एक्सप्लोरर

भारत में पहली बार एप्पल ने शिप किए 25 लाख से ज्यादा iPhone, तीसरे क्वार्टर में टॉप पर रही ये कंपनी

Smartphone Shipment: स्मार्टफोन मार्केट भारत में धीरे-धीरे वापस से तेजी पकड़ रहा है. एप्पल ने पहली बार एक क्वार्टर में 2.5 मिलियन iPhone शिप किए हैं.

एप्पल ने भारत में एक क्वार्टर में पहली बार रिकॉर्ड शिपमेंट दर्ज की है. कंपनी ने जुलाई से सितंबर के बीच भारत में 2.5 मिलियन iPhone शिप किए हैं जो एक क्वार्टर में पहली बार हुआ है और पिछले साल के मुकाबले शिपमेंट में 34% की बढ़ौतरी आई है. रिसर्च एनालिस्ट शुभम सिंह ने कहा कि Q3 देश में Apple के शिपमेंट के लिए सबसे अच्छी तिमाही रही, जो 2.5 मिलियन यूनिट को पार कर गई है. इसके अलावा उन्होंने कहा कि दुनिया के दूसरे सबसे बड़े स्मार्टफोन बाजार में प्रीमियमीकरण शुरू हो गया है और एप्पल को अपने प्रोडक्ट्स के जरिए इसका लाभ उठाने का सही समय मिल गया है.

दरअसल, भारत में लोग अब जमकर प्रीमियम स्मार्टफोन खरीद रहे हैं. हाल फिलहाल में ढेरों स्मार्टफोन इस कैटेगरी में लॉन्च किये गए हैं.

लगातार चौथे क्वार्टर में भी टॉप पर सैमसंग 

मार्केट रिसर्च फर्म काउंटरप्वाइंट ने बुधवार को कहा कि कोरियन कंपनी सैमसंग ने जुलाई-सितंबर में लगातार चौथी तिमाही में 17.2 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी के साथ टॉप पर अपनी जगह बनाई है. कंपनी ने A और M सीरीज के स्मार्टफोन से बाजार में लोगों को अपनी तरफ आकर्षित किया है. सैमसंग के बाद शाओमी दूसरे स्थान पर है जिसने अपने Redmi 12 5G से बाजार में एक अलग बज क्रिएट किया है और कंपनी की हिस्सेदारी 16.6% की रही है. शाओमी के रेडमी 12 5G स्मार्टफोन को लोग काफी पसंद कर रहे हैं और अबतक इसकी लाखों यूनिट बिक चुकी है.

Vivo तेजी से बढ़ रही आगे 

टॉप 5 कंपनियों में से वीवो की शिपमेंट भारत में पिछले साल के मुकाबले तेजी से बढ़ रही है और कंपनी ने 11% की बढ़ौतरी दर्ज की है. काउंटरप्वाइंट की रिपोर्ट के मुताबिक, तीसरे क्वार्टर में 5G स्मार्टफोन शिपमेंट की हिस्सेदारी 53 प्रतिशत तक पहुंच गई है. इसके अलावा 30,000 रुपये से 45,000 रुपये के प्रीमियम सेगमेंट में वनप्लस 11R की मजबूत बिक्री के कारण 29 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ वनप्लस किफायती प्रीमियम सेगमेंट में शीर्ष ब्रांड रहा है.

यह भी पढ़ें:

RO के फिल्टर को कब करना चाहिए चेंज? ज्यादातर लोग नहीं जानते इस सवाल का जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मलबे में दबे लोगों को निकालने में काम आएंगे मक्खियों जैसे ये रोबोट, वैज्ञानिकों ने कर दिया कमाल
मलबे में दबे लोगों को निकालने में काम आएंगे मक्खियों जैसे ये रोबोट, वैज्ञानिकों ने कर दिया कमाल
डोरबेल बजते ही टीवी पर दिखेगा लाइव वीडियो! Ring Doorbell Camera को Smart TV से ऐसे करें कनेक्ट
डोरबेल बजते ही टीवी पर दिखेगा लाइव वीडियो! Ring Doorbell Camera को Smart TV से ऐसे करें कनेक्ट
आपने जो शराब खरीदी वो कहीं नकली तो नहीं? अब चुटकियों में लगेगा पता, यह ऐप करेगा आपकी पूरी मदद
आपने जो शराब खरीदी वो कहीं नकली तो नहीं? अब चुटकियों में लगेगा पता, यह ऐप करेगा आपकी पूरी मदद
Waze और Google Maps में क्या होता है अंतर? जानिए किस्मे मिलते हैं एडवांस फीचर्स
Waze और Google Maps में क्या होता है अंतर? जानिए किस्मे मिलते हैं एडवांस फीचर्स

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
Dhamaal 4 Box Office Day 13: 'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गड्ढों का मामला संसद पहुंचा, सरकार बोली- 'ठेकेदार ने अपने खर्च पर...'
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गड्ढों का मामला संसद पहुंचा, सरकार बोली- 'ठेकेदार ने अपने खर्च पर...'
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
Video: कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
Embed widget