एक्सप्लोरर

E-waste: इस साल साढ़े 5 अरब फोन बन जाएंगे 'कचरा', ये है वजह

E-waste Phones: ई-कचरे का ढ़ेर आज लगभग 54 मिलियन मीट्रिक टन तक पहुंच चुका है. जोकि अगले तीन दशकों में दोगुनी हो सकता है.

E-waste Mobile Phones: दुनिया भर में कचरे के साथ साथ ई-कचरा यानी इलैक्ट्रोनिक सामानों का कचरा भी बढ़ता जा रहा है. जानकारों के अनुसार इस साल करीब 5.3 अरब से अधिक मोबाइल फोन बेकार हो जाएंगे, जिसकी वजह से इस कचरे के और भी ज्यादा बढ़ने के आसार हैं. बता दें कि मोबाइल बनाने वाली कंपनी बेकार डिवाइसों से निकाले गए सोने, तांबे, चांदी, पैलेडियम जैसे मूल्यवान कम्पोनेंट्स को रीसाइकल करते हैं. इसको देखते हुए विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि इस साल लगभग 5.3 बिलियन मोबाइल फोन इस्तेमाल से बाहर हो जाएंगे. इनमें से अधिकतर डिवाइसों को कचरे में फेंक दिया जाता है.

एक नए ग्लोबल सर्वे के अनुसार, आज औसत परिवार में तकरीबन 74 ई-प्रोडक्ट मौजूद हैं. इन प्रोडक्ट्स में फोन, टैबलेट, लैपटॉप, बिजली के उपकरण, हेयर ड्रायर, टोस्टर और अन्य डिवाइस शामिल हैं. लेकिन इनमें से 13 डिवाइस इस्तेमाल में नहीं होते हैं. आंकड़ों के अनुसार अकेले 2022 में, दुनिया भर में उत्पादित सेल फोन, इलेक्ट्रिक टूथब्रश, टोस्टर और कैमरों जैसी छोटी वस्तुओं का अनुमानित वजन कुल 24.5 मिलियन टन होगा. जोकि गीज़ा के महान पिरामिड के वजन के चार गुने के बराबर है.

यूएनआईटीएआर के सस्टेनेबल साइकल प्रोग्राम के वरिष्ठ वैज्ञानिक और ग्लोबल ई-वेस्ट मॉनिटर के प्रमुख शोधकर्ता डॉ. कीस बाल्डे के अनुसार, हर देश में ई-वैस्ट की रीसाइकल के लिए वापसी की दरें अलग-अलग हैं. लेकिन ग्लोबल लेवल पर कुल इलेक्ट्रॉनिक कचरे का सिर्फ 17% ई-कचरा ही इकट्ठा किया जाता है, और इसे रिसाइकल किया जाता है.  

खतरनाक प्रदूषण का कारण बनते हैं ये मोबाइल

रिपोर्ट्स के अनुसार कई डिवाइस लैंडफिल में दौरान समाप्त हो जाते हैं, लेकिन इनके कारण खतरनाक प्रदूषण फैलता है. इसके अलावा भारी मात्रा में धातुओं और खनिजों, जैसे तांबा और पैलेडियम की बर्बादी होती है. एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में, बाल्डे ने बताया कि मोबाइल फोन के उत्पादन में शामिल खनन, शोधन और प्रसंस्करण, पूरे जीवन में ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन का 80% हिस्सा उत्पादन करते हैं. बाल्डे ने कहा कि, हेडफ़ोन, रिमोट कंट्रोल, घड़ियां, लोहा, हार्ड ड्राइव, राउटर, कीबोर्ड और माउस के साथ, मोबाइल फोन ऐसे अतिसंवेदनशील डिवाइस होते हैं, जोकि इस ई-कचरे में शामिल होते हैं.

यह भी पढ़ें-

Camera Hacking: हैकर्स आसानी से आपके डिवाइस का कैमरा कर सकते हैं हैक, बचने के लिए जान लें ये बातें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महंगी चिप्स का iPhone 18 Pro पर असर, Apple ने 15% घटाए ऑर्डर
महंगी चिप्स का iPhone 18 Pro पर असर, Apple ने 15% घटाए ऑर्डर
प्रीमियम फोन्स में अब कैमरों की टक्कर, 200MP पर दांव
प्रीमियम फोन्स में अब कैमरों की टक्कर, 200MP पर दांव
स्टारलिंक पर क्या है भारतीय कस्टमर्स की राय? सर्वे में बड़ा खुलासा
स्टारलिंक पर क्या है भारतीय कस्टमर्स की राय? सर्वे में बड़ा खुलासा
फोन में हैं ये ऐप तो बिना इंटरनेट भी हो जाएगी चैटिंग, जानें यहां
फोन में हैं ये ऐप तो बिना इंटरनेट भी हो जाएगी चैटिंग, जानें यहां

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'दिल्ली में आगजनी की साजिश, भारत की कहानी नहीं जंतर-मंतर', CJP प्रोटेस्ट पर BJP
'दिल्ली में आगजनी की साजिश, भारत की कहानी नहीं जंतर-मंतर', CJP प्रोटेस्ट पर BJP
'अंगूर खट्टे हैं', CJP प्रोटेस्ट के बीच ऐसा क्यों बोलीं कंगना रनौत?
'अंगूर खट्टे हैं', CJP प्रोटेस्ट के बीच ऐसा क्यों बोलीं कंगना रनौत?
शतक लगाकर शाइ होप ने किया ऐसा पोस्ट, मच गया बवाल; बीच में आया शुभमन गिल का नाम
शतक लगाकर शाइ होप ने किया ऐसा पोस्ट, मच गया बवाल; बीच में आया शुभमन गिल का नाम
CJP Protest: दिल्ली में मोर्चे पर 43 हजार सुरक्षाकर्मी, पुलिस के साथ कौन-कौन तैनात
CJP Protest: दिल्ली में मोर्चे पर 43 हजार सुरक्षाकर्मी, पुलिस के साथ कौन-कौन तैनात
'शेखर टुनाइट' के फिनाले में गेस्ट थे नाना पाटेकर, अब शेखर सुमन ने कैंसिल किया शो, बोले- 'उनकी जगह कोई नहीं ले सकता'
शेखर सुमन ने कैंसिल किया 'शेखर टुनाइट' का फिनाले, नाना पाटेकर थे गेस्ट
CJP के प्रदर्शन पर नितिन नवीन का विपक्ष पर हमला, बोले- राहुल गांधी के मंसूबे...
CJP के प्रदर्शन पर नितिन नवीन का विपक्ष पर हमला, बोले- राहुल गांधी के मंसूबे...
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
पेट्रोल कारों की हिस्सेदारी घटी, CNG और EV की बढ़ी मांग
पेट्रोल कारों की हिस्सेदारी घटी, CNG और EV की बढ़ी मांग
Embed widget