एक्सप्लोरर

योगी सरकार का बड़ा फैसला, बिना परीक्षा के पास होंगे इन कक्षाओं के छात्र

इस साल उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद् के स्कूल-कॉलेजों में इस बार क्लास 6, 7, 8, 9 और 11 का कोई भी छात्र फेल नहीं होगा।

लखनऊ, शैलेश अरोड़ा। कोरोना वायरस का असर पढ़ाई पर भी देखने को मिल रहा है। इसी कारण यूपी सरकार ने प्रदेश के छात्रों को लेकर बड़ा फैसला लिया है। दरअसल, इस साल उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद् के स्कूल-कॉलेजों में इस बार क्लास 6, 7, 8, 9 और 11 का कोई भी छात्र फेल नहीं होगा। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने इन कक्षाओं के सभी छात्रों को अगली क्लास में प्रोमोट करने के निर्देश दिए हैं। यानी न परीक्षा, न मूल्यांकन सीधे अगली क्लास में प्रमोट। डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा के निर्देश पर प्रमुख सचिव माध्यमिक शिक्षा आराधना शुक्ला ने इसका आदेश जारी कर दिया है।

कोरोना की वजह से लिया गया फैसला कोरोना वायरस की वजह से देश भर में लॉकडाउन है जिसके चलते सभी स्कूल और कॉलेज भी बंद हैं। उत्तर प्रदेश में तो मार्च के दूसरे हफ्ते से ही सभी शिक्षण संस्थान बंद किये जा चुके हैं। लॉकडाउन हटने के बाद भी अभी स्कूल-कॉलेज खुलना मुश्किल दिख रहा है। इसी वजह से छात्र-छात्राओं के भविष्य को देखते हुए और सत्र को नियमित करने के लिए क्लास 6, 7, 8, 9 और 11 के सभी स्टूडेंट्स को प्रमोट करने का फैसला लिया गया है। योगी सरकार का बड़ा फैसला, बिना परीक्षा के पास होंगे इन कक्षाओं के छात्र

3 करोड़ से अधिक छात्र बिना परीक्षा पास माध्यमिक शिक्षा विभाग की प्रमुख सचिव आराधना शुक्ला ने बताया की ये फैसला असाधारण परिस्थितियों में लिया गया है। ऐसे में न तो स्टूडेंट्स के रिजल्ट पर मार्क्स होंगे और न ही कोई डिवीजन। सभी को प्रमोट किया जा रहा है। इन कक्षाओं में करीब 1 करोड़, 30 लाख छात्र छात्राएं हैं।

मालूम हो कि माध्यमिक शिक्षा विभाग से पहले बेसिक शिक्षा शिक्षा विभाग ने भी क्लास 1 से 8 तक के सभी स्टूडेंट्स को बिना परीक्षा अगली क्लास में प्रमोट करने का आदेश जारी किया था। बेसिक शिक्षा के स्कूलों में करीब 1 करोड़, 80 लाख छात्र छात्राएं हैं। इस तरह देखा जाये तो प्रदेश के 3 करोड़ से अधिक छात्र छात्राएं इस साल बिना परीक्षा ही पास हो जायेंगे।

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
बाराबंकी में विवाहिता से गैंगरेप, 8 दिन तक बनाया बंधक
बाराबंकी में विवाहिता से गैंगरेप, 8 दिन तक बनाया बंधक
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget