एक्सप्लोरर

गोरखपुर: फोटो के साथ पिता के मोबाइल पर आया संदेश, 'ले लिया बदला तुम्हारी बेटी की जान लेकर'

बेटी ने पिता को बताया कि उसके आफिस का माहौल ठीक नहीं है। वो हिसाब लेकर घर चली जाएगी। वह सुबह एयरटेल ऑफिस के लिए घर से निकली। और फिर पिता के मोबाइल पर हैरान करने वाला मैसेज आया।

गोरखपुर, एबीपी गंगा। सीएम सिटी से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां 23 वर्षीय युवती के मोबाइल से उसके पिता को भेजे गए फोटो में लड़की को आंख और मुंह पर पट्टी बंधी हुई है। फोटो में उसके सिर से खून बह रहा है। अचेत अवस्था में युवती को मारने और उसकी लाश तक नहीं मिलने की बात कही गई है।

हालांकि, लड़की का अभी कुछ पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर युवती के ऑफिस के दो लोगों को हिरासत में लिया है। युवती का वास्तव में फिरौती के लिए अपहरण हुआ है या फिर उसकी हत्या कर दी गई है, पुलिस इसकी जांच कर रही है। वहीं, पुलिस इस एंगल पर भी काम कर रही है कि कहीं युवती ने खुद ही अपने अपहरण के बाद हत्या की झूठी कहानी तो नहीं रची है। फोटो देखकर पुलिस को कहानी पूरी फिल्मी लग रही है। क्योंकि, न तो पुलिस को अब तक युवती की लाश मिली है और न ही उसका मोबाइल पुलिस ने अब तक बरामद किया है।

गोरखपुर: फोटो के साथ पिता के मोबाइल पर आया संदेश, 'ले लिया बदला तुम्हारी बेटी की जान लेकर

चौरीचौरा की रहने वाली 23 वर्षीय युवती की फोटो उसी के मोबाइल से उसके पिता अनिल कुमार पाण्डेय को भेजी गई है। उसमें मैसेज लिखा गया है कि 'ले लिया तुम्हारा बदला तुम्हारी बेटी की जान लेकर, जा रही थी ऑफिस कई महीनों बाद यह मौका मिला है। ऐसे बाप हो तुम की लड़की की लाश भी तुम्हें नसीब नहीं होगी। इसी जगह मारकर लाश फेंकी है।'

गोरखपुर: फोटो के साथ पिता के मोबाइल पर आया संदेश, 'ले लिया बदला तुम्हारी बेटी की जान लेकर

लड़की सुबह अपने पिता से कहकर यह निकली थी कि वह जिस एयरटेल ऑफिस में काम करती है, वहां जा रही है। उसे वहां का माहौल अच्छा नहीं लग रहा है और आज हिसाब-किताब कर के ही वापस लौटेगी। जब उसके पिता ने पूछा कि आज मुहर्रम है तुम्हारा ऑफिस तो बंद होगा तो उसने कहा नहीं ऑफिस खुला है, आज हिसाब करके लौटूंगी। 11:45 बजे के करीब उसके पिता के मोबाइल पर फोटो के साथ मैसेज भेजा गया है. लेकिन, व्यस्त होने के कारण वे उसे देख नहीं पाते हैं।

गोरखपुर: फोटो के साथ पिता के मोबाइल पर आया संदेश, 'ले लिया बदला तुम्हारी बेटी की जान लेकर

चौरीचौरा इलाके के महुअवा बुजुर्ग/बाल बुजुर्ग ओमनगर कॉलोनी निवासी अनिल कुमार पाण्डेय मुण्डेरा बाजार में स्थित सेन्ट्रल एकेडमी में अंग्रेजी के अध्यापक हैं। इनकी 23 साल की बेटी चौरीचौरा के भोपा बाजार में स्थित एयरटेल आफिस में कार्यरत रही है। मंगलवार को सुबह लड़की ने अपने पिता को बताया कि उसके आफिस का माहौल ठीक नहीं है। वो हिसाब लेकर घर चली जाएगी। वह सुबह 10:15 बजे एयरटेल ऑफिस के लिए घर से निकली।

गोरखपुर: फोटो के साथ पिता के मोबाइल पर आया संदेश, 'ले लिया बदला तुम्हारी बेटी की जान लेकर

परिवार के लोग समझ रहे थे, कि बेटी अपने आफिस गई है। सुबह 11:45 पर पिता अनिल पाण्डेय के मोबाइल पर बेटी के मोबाइल से उसका रक्त रंजित फोटो, जिसमें हाथ- मुंह और आंख पर कपड़ा बंधा हुआ है आया। पिता ने मैसेज पर ध्यान नहीं दिया।

शाम छह बजे फ्री होने पर जब पिता ने मोबाइल पर बेटी के नम्बर का मैसेज खोला तो उसे देखते ही उनके होश उड़ गए। उन्होंने चिल्लाना शुरू कर दिया जिसके बाद दरवाजे पर लोगों का मजमा लग गया। सभी लोगों के साथ पिता थाने पहुंचे और पुलिस को सूचना दिए। पुलिस ने मुकदमा नम्बर 325/19 धारा 364 के तहत मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस ने दो लोगों को शक के आधार पर हिरासत में लिया है।

गोरखपुर: फोटो के साथ पिता के मोबाइल पर आया संदेश, 'ले लिया बदला तुम्हारी बेटी की जान लेकर

एसपी नॉर्थ अरविंद पांडे ने बताया कि युवती के पिता ने इस मामले में तहरीर दी है. जो भी लोग इसमें दोषी होंगे, उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
बाराबंकी में विवाहिता से गैंगरेप, 8 दिन तक बनाया बंधक
बाराबंकी में विवाहिता से गैंगरेप, 8 दिन तक बनाया बंधक
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget