एक्सप्लोरर

UP Politics: नेहा सिंह राठौर का नाम लिए बिना CM योगी ने दिया जवाब, कहा- 'यूपी में बाबा बा...'

UP Assembly: नेहा सिंह राठौर को पुलिस द्वारा नोटिस दिए जाने के बारे में सदन में कोई उल्लेख किये बिना योगी ने कहा, लोग पूछते हैं कि 'यूपी में का बा... यूपी में का बा.. का जवाब है यूपी में बाबा बा....'

Lucknow News: उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ (Yogi Adityanath) ने शनिवार को विधानसभा में राज्‍य की मुख्‍य विपक्षी समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) पर तंज कसते हुए कहा कि जो एक महिला राज्यपाल का सम्मान नहीं कर सकते, वे आधी आबादी को क्या इज्जत देंगे. मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने शनिवार को विधानसभा के बजट सत्र में राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्‍यवाद प्रस्‍ताव पर चर्चा के दौरान सपा को महिला विरोधी बताते हुए कहा, ''जो लोग मातृ शक्ति की प्रतीक राज्यपाल महोदया का सम्मान नहीं कर सकते, उनसे प्रदेश की आधी आबादी के सम्मान की उम्मीद रखना बेमानी होगा.''

मुख्यमंत्री ने कहा कि 20 फरवरी को राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान विपक्ष ने जिस प्रकार का आचरण किया वो सदन की गरिमा को तार-तार करने वाला था. गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश विधानमंडल के बजट सत्र की सोमवार को हंगामेदार शुरुआत हुई थी और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने समाजवादी पार्टी के सदस्यों की नारेबाजी और शोरगुल के बीच अभिभाषण पढ़ा था.

योगी ने कहा कि प्रत्येक राज्य में संवैधानिक प्रमुख सरकार की उपलब्धियों की चर्चा करता है. उन्होंने कहा कि मातृशक्ति के प्रति विपक्ष को सम्मान दिखाना चाहिए था. उन्होंने कहा कि मगर विपक्ष ने अपने अशिष्ट आचरण से सदन की गरिमा को तार-तार किया. उन्होंने कहा कि जब एक महिला राज्यपाल सदन को संबोधित कर रही हों, उस वक्त नारे लगाकर हम देश को क्या संदेश देना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि जो एक राज्यपाल का सम्मान नहीं कर सकते हैं, उनसे कैसे उम्मीद की जाए कि वो आधी आबादी का सम्मान करेंगे.

Umesh Pal Murder: अतीक अहमद के खिलाफ 43 सालों में 100 से ज्यादा मुकदमे, एक भी मामले में नहीं हुई सजा, चौंकाने वाली वजह

योजनाओं को लागू करने में यूपी नंबर वन है- सीएम योगी
सीएम योगी ने मातृ शक्ति के सशक्तिकरण को लेकर भी विपक्ष को जवाब दिया. उन्होंने कहा कि सदन में मातृ शक्ति की बात हो रही थी. उन्होंने कहा कि नेता विरोधी दल कह रहे थे कि कहां पर महिला 'हेल्प डेस्क' बना है. योगी ने कहा कि प्रदेश के सभी 1537 थानों में और जीआरपी के थानों को मिलाएंगे तो 1584 थानों में महिला 'हेल्प डेस्क' की स्थापना हो चुकी है. उन्होंने महिलाओं के लिए चलाई गयी योजनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा दिया. उन्होंने कहा कि योजनाओं को लागू करने में प्रदेश नंबर वन है. सपा की सदस्य डॉक्टर रागिनी सोनकर समेत कई विपक्षी सदस्यों ने चर्चा के दौरान सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश को 'नंबर वन' बताने वाले दावे को खारिज किया था. नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार को सरकार की राजनीतिक साख पर सवाल खड़ा किया था.

मुख्यमंत्री ने कहा, ''प्रधानमंत्री मोदी के आह्वान पर 2014, 2017, 2019 और 2022 में उत्तर प्रदेश की जनता ने हमें जनादेश दिया, यह हमारी 'राजनीतिक साख' (पॉलिटिकल क्रेडिबिलिटी) का सबसे बड़ा उदाहरण है. देश-दुनिया से 33 लाख 50 हजार करोड़ रुपये का निवेश प्रस्ताव हमारी 'राजनीतिक साख' पर मुहर है.'' भोजपुरी गायिका नेहा सिंह राठौर के गीत ''यूपी में का बा'' को हाल में सपा प्रमुख अखिलेश यादव द्वारा ट्वीट किए जाने और इस मामले पर नेहा सिंह राठौर को पुलिस द्वारा नोटिस दिए जाने के बारे में सदन में कोई उल्लेख किये बिना योगी ने सरकार की उपलब्धियों का ब्योरा दिया और कहा कि अब भी लोग पूछते हैं कि ''यूपी में का बा.... यूपी में का बा... का जवाब है यूपी में बाबा बा....''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में देर रात 20 IAS अधिकारियों के तबादले; बलिया, आजमगढ़ और इटावा में बड़े बदलाव
यूपी में देर रात 20 IAS अधिकारियों के तबादले; बलिया, आजमगढ़ और इटावा में बड़े बदलाव
यूपी में ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने पर हाईकोर्ट ने उठाए सवाल, राज्य सरकार से जवाब तलब
यूपी में ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने पर हाईकोर्ट ने उठाए सवाल, राज्य सरकार से जवाब तलब
UP Weather: यूपी में मानसून का कहर जारी, लखनऊ समेत सभी जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, 9 जिलों में स्कूल बंद
यूपी में मानसून का कहर जारी, लखनऊ समेत सभी जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, 9 जिलों में स्कूल बंद
UP News: अयोध्या और बस्ती के लिए सीएम योगी खोलेंगे खजाना, करोड़ों की विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात
अयोध्या और बस्ती के लिए सीएम योगी खोलेंगे खजाना, करोड़ों की विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
France vs Morocco: एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
Alpha Box Office Collection Day 7: आलिया भट्ट की 'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई, जानें- कलेक्शन
'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई फिल्म
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
Termite Prevention: क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
इंजन नहीं, अब कार खरीदने से पहले भारतीय सबसे ज्यादा देखते हैं ये 5 फीचर्स
इंजन नहीं, अब कार खरीदने से पहले भारतीय सबसे ज्यादा देखते हैं ये 5 फीचर्स
Embed widget