पुलिस को अल्टीमेटम
अभिजीत दीपके ने अब किया बड़ा ऐलान, बोले- 'जरूरत पड़ी तो हम मुंबई...'
अभिजीत दीपके ने अब किया बड़ा ऐलान, बोले- 'जरूरत पड़ी तो हम मुंबई...'
Pressure Cooker Problems: कुकर में सीटी देर से आती है? 1 आसान ट्रिक से मिनटों में गलेगी दाल
कुकर में सीटी देर से आती है? 1 आसान ट्रिक से मिनटों में गलेगी दाल
Embed widget