एक्सप्लोरर

योगी के मंत्री मोहसिन रजा का दावा- प्रियंका गांधी को यूपी के बारे में कोई जानकारी नहीं

UP News: मोहसिन रजा ने कहा, प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार है. सबका साथ, सबका विकास के तहत काम कर रही है. अपराधी प्रदेश छोड़कर भाग रहे हैं. प्रियंका को इसका ज्ञान होता तो वह ऐसे बयान नहीं देतीं.

Mohsin Raza on Priyanka Gandhi Vadra: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री मोहसिन रजा (Mohsin Raza) ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) पर निशाना साधते हुए रविवार को कहा कि प्रियंका को प्रदेश के विषय कोई जानकारी नहीं है. रजा ने अमेठी (Amethi) में संवाददाताओं से बातचीत में प्रियंका द्वारा उत्तर प्रदेश को कुपोषण, महिलाओं और दलितों के खिलाफ बढ़ते अपराध और हत्या की वारदात में अव्वल बताये जाने के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि वह कांग्रेस के समय वाले उत्तर प्रदेश की बात कर रही हैं.

मोहसिन रजा ने कहा, ''आज प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार है. सबका साथ, सबका विकास के तहत काम कर रही है. अपराधी प्रदेश छोड़कर भाग रहे हैं. यदि प्रियंका को इसका ज्ञान होता तो वह ऐसे बयान नहीं देतीं.'' रजा ने कहा, ''उत्तर प्रदेश में विपक्ष हमेशा नकारात्मक भूमिका में हमेशा रहता है. जिन्होंने कुछ नहीं किया वही सवाल खड़ा करते हैं. पूर्व में मायावती और अखिलेश यादव की सरकार ने जो नहीं किया वह योगी जी की सरकार ने साढ़े चार सालों ने करके दिखा दिया.'' समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए रजा ने कहा कि अखिलेश को कोविड-19 के टीके को भाजपा का टीका बताकर वैज्ञानिकों का अपमान किया.

सपा की सरकार ने पुलिस को अपमानित और प्रताड़ित किया- मोहसिन रजा

रजा ने कहा कि उनके इस बयान की वजह से बहुत से लोगों ने टीका नहीं लगवाया, नतीजतन संक्रमित होने से उनकी मौत हो गई, अगर वह लोग टीका लगवा लेते तो शायद उनकी जान बच जाती. रजा ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार ने सदैव उत्तर प्रदेश में पुलिस को अपमानित और प्रताड़ित किया, जिनको जेल में होना चाहिए उनकी खिदमतगारी और सुरक्षा में पुलिस को खड़ा किया गया. उन्होंने कहा कि इससे बड़ा पुलिस के जवानों का अपमान और क्या हो सकता है. रजा ने पत्रकारों के समक्ष योगी सरकार की साढ़े चार साल की उपलब्धियां भी गिनाई.

यह भी पढ़ें:

UP Election: विरोधियों पर खुलकर बरसे योगी, बोले- खानदान के लिए काम करती थी पिछली सरकारें, BJP करेगी सबका विकास

UP Election: BJP नेता ने OP Rajbhar को लेकर किया बड़ा दावा, कहा- मिलकर लड़ेंगे विधानसभा चुनाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमेठी में LPG गैस की कालाबाजारी का भंडाफोड़, 1295 सिलेंडरों का खेल उजागर, एजेंसी मालिक पर केस दर्ज
अमेठी में LPG गैस की कालाबाजारी का भंडाफोड़, 1295 सिलेंडरों का खेल उजागर, एजेंसी मालिक पर केस दर्ज
अब सिर्फ ढाई घंटे में पहुंचेंगे दिल्ली से देहरादून, 14 अप्रैल को PM मोदी करेंगे एक्सप्रेसवे का उद्घाटन
अब सिर्फ ढाई घंटे में पहुंचेंगे दिल्ली से देहरादून, 14 अप्रैल को PM मोदी करेंगे एक्सप्रेसवे का उद्घाटन
'यूपी में प्रीपेड पीड़ित...', बिजली के स्मार्ट मीटरों की समस्या पर बोले अखिलेश यादव
'यूपी में प्रीपेड पीड़ित...', बिजली के स्मार्ट मीटरों की समस्या पर बोले अखिलेश यादव
यूपी: तलाक के बाद बेटी का ढोल-नगाड़ों और फूल-मालाओं से स्वागत, परिवार ने मनाया जश्न
यूपी: तलाक के बाद बेटी का ढोल-नगाड़ों और फूल-मालाओं से स्वागत, परिवार ने मनाया जश्न

वीडियोज

Khabar Filmy Hain: 'टिटहरी'-'सरके चुनर' कंट्रोवर्सी के बाद 'सजन रे' | Bollywood Masala | Badshah | Nora
Sansani: जंग में ट्रंप की 'टॉकिंग स्ट्राइक' ! | Iran-israel War | Middle East War | Iranattackisrael
Iran- Israel War: पायलट के बदले होगी बड़ी सौदेबाजी? बुशहर के बाद करज बना जंग का मैदान ! | ABP News
Chitra Tripathi: ट्रंप की ये चूक बन गई सबसे बड़ी मुसीबत! | Iran US Israel Wa | Trump | Netanyahu
MP News: घर के बाहर बैठे लोगों पर कुत्ते का खूनी हमला, सीसीटीवी देख दहल जाएंगे आप। Indore CCTV

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान में ‘मिशन इम्पॉसिबल’ जैसा ऑपरेशन, अमेरिकी पायलट को ऐसे निकाला गया सुरक्षित, जानिए पूरी कहानी
ईरान में ‘मिशन इम्पॉसिबल’ जैसा ऑपरेशन, अमेरिकी पायलट को ऐसे निकाला गया सुरक्षित, जानिए पूरी कहानी
अब सिर्फ ढाई घंटे में पहुंचेंगे दिल्ली से देहरादून, 14 अप्रैल को PM मोदी करेंगे एक्सप्रेसवे का उद्घाटन
अब सिर्फ ढाई घंटे में पहुंचेंगे दिल्ली से देहरादून, 14 अप्रैल को PM मोदी करेंगे एक्सप्रेसवे का उद्घाटन
तुषार पांडे ने की कमाल की गेंदबाजी, गुजरात टाइटंस को नहीं बनाने दिए 6 गेंद में 11 रन, देखें आखिरी ओवर का रोमांच
तुषार पांडे ने की कमाल की गेंदबाजी, गुजरात टाइटंस को नहीं बनाने दिए 6 गेंद में 11 रन, देखें आखिरी ओवर का रोमांच
US Iran War: 23 साल बाद दुश्मन ने गिराया अमेरिकी फाइटर जेट, ईरान के हमले ने किया बड़ा नुकसान, जानें सब कुछ
23 साल बाद दुश्मन ने गिराया अमेरिकी फाइटर जेट, ईरान के हमले ने किया बड़ा नुकसान, जानें सब कुछ
फटे-पुराने जूतों में नजर आए सलमान खान, बाद में निकले महंगे लग्जरी शूज!
फटे-पुराने जूतों में नजर आए सलमान खान, बाद में निकले महंगे लग्जरी शूज!
NASA Artemis II Mission: 53 साल में पहली बार इंसानी आंखों से देखा गया चांद का ये हिस्सा, आर्टेमिस II मिशन से आई ऐतिहासिक तस्वीर
53 साल में पहली बार इंसानी आंखों से देखा गया चांद का ये हिस्सा, आर्टेमिस II मिशन से आई ऐतिहासिक तस्वीर
बेटी पैदा हुई तो पिता ने पूरे शहर में यूं मनाया जश्न, चीख चीखकर लोगों को बताया,
बेटी पैदा हुई तो पिता ने पूरे शहर में यूं मनाया जश्न, चीख चीखकर लोगों को बताया, "बेटी हुई है"
Haryana Board Exam 2026: हरियाणा में दो बार होंगी 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षाएं, आवेदन शुरू
हरियाणा में दो बार होंगी 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षाएं, आवेदन शुरू
Embed widget