एक्सप्लोरर

UP: ऑक्सीजन मदद की मांग को लेकर भय और डर का माहौल बना रहा युवक पुलिस के हत्थे चढ़ा, पढ़ें पूरा मामला

कोरोना महामारी के इस संकट के बीच कई ऐसे भी हैं जो जानबूझकर भय का माहौल बना रहे हैं. अमेठी में एक ऐसा ही मामला सामने आया है.

अमेठी: कोरोना संक्रमण के इस दौर में तमाम जगहों से ऑक्सीजन और जीवन रक्षक दवाओं की किल्लत को लेकर ख़बरें आ रही हैं. सोशल मीडिया पर भी लोग अपनों की जान बचाने के लिए मदद मांगते नजर आ रहे हैं. इस बीच यह भी देखने को मिल रहा है कि इस आपदा की घड़ी में कुछ लोग अफवाह और डर का माहौल पैदा करने से नहीं चूक रहे. ऐसा ही एक मामला अमेठी जिले से सामने आया है. जहां एक युवक ने ट्विटर के माध्यम से बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद से अपने नाना के लिए ऑक्सीजन की गुहार लगाई. मामला केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के संसदीय से जुड़ा होने की वजह से सांसद, जिला प्रशासन और पुलिस भी हरकत में आई. लेकिन जांच के बाद मामला फर्जी पाया गया. इसके बाद पुलिस ने महामारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज युवक को गिरफ्तार किया और फिर चेतावनी छोड़ दिया.

ये था पूरा मामला

दरअसल, मामला 26 अप्रैल की मध्य रात्रि का है. शशांक यादव नाम के एक युवक ने सोनू सूद को ट्वीट कर अपने नाना के लिए ऑक्सीजन की गुहार लगाई. इस ट्वीट के बाद मीडिया के लोग भी अलर्ट हुए और अपने स्तर से ट्वीट को शेयर करना शुरू किया. ट्वीट वायरल होने पर पुलिस, जिला प्रशासन और स्वास्थ्य महकमा भी एक्टिव हुआ. सांसद स्मृति ईरानी ने भी ट्वीट कर जानकारी दी कि शशांक यादव से फोन पर संपर्क नहीं हो पा रहा है. बाद में एक और ट्वीट आया, नाना जी गुजर गए.

इस तरह घर पहुंची पुलिस

इस बीच अमेठी पुलिस और सीएमओ ने भी शशांक यादव से संपर्क करने की कोशिश की. लेकिन उसका फोन बंद पाया गया. अमेठी के पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह ने बताया कि ट्वीट के बाद हमने और सीएमओ साहब ने कई बार शशांक से संपर्क की कोशिश की. लेकिन फोन बंद था. हमें लगा कि मुश्किल की घड़ी में फोन किसी वजह से बंद हो गया होगा. लिहाजा हमने मोबाइल की लास्ट लोकेशन को ट्रेस किया और उसके घर पुलिस पहुंची. उस वक्त शशांक घर में सो रहा था.

ये थी असलियत

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पूछताछ के दौरान पता चला कि बुजुर्ग दूर के रिश्ते में शशांक के नाना लगते थे. वे 88 साल के थे और बीमार थे. हालांकि उन्हें न तो कोरोना था और न ही ऑक्सीजन के लिए कोई चिकित्सीय परामर्श ही डॉक्टर द्वारा दी गई थी. लेकिन केवल सेंसेशन पैदा करने  के लिए शशांक ने ट्वीट कर ऑक्सीजन की डिमांड की. शशांक ने भी पूछताछ में यह कबूला कि उससे गलती हुई. शशांक के खिलाफ रामगंज थाने में 188, 269,5 05, 03 महामारी अधिनियम और आपदा अधिनियम की धारा 54 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया. इसके बाद 41 की नोटिस तामील करवाकर चेतावनी देते हुए उसे छोड़ दिया गया.

चेतावनी देकर युवक को छोड़ा गया

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि, कहीं न कहीं गलत और भ्रामक जानकारी के तहत सोशल मीडिया के माध्यम से पैनिक फ़ैलाने का काम किया. उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति सोशल मीडिया के माध्यम से मदद मांग सकता है. उसके लिए हम हमेशा तैयार हैं. लेकिन इस आपदा के समय में अमेठी के लोगों से अपील है कि वे भ्रामक जानकारी न फैलाएं. क्योंकि झूठी डिमांड से कोरोना वारियर्स परेशान होंगे और जिन्हें वास्तव में जरुरत है उनकी मदद नहीं हो सकेगी.

ये भी पढ़ें.

संक्रमण से जूझ रहे मरीजों के लिये कानपुर में देवदूती बनी गुरु सिंह सभा, शुरू किया ऑक्सीजन लंगर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Moradabad News: 'मुझे मत ढूंढ़ना' मैसेज भेजकर प्रेमी जोड़े ने रामगंगा नदी में लगाई छलांग, दोनों की तलाश जारी
मुरादाबाद: 'मुझे मत ढूंढ़ना' मैसेज भेजकर प्रेमी जोड़े ने रामगंगा नदी में लगाई छलांग, दोनों की तलाश जारी
Basti News: बस्ती में खून का रिश्ता हुआ शर्मसार, दो सगी बेटियों से रेप के आरोप में पिता गिरफ्तार
बस्ती में खून का रिश्ता हुआ शर्मसार, दो सगी बेटियों से रेप के आरोप में पिता गिरफ्तार
Aligarh News: अलीगढ़ में चला YEIDA का बुलडोजर, 300 करोड़ की सरकारी जमीन से अवैध कॉलोनियां ध्वस्त
अलीगढ़ में चला YEIDA का बुलडोजर, 300 करोड़ की सरकारी जमीन से अवैध कॉलोनियां ध्वस्त
Moradabad News: पैसे के लालच में हैवान बना देवर! भाई के साथ मिलकर मां-बेटे को दी खौफनाक मौत
मुरादाबाद में पैसे के लालच में हैवान बना देवर! भाई के साथ मिलकर मां-बेटे को दी खौफनाक मौत

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
Saturday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
Thief Viral Video: गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
Home Cleaning Tips : घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
Embed widget