एक्सप्लोरर

Android डिवाइसेस में जल्द आप QR कोड स्कैन कर ट्रांसफर कर पाएंगे E-Sim 

E-Sim टेक्नोलॉजी धीरे-धीरे पॉपुलर हो रही है और सुरक्षा के लिहाज से लोग इसे अपना रहे हैं. जल्द आपको E-Sim से जुड़ा एक खास फीचर एंड्रॉइड स्मार्टफोन में भी मिलेगा.

QR based E-Sim Transfer in Android: गूगल एंड्रॉइड स्मार्टफोन में एक कमाल का फीचर आने वाले समय में देने वाली है जिसके बाद एंड्रॉइड यूजर्स आसानी से एक फोन से दूसरे फोन में अपना E-Sim कार्ड ट्रांसफर कर पाएंगे. आप एक QR कोड को स्कैन कर अपनी सिम नए फोन में ट्रांसफर कर पाएंगे. फिलहाल भारत में E-Sim सपोर्टेड एंड्रॉइड फोन नहीं बेचे जाते हैं लेकिन भविष्य में लोगों की डिमांड को देखते हुए कंपनी एंड्रॉइड में ये फीचर लाने वाली है. स्मार्टफोन मार्केट में फिलहाल एप्पल E-Sim कार्ड सर्विस ऑफर करती है.

एप्पल iPhone में ई-सिम के लिए देता है ये सर्विस

एप्पल अपने लेटेस्ट डिवाइसेस में ई-सिम कार्ड सपोर्ट करता है. कंपनी ने iOS में एक फीचर दिया हुआ है जिसकी मदद से iOS यूजर्स आसानी से दो iPhones के बीच सिम कार्ड को ट्रांसफर कर सकते हैं. इसी तर्ज पर अब एंड्रॉइड भी काम कर रहा है. हालांकि एंड्रॉइड में ये फीचर आपको कुछ अलग तरह से मिलेगा. कम्पनी इस फीचर को प्लेस्टोर के अंदर कहीं सेटअप कर रही है. यूजर्स को एक QR कोड स्कैन करना होगा जिसके बाद वे सिमकार्ड को ट्रांसफर कर पाएंगे. फ़िलहाल ये जानकारी सामने नहीं है कि ये फीचर एक्चुअल में कहां मौजूद होगा और किस तरह पूरी प्रक्रिया होगी.

पहले पिक्सल फोन में मिल सकता है फीचर्स 

कुछ रिपोर्ट्स में ये दावा किया जा रहा है कि गूगल इस QR बेस्ड ई-सिम ट्रांसफर फीचर को पहले पिक्सल डिवाइसेस में दे सकता है. दरअसल, कंपनी कई बार नए फीचर्स को पहले पिक्सल डिवाइसेस के लिए रोलआउट करती है और फिर ये दूसरे ग्राहकों को मिलते हैं. कुल मिलाकर, ये अपडेट काम का रहने वाला है क्योकि अभी दो एंड्रॉइड डिवाइस के बीच ई-सिम ट्रांसफर करने का कोई भी विकल्प मौजूद नहीं है.

Gmail में गूगल दे रहा ये फीचर 

वेब वर्जन की तरह गूगल Gmail के एंड्रॉइड और iOS ऐप में ट्रांसलेट फीचर देने वाला है. इस फीचर के तहत यूजर्स मेल को अपनी मनपंसद भाषा में समझ पाएंगे. यदि मेल यूजर के द्वारा सेट की गई प्राइमरी लैंग्वेज के अलावा दूसरी भाषा में आता है तो एक पॉप-अप स्क्रीन मेल को ट्रांसलेट करने के लिए सामने आएगी. यहां से आप मेल को 100 से भी ज्यादा मौजूद अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ सकते हैं.

यह भी पढ़ें:

TRAI ने की सिफारिश, DTH ऑपरेटरों से न लिया जाए लाइसेंस शुल्क; बताई ये वजह 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2,666 रुपए की EMI में 12GB RAM वाला फोन, फीचर्स जानकर चौंक जाएंगे!
2,666 रुपए की EMI में 12GB RAM वाला फोन, फीचर्स जानकर चौंक जाएंगे!
कौन सा App खत्म कर रहा iPhone की Battery? चुटकियों में ऐसे करें पता
कौन सा App खत्म कर रहा iPhone की Battery? चुटकियों में ऐसे करें पता
क्या Router के पास सबसे तेज इंटरनेट चलता है? जानिए क्या है सच्चाई
क्या Router के पास सबसे तेज इंटरनेट चलता है? जानिए क्या है सच्चाई
Wired Earphones लगाकर भी चार्ज कर सकते हैं फोन! नहीं ब्लॉक होगा पोर्ट, जानें ट्रिक
Wired Earphones लगाकर भी चार्ज कर सकते हैं फोन! नहीं ब्लॉक होगा पोर्ट, जानें ट्रिक

वीडियोज

Breaking News | Moti Bagh Building Collapse: लगातार 5 घंटे से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी | ABP News
Moti Bagh Building Collapse | Breaking News: 5 मंजिला इमारत ढही, 50 जिंदगियों पर संकट !
Moti Bagh Building Collapse | Breaking News: मोती बाग इलाके में गिरी इमारत...मलबे में दबे 50 लोग!
CM Yogi in Chitrakoot: CM yogi ने चित्रकूट में बाढ़ प्रभावित इलाकों का लिया जायजा। CM Yogi Speech
PM Modi के SRCC में दिए विपक्ष पर 'फूफा' वाले बयान पर कांग्रेस का पलटवार। Congress on PM Modi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसे पर आया अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'प्रशासन का कोई...'
सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसे पर आया अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'प्रशासन का कोई...'
'दर्दनाक और चिंताजनक...', सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसे पर राहुल गांधी का रिएक्शन
'दर्दनाक और चिंताजनक...', सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसे पर राहुल गांधी का रिएक्शन
विराट की कप्तानी में टीम से बाहर होने पर सुरेश रैना ने तोड़ी चुप्पी, बोले- मैंने सवाल...
विराट की कप्तानी में टीम से बाहर होने पर सुरेश रैना ने तोड़ी चुप्पी, बोले- मैंने सवाल...
कब आएगा 'पंचायत सीजन 5'? डायरेक्टर दीपक कुमार ने किया बड़ा खुलासा
कब आएगा 'पंचायत सीजन 5'? डायरेक्टर ने किया बड़ा खुलासा
राघव चड्ढा ने की भारत के डिजिटल मॉडल की तारीफ, बोले - 'देश ने साबित किया...'
राघव चड्ढा ने की भारत के डिजिटल मॉडल की तारीफ, बोले - 'देश ने साबित किया...'
PM मोदी के ‘नाराज फूफा’ वाले बयान पर खरगे का रिएक्शन, कहा - 'अफसोस है कि...'
PM मोदी के ‘नाराज फूफा’ वाले बयान पर खरगे का रिएक्शन, कहा - 'अफसोस है कि...'
Maruti Ertiga से लेकर Fronx तक, कंपनी इन मॉडल्स के ला रही फेसलिफ्ट
Maruti Ertiga से लेकर Fronx तक, कंपनी इन मॉडल्स के ला रही फेसलिफ्ट
एक एकड़ में अनार से कितना कमा सकते हैं किसान, जान लें हिसाब-किताब
एक एकड़ में अनार से कितना कमा सकते हैं किसान, जान लें हिसाब-किताब
Embed widget