एक्सप्लोरर

फोन को हर हफ्ते रीस्टार्ट करना जरूरी क्यों है? अमेरिकी एजेंसी ने किया चौंकाने वाला खुलासा

Smartphone Tips: अमेरिकन एजेंसी ने एक चौंकाने और डराने वाला खुलासा किया है और कहा है कि हर यूज़र्स को अपना फोन हफ्ते में कम से कम एक बाप रीस्टार्ट जरूर करना चाहिए. आइए हम आपको इसका कारण बताते हैं.

Smartphone Restart: आजकल स्मार्टफोन सबसे ज्यादा जरुरत की चीज बन चुका है. ऐसे में हम जितना इन्हें इस्तेमाल करते हैं, उतना ही पर्सनल और फाइनेंशियल सूचना गंवाने का खतरा बढ़ जाता है. अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी (NSA)की एक रिपोर्ट में बताया गया है, कि हम अपने फोन और उसमें मौजूद डेटा को कैसे सुरक्षित रख सकते हैं. NSA की रिपोर्ट में हैकर्स से बचने के लिए कुछ   सुझाव दिए गए हैं. आइए हम इसके बारे में जानते हैं.

फोन को करना चाहिए रीस्टार्ट

अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी (NSA) की एक रिपोर्ट में बताया गया है, कि एंड्रॉइड और आईफोन यूजर्स को कुछ दिनों में एक बार अपने स्मार्टफोन को रीस्टार्ट जरूर करना चाहिए. Forbes की रिपोर्ट के मुताबिक, हाल ही में सामने आए कई साल पुराने इस NSA डॉक्यूमेंट्स में स्मार्टफोन की सुरक्षा को मुद्दा बनाया गया था.  इसमें कहा गया था कि मैलवेयर अटैक से बचने के लिए आपको स्मार्टफोन को समय-समय पर रीस्टार्ट करना चाहिए. इससे मैलवेयर के खतरे से फोन को सुरक्षित रखने में काफी मदद मिलती रहेगी.

इस डॉक्यूमेंट में मेंशन किए फोन 2010 की शुरुआत के हैं और इनमें होम बटन वाले iPhone और कुछ सैमसंग गैलेक्सी डिवाइस शामिल हैं.  NSA की ये सलाह अभी तक लागू होती है. भले ही यह फुलप्रूफ नहीं हो, लेकिन NSA के मुताबिक, आपके डिवाइस को रीस्टार्ट करने से कुछ खतरों को रोकने में मदद जरूर मिल सकती है. डॉक्यूमेंट में फोन को सुरक्षित रखने के बारे में और भी कई सलाह दी गई हैं.

फोन को सुरक्षित रखने के लिए NSA की कुछ जरूरी सलाह

सॉफ़्टवेयर को अपडेट रखें: अपने फोन के ऑपरेटिंग सिस्टम और सभी ऐप्स को अपडेट करके रखें. सॉफ़्टवेयर अपडेट में अक्सर सिक्योरिटी पैच शामिल होते हैं, जो आपके फोन को लेटेस्ट खतरों से बचाने में मदद करते हैं.

सार्वजनिक वाई-फाई नेटवर्क से सावधान रहें: सार्वजनिक वाई-फाई नेटवर्क का उपयोग करते समय किसी भी पर्सनल इंफोर्मेशन को शेयर करने से बचें. यदि आपको सार्वजनिक वाई-फाई नेटवर्क का उपयोग करना ही है, तो वीपीएन का उपयोग करें.

ब्लूटूथ को बंद करके रखें: जब आप ब्लूटूथ इस्तेमाल न कर रहे हो तो उसे बंद करके रखें ताकि कोई दूसरा और अनजान डिवाइस आपके फोन से कनेक्ट ना हो सके.

ऐप्स इंस्टॉल करने में सावधानी बरतें: केवल Google Play Store या Apple App Store जैसे आधिकारिक ऐप स्टोर से ऐप्स डाउनलोड करें. अज्ञात स्रोतों से ऐप्स इंस्टॉल करने से बचें, क्योंकि वे मैलवेयर से संक्रमित हो सकते है.

मजबूत पासवर्ड और पिन का उपयोग करें: अपने फोन के लिए एक मजबूत पासवर्ड और पिन सेट करें. नियमित रूप से अपने पासवर्ड बदलते रहें और साथ में फेस लॉक या फिंगरप्रिंट जैसे फीचर्स भी इस्तेमाल करें.

यह भी पढ़ें: क्या आपको भी अपने AC में आग लगने का डर लग रहा है? ये टिप्स दूर करेगी आपकी टेंशन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Apple के फोल्डेबल iPhone की बैटरी कितनी बड़ी? कैपेसिटी का खुलासा
Apple के फोल्डेबल iPhone की बैटरी कितनी बड़ी? कैपेसिटी का खुलासा
माइक्रोफोन इस्तेमाल नहीं हो रहा, फिर भी फोन में क्यों दिखता है हरा डॉट?
माइक्रोफोन इस्तेमाल नहीं हो रहा, फिर भी फोन में क्यों दिखता है हरा डॉट?
सिर्फ कॉल और SMS चाहिए? Airtel के 3 नए प्लान पर डालें नजर
सिर्फ कॉल और SMS चाहिए? Airtel के 3 नए प्लान पर डालें नजर
Wi-Fi का सिग्नल फुल, फिर भी इंटरनेट स्लो? जानें क्या है वजह
Wi-Fi का सिग्नल फुल, फिर भी इंटरनेट स्लो? जानें क्या है वजह

वीडियोज

YRKKH:🙄Armaan-Maira निकले मूड फ्रेश करने, रास्ते में हुई Kabir से हैरान करने वाली मुलाकात! #sbs
Bollywood News: रिलीज़ से पहले ही 'रामायण' की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों और क्रेज को लेकर चर्चाएं तेज (20.10.26)
Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
Exclusive: अखिलेश यादव का चुनावी अभियान 31 अक्टूबर से! पूर्वांचल की इस सीट से करेंगे शुरुआत
अखिलेश यादव का चुनावी अभियान 31 अक्टूबर से! पूर्वांचल की इस सीट से करेंगे शुरुआत
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
रणजी ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलियाई अंपायर को देख सब हैरान, जानें BCCI ने क्यों लिया ऐसा फैसला
रणजी ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलियाई अंपायर को देख सब हैरान, जानें BCCI ने क्यों लिया ऐसा फैसला
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
Explained: यूसुफ पठान को BJP का 'तोहफा'! चुटकियों में मिली करोड़ों की जमीन का किस्सा
यूसुफ पठान को BJP का 'तोहफा'! चुटकियों में मिली करोड़ों की जमीन का किस्सा
राहुल गांधी जा रहे वियतनाम? BJP ने वीडियो शेयर कर किया दावा, कांग्रेस क्या बोली?
राहुल गांधी जा रहे वियतनाम? BJP ने वीडियो शेयर कर किया दावा, कांग्रेस क्या बोली?
UPSC CDS 2 परीक्षा का रिजल्ट हुआ जारी, इंटरव्यू के लिए 8956 का हुआ चयन
UPSC CDS 2 परीक्षा का रिजल्ट हुआ जारी, इंटरव्यू के लिए 8956 का हुआ चयन
Embed widget