एक्सप्लोरर

गोरखपुर: दो पुलिसवालों पर युवती को बंधक बनाकर गैंगरेप का आरोप, बदले में दिए 600 रुपये

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से एक खौफनाक वारदात सामने आई है। यहां के शाहपुर इलाके में रहने वाली एक युवती ने दो सिपाहियों पर बंधक बनाकर गैंगरेप का आरोप लगाया है।

गोरखपुर, एबीपी गंगा। सीएम सिटी में खाकी बेलगाम हो गई है। मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के शहर गोरखपुर में बदहवास हाल में जिला अस्‍पताल पहुंची युवती ने दो खाकी धारियों पर गैंगरेप का आरोप लगाया है। यूपी में जहां खराब कानून व्‍यवस्‍था पर लगातार सवाल उठ रहे हैं, उससे इस घटना ने बड़ा सवाल पैदा कर दिया है। दूसरों की सुरक्षा का जिम्‍मा खुद उठाने की कसम खाने वाले खाकी धारी ही इस तरह का कृत्‍य करेंगे, तो फिर आम आदमी किससे न्‍याय की उम्‍मीद करे।

युवती ने आरोप लगाया है कि गोरखनाथ इलाके से गुरुवार की रात युवती को अगवा कर दो वर्दीधारियों ने रेलवे स्टेशन स्थित एक कमरे में सामूहिक दुष्कर्म किया। देर रात घर पहुंची युवती ने शुक्रवार की सुबह मां को घटना की जानकारी दी। पीड़िता की मां ने युवती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। शाहपुर कोतवाली के हड़हवा फाटक चौकी इलाके की रहने वाली 20 वर्षीय युवती बच्चों को ट्यूशन पढ़ाकर गुजारा करती है।

गोरखपुर: दो पुलिसवालों पर युवती को बंधक बनाकर गैंगरेप का आरोप, बदले में दिए 600 रुपये

गुरुवार की शाम को मां के साथ वह गोरखनाथ स्थित हास्पिटल में खुद को दिखाने गई थी। वहां से गोरखनाथ क्षेत्र के नया गांव स्थित अपनी बड़ी बहन के घर चली गई। रात में नौ बजे के करीब मां-बेटी पैदल ही घर के लिए लौट रही थीं। बेटी आगे तो मां पीछे-पीछे आ रही थी। आरोप है कि गोरखनाथ इलाके में एक बाइक पर सवार दो लोगों ने उसे रोका। दोनों पुलिस की वर्दी में थे। उन्होंने बाइक पर बीच में उसे बैठा लिया और धमकाते हुए उसे अपने साथ रेलवे स्टेशन रोड पर चौराहे से आगे ढाबे के पास बड़े मकान में स्थित कमरे में ले गए।

गोरखपुर: दो पुलिसवालों पर युवती को बंधक बनाकर गैंगरेप का आरोप, बदले में दिए 600 रुपये

युवती का आरोप है कि दोनों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। रात में करीब एक बजे उन्होंने उसे छोड़ा और बदले में छह सौ रुपये भी दिए। युवती किसी तरह से ऑटो बुक करके रात में घर पहुंची। घरवालों ने पूछा तो रात में उसने कुछ नहीं बताया। मां ने बताया कि सुबह नौ बजे बेटी ने घटना के बारे में जानकारी दी। आसपास के लोगों को पता चला तो उन्होंने वर्दी धारियों के खिलाफ कार्रवाई कराने के लिए प्रेरित किया। उधर, पीड़िता की तबीयत खराब होने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

गोरखपुर: दो पुलिसवालों पर युवती को बंधक बनाकर गैंगरेप का आरोप, बदले में दिए 600 रुपये

युवती का एक भाई और चार बहन हैं। युवती चौथे नम्बर पर है। भाई राजगीर का काम करता है। युवती मोहल्ले के बच्चों को ट्यूशन पढ़ाती है। पिता गोलघर में एक दुकान में काम करते रहे हैं, अब घर पर ही रहते हैं। इस संबंध में गोरखपुर के एसपी सिटी डा कौस्‍तुभ ने बताया कि एक युवती ने दो वर्दी धारियों पर रेप का आरोप लगाया है। उनसे तहरीर प्राप्‍त कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। जांच में आरोप सही पाए जाने पर सख्‍त कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह के निधन पर भावुक हुईं मायावती, कही ये बात
रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह के निधन पर भावुक हुईं मायावती, कही ये बात
रसड़ा से बसपा विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, कैंसर से थे पीड़ित
रसड़ा से बसपा विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, कैंसर से थे पीड़ित
जल्दी अमीर बनने की चाहत ने पहुंचाया जेल, ठगी केस में पिता-पुत्री गिरफ्तार
जल्दी अमीर बनने की चाहत ने पहुंचाया जेल, ठगी केस में पिता-पुत्री गिरफ्तार
सीतापुर में बच्चों के हक में कौन डाल रहा डाका? मिड-डे मील की गुणवत्ता पर उठे सवाल
सीतापुर में बच्चों के हक में कौन डाल रहा डाका? मिड-डे मील की गुणवत्ता पर उठे सवाल

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget