एक्सप्लोरर

केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी के कार्यक्रम में भिड़े योगी सरकार के दो मंत्री, मंच पर हुई जमकर बहस?

Muzaffarnagar News: योगी सरकार के दो मंत्री के बीच मंच पर ही तीखी बहस का वीडियो सामने आया है, वीडियो में दोनों मंत्रियो के बीच किसी बात को लेकर बहस होती दिखाई दे रही है.

UP News: मुजफ्फरनगर में योगी सरकार के दो मंत्री मंच पर ही आपस में भिड़ गए. दोनों मंत्रियों के बीच बहसबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. यूपी सरकार में राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल और कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार को वहां मौजूद कुछ लोगों ने समझाने की कोशिश की लेकिन दोनों मंत्रियों के बीच बहस जारी रही. वायरल वीडियो को लेकर बताया गया कि आईआईटी कॉलेज के लोकार्पण कार्यक्रम में एक तरफ केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी मंच पर भाषण दे रहे थे. इधर दोनों मंत्रियों के बीच किसी बात को लेकर बहस हो रही थी. वीडियो वायरल होने के बाद चर्चाओं का बाजार गरम है. 

दरअसल रालोद अध्यक्ष और केंद्रीय राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार जयंत चौधरी रविवार को मुजफ्फरनगर में हुए आईटीआई कॉलेज के लोकार्पण कार्यक्रम में पहुंचे. उसी मंच पर योगी सरकार के दो मंत्री कपिल देव अग्रवाल और अनिल कुमार भी मौजूद थे. जयंत चौधरी मंच पर भाषण दे रहे थे तभी दोनों मंत्रियों के बीच तीखी बहस हो गई. दोनों मंत्रियों के बीच विवाद का वीडियो किसी ने कैमरे मे कैद कर लिया जो अब सोशल मीडिया पर वायरल है. बताया जा रहा है कि दोनों मंत्रियों के बीच प्रोटोकॉल को लेकर बहसबाजी हुई.

मंत्री ने वीडियो पर दी प्रतिक्रिया
वहीं अब वायरल हो रहे इस वीडियो को लेकर मंत्री कपिल देव अग्रवाल का स्पष्टीकरण आया है. मंत्री कपिल देव ने वीडियो के संबंध में पत्रकारों के सवालों का जवाब दिया. उन्होंने कहा कि क्या हम लोग आपस बातचीत भी नहीं कर सकते हैं. वहीं वीडियो में साफ तौर पर दिखाई दे रहा है कि दोनों मंत्रियों के बीच में किसी बात को लेकर बहस हो रही है. हालांकि, दोनों मंत्रियों के बीच क्या बातचीत हुई? इसे लेकर कोई जानकारी नहीं मिली है लेकिन अब ये वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है.

ये भी पढ़ें: मुंबई के सट्टा किंग की यूपी में तीन हजार बीघा जमीन सीज, आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई

अभिषेक चौधरी मुजफ्फरनगर की खबरों पर नजर रखते हैं. राजनीतिक, क्राइम और सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ में पत्नी की हत्या के बाद व्हाट्सएप स्टेटस से खुला राज, क्या लिखा?
लखनऊ में पत्नी की हत्या के बाद व्हाट्सएप स्टेटस से खुला राज, क्या लिखा?
दिव्या-विभा हत्याकांड में लखनऊ पुलिस का पहला बयान, Whatsapp स्टेटस का किया जिक्र
दिव्या-विभा हत्याकांड में लखनऊ पुलिस का पहला बयान, Whatsapp स्टेटस का किया जिक्र
लखनऊ में पारिवारिक विवाद का खूनी अंत, पत्नी-बहन की हत्या के बाद खुदकुशी
लखनऊ में पारिवारिक विवाद का खूनी अंत, पत्नी-बहन की हत्या के बाद खुदकुशी
उत्तराखंड चुनाव की तैयारियों में जुटी बीजेपी, कम मार्जिन और हारी हुई सीटों पर फोकस
उत्तराखंड चुनाव की तैयारियों में जुटी बीजेपी, कम मार्जिन और हारी हुई सीटों पर फोकस

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
OTT पर 21 दिनों में रिलीज हो रही राशा थडानी की तेलुगु फिल्म 'श्रिनिवास मंगापुरम', जानें कब और कहां देखें
ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी राशा थडानी की 'श्रिनिवास मंगापुरम'?
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
सिख विरोधी दंगों के दोषी कांग्रेस के पूर्व सांसद सज्जन कुमार का निधन
सिख विरोधी दंगों के दोषी कांग्रेस के पूर्व सांसद सज्जन कुमार का निधन
Embed widget