एक्सप्लोरर

यूपी में अब दाल और तेल की बढ़ती कीमतों से मिलेगी राहत, योगी सरकार ने की नई पहल

UP News: प्रदेश सरकार ने विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत किसानों को दलहन और तिलहन की उन्नत खेती के तरीके सिखाने के साथ-साथ मुफ्त मिनी किट भी बांटने की योजना बनाई है.

Yogi Adityanath News: हर रसोई में दाल और तेल की जरूरत होती है. मगर जैसे ही इनके दाम बढ़ते हैं, आम जनता की मुश्किलें भी बढ़ जाती हैं. भारत की बड़ी आबादी और मांग की तुलना में उत्पादन कम होने से यह संकट और बढ़ जाता है. इसे देखते हुए योगी सरकार ने प्रदेश में दलहन और तिलहन के उत्पादन को बढ़ाने पर खास ध्यान दिया है. इसका मकसद यह है कि हर आदमी की थाली में दाल और तड़के में तेल की कोई कमी न रहे.

प्रदेश सरकार ने विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत किसानों को दलहन और तिलहन की उन्नत खेती के तरीके सिखाने के साथ-साथ मुफ्त मिनी किट भी बांटने की योजना बनाई है. इस योजना में 4,58,000 निःशुल्क मिनी किट किसानों को दिए जाएंगे. इनमें 1,05,000 किट अरहर, मूंग और उर्द के लिए होंगे. तिल की खेती के लिए 1,00,000 किट और मूंगफली के लिए 6,000 किट दिए जाएंगे.

एमएसपी बढ़ेगी

इसके अलावा, सरकार किसानों को उनकी उपज का अच्छा दाम दिलाने के लिए लगातार न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) बढ़ा रही है. पिछले दस सालों में नाइजर सीड की एमएसपी 172% बढ़ी है. अरहर की कीमत 8,000 रुपये प्रति क्विंटल, मूंग की 8,768 रुपये और उर्द की 7,800 रुपये प्रति क्विंटल हो गई है. सूरजमुखी और सोयाबीन के एमएसपी में भी 100% से ज्यादा का इजाफा हुआ है.

दलहन ग्राम योजना का लाभ

सरकार ने दलहन और तिलहन मिशन भी शुरू किए हैं. दलहन को “एक जिला, एक उत्पाद” योजना में शामिल किया गया है. साथ ही, “दलहन ग्राम योजना” के तहत किसानों को उन्नत बीज और तकनीक उपलब्ध कराई जा रही है. बुंदेलखंड और पूर्वांचल में “यूपी एग्रीज” योजना के जरिए खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है.

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, 2016-17 में तिलहन का उत्पादन सिर्फ 12.40 लाख मीट्रिक टन था, जो 2023-24 में 20.31 लाख मीट्रिक टन हो गया है. यानी 128% की जोरदार बढ़ोतरी हुई है. दलहन का रकबा और उपज भी तेजी से बढ़ रहे हैं.

सरकार की इन पहलों का असर दिखने भी लगा है. किसानों का रुझान अब दलहन और तिलहन की खेती की तरफ तेजी से बढ़ा है. इस बढ़ती उपज से न केवल किसानों की आमदनी बढ़ेगी, बल्कि बाजार में दाल और तेल की कीमतें भी काबू में रहेंगी. यही वजह है कि सरकार ने तय किया है कि वह किसानों को हर संभव मदद देगी और आम जनता की थाली को सस्ती और भरपूर बनाए रखेगी.

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी में बेटी को फोन चलाने से रोकना मां को पड़ा भारी, लड़की ने दे दी जान; जांच शुरू
वाराणसी में बेटी को फोन चलाने से रोकना मां को पड़ा भारी, लड़की ने दे दी जान; जांच शुरू
चंद्रशेखर आजाद ने भी खत्म किया धरना, वीडियो जारी कर PM से कहा- 'जो कानून लाना चाहते हैं लाइए लेकिन...'
चंद्रशेखर आजाद ने भी खत्म किया धरना, वीडियो जारी कर कहा- 'जो कानून लाना चाहते हैं लाइए लेकिन...'
UP Weather: यूपी में धीमी हुई बारिश की रफ्तार, आज 51 जिलों में बूंदाबादी के आसार, इस दिन से फिर एक्टिव होगा मानसून
यूपी में धीमी हुई बारिश की रफ्तार, आज 51 जिलों में बूंदाबादी के आसार, इस दिन से फिर एक्टिव होगा मानसून
'शिक्षा व्यवस्था बर्बाद करने वाले, आज कर रहे राजनीति', मंत्री धर्मपाल सिंह का सपा पर पटलवार
'शिक्षा व्यवस्था बर्बाद करने वाले, आज कर रहे राजनीति', मंत्री धर्मपाल सिंह का सपा पर पटलवार

वीडियोज

Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: वांगचुक के अनशन तोड़ने पर CJP का फूटा गुस्सा?
Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'छात्रों पर डंडा नहीं, जवाब चाहिए', सोनिया गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, कहा- 'संकट में सिस्टम'
'छात्रों पर डंडा नहीं, जवाब चाहिए', सोनिया गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, कहा- 'संकट में सिस्टम'
सोनम वांगचुक के अनशन खत्म करने पर CM रेखा गुप्ता की प्रतिक्रिया, कही दी ये बड़ी बात!
सोनम वांगचुक के अनशन खत्म करने पर CM रेखा गुप्ता की प्रतिक्रिया, कही दी ये बड़ी बात!
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
Jana Nayagan OTT Release: थलपति विजय की 'जना नायकन' ओटीटी पर कब और कहां स्ट्रीम होगी? यहां हैं सारी डिटेल्स
थलपति विजय की 'जना नायकन' ओटीटी पर कब और कहां स्ट्रीम होगी? यहां हैं सारी डिटेल्स
Explained: क्या सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने से CJP आंदोलन कमजोर होगा? एक्सपर्ट्स ने बताए ये तीन बड़े सिनेरियो
क्या वांगचुक के अनशन तोड़ने से CJP आंदोलन कमजोर होगा? एक्सपर्ट्स ने बताए ये 3 बड़े सिनेरियो
सोनम वांगचुक ने किन शर्तों पर तोड़ा अनशन? वीडियो जारी कर बताया, बोले- '26 दिन बाद खाने का स्वाद अच्छा लगता है'
सोनम वांगचुक ने किन शर्तों पर तोड़ा अनशन? वीडियो जारी कर बताया, बोले- '26 दिन बाद खाने का स्वाद अच्छा लगता है'
Male Infertility: क्या पुरुषों में बढ़ रही इनफर्टिलिटी बनी IVF बूम की वजह, जानिए क्या कहते हैं आंकड़े?
क्या पुरुषों में बढ़ रही इनफर्टिलिटी बनी IVF बूम की वजह, जानिए क्या कहते हैं आंकड़े?
Embed widget