एक्सप्लोरर

Prayagraj: सूदखोरों के उत्पीड़न से युवक ने फांसी लगाकर दी जान, तीन सगे भाइयों के खिलाफ दर्ज हुई FIR

UP News: प्रयागराज में सूदखोरों के उत्पीड़न से तंग आकर एक युवक ने खुदकुशी कर ली. परिवार वालों की शिकायत पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कार्रवाई शुरू कर दी है.

Prayagraj News: प्रयागराज में सूदखोरों के उत्पीड़न से तंग आकर एक युवक ने खुदकुशी कर ली. आरोप है कि मूल रकम और ब्याज के पैसे चुकता होने के बावजूद सूदखोर और पैसों की डिमांड करते थे और खुदकुशी करने वाले युवक को मानसिक व शारीरिक रूप से परेशान कर धमकी भी देते रहते थे. दो दिन पहले सूदखोर उसके घर पर आ गए थे और एक बार फिर से धमकाया था. परिवार वालों का आरोप है कि युवक ने सूदखोरों की धमकी से तंग आकर अपनी जान दी. 

परिवार वालों की शिकायत पर प्रयागराज पुलिस ने इस मामले में तीन सगे भाइयों के खिलाफ केस दर्ज कर अपनी तफ्तीश शुरू कर दी है. मृतक के शव का पोस्टमार्टम कर अंतिम संस्कार के लिए परिवार वालों को सौंप दिया गया है. इस मामले में अभी किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है. पुलिस अफसरों का कहना है कि जांच के आधार पर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. 

यह सनसनीखेज घटना यमुनानगर जोन के करछना थाना क्षेत्र के डीहा गांव की है. जानकारी के मुताबिक राजा बाबू यादव नाम का शख्स कुछ दिनों पहले ही छुट्टी पर अपने गांव आया था. यहां उसने कुछ पैसे सूदखोरों से कर्ज के तौर पर लिए थे. उसने गांव के हीरालाल सोनकर के बेटों दिनेश मनोज और मुन्ना सोनकर से कर्ज लिया था. तीनों सगे भाई ब्याज पर पैसे देते हैं और सूदखोरी का काम करते हैं. परिवार वालों के मुताबिक राजा बाबू यादव ने मूल और ब्याज के पैसे तय समय पर ही चुकता कर दिए थे. 

पैसे की मांग कर धमकी देते थे आरोपी
परिवार वालों का आरोप है कि ब्याज का पैसा चुकता करने के बावजूद सोनकर ब्रदर्स और पैसे की डिमांड करते थे. पैसों की डिमांड करके राजा बाबू को धमकाया जाता था. पत्नी सुमन के मुताबिक सोनकर ब्रदर्स सोमवार की शाम को घर पर चढ़कर आए थे. उन्होंने धमकी दी थी कि कुछ हजार रुपयों के बदले दस लाख रुपये वसूले जाएंगे. पैसे नहीं देने पर पिटाई करने और जान से मारने की भी धमकी दी थी.

आरोपों के मुताबिक राजा बाबू यादव को मानसिक और शारीरिक तौर पर काफी प्रताड़ित किया जाता था, इसी वजह से उसने मंगलवार को फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. पुलिस के मुताबिक शव को पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार के लिए परिवार वालों को सौंप दिया गया है. मृतक की पत्नी सुमन की शिकायत पर प्रयागराज पुलिस ने आरोपी सोनकर ब्रदर्स के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. हीरालाल सोनकर के बेटों दिनेश - मनोज और मुन्ना सोनकर से कर्ज लिया था. पीड़ित परिवार ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की है.

ये भी पढ़ें: एबीपी से बोले शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद- महाकुंभ के लिए मुस्लिम मस्जिदों से कराएं ऐलान कि...

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
योगी सरकार का श्रमिकों को दिवाली से पहले तोहफा, न्यूनतम मजदूरी के साथ DA की नई दरें लागू
योगी सरकार का श्रमिकों को दिवाली से पहले तोहफा, न्यूनतम मजदूरी के साथ DA की नई दरें लागू
UP TGT आरक्षण विवाद पर आयोग का आया जवाब, आरोपों को बताया निराधार
UP TGT आरक्षण विवाद पर आयोग का आया जवाब, आरोपों को बताया निराधार
'सपा पार्टी नहीं, एक परिवार का समूह', मंत्री कपिल देव अग्रवाल का अखिलेश पर निशाना
'सपा पार्टी नहीं, एक परिवार का समूह', मंत्री कपिल देव अग्रवाल का अखिलेश पर निशाना

वीडियोज

Chitra Tripathi: 27 में किसके साथ 'अब्दुल', यूपी में सियासत फुल! | UP Elections | Akhilesh | Owaisi
Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Cyclone Arnab Live: 28 अक्टूबर की सुबह 2 से 4 बजे के बीच चक्रवात के तट से टकराने की संभावना
Live: 28 अक्टूबर की सुबह 2 से 4 बजे के बीच चक्रवात के तट से टकराने की संभावना
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
क्या जंगली जानवर से नुकसान पर भी मिलता है मुआवजा, जानें फसल बीमा के नियम?
क्या जंगली जानवर से नुकसान पर भी मिलता है मुआवजा, जानें फसल बीमा के नियम?
कम बजट में चाहिए मिड-साइज SUV, देखिए मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
कम बजट में चाहिए मिड-साइज SUV, देखिए मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
Embed widget