एक्सप्लोरर

Rahul Gandhi Disqualified: राहुल गांधी पर बरसे सीएम योगी आदित्‍यनाथ, सदस्यता खत्म होने पर दी तीखी प्रतिक्रिया

Rahul Gandhi Latest News: योगी ने आरोप लगाया, ''गरीब, दलित, वंचित, पिछड़ा वर्ग का कोई बेटा अगर देश के शीर्ष पद पर जाता है तो कांग्रेस और उसके नेताओं को ये फूटी आंख नहीं सुहाता है.''

Rahul Gandhi News: उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ (Yogi Adityanath) ने शुक्रवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्षी पार्टी को गरीबों, दलितों और पिछड़ों के अपमान के लिए देश से माफी मांगनी चाहिए. उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के लिए शुक्रवार को 1,780 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया.

इस अवसर पर सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि ''देश ने देखा है कि किस तरह से कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी ने संसदीय मर्यादा को ताक पर रखते हुए दलित, गरीब, पिछड़े और वंचितों के खिलाफ बयान दिया और जब कोर्ट की ओर से इसे लेकर 'खरी खोटी' सुनाई गई तो कांग्रेस नेता कोर्ट की अवमानना करने पर उतारू हो गये.'' उन्होंने कहा कि ''कांग्रेस को गरीबों, दलितों और पिछड़ों के अपमान के लिए देश से माफी मांगनी चाहिए.''

सूरत की एक अदालत द्वारा मानहानि के मामले में सजा सुनाये जाने के मद्देनजर केरल की वायनाड संसदीय सीट का प्रतिनिधित्व कर रहे राहुल गांधी को शुक्रवार को लोकसभा की सदस्यता के लिए अयोग्य ठहराया गया. योगी ने अपने संबोधन में आरोप लगाया, ''गरीब, दलित, वंचित, पिछड़ा वर्ग का कोई बेटा अगर देश के शीर्ष पद पर जाता है तो कांग्रेस और उसके नेताओं को ये फूटी आंख नहीं सुहाता है.''

कांग्रेस ने हमेशा से देश को बांटने की राजनीति की- योगी
मुख्‍यमंत्री ने यह भी आरोप लगाया कि ''कांग्रेस ने हमेशा से देश को बांटने की राजनीति की है और अपने राजनीतिक फायदे के लिए नक्सलवाद और आतंकवाद को बढ़ावा दिया है.'' लखनऊ में जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार विकास कार्यों की चर्चा करते हुए अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि ''भारत की प्रगति पर जहां एक तरफ दुनिया गौरव की अनुभूति कर रही है, वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं, जिनकी कई पीढ़ियों को उत्तर प्रदेश ने नेतृत्व करने का मौका दिया लेकिन वो जब प्रदेश से बाहर जाते हैं तो प्रदेश की और जब देश से बाहर जाते हैं तब भारत को कटघरे में खड़ा करते थे.''

Rahul Gandhi Disqualified: राहुल गांधी की सदस्यता खत्म होने पर अखिलेश की प्रतिक्रिया, कहा- 'समाजवादियों के साथ पहले हो चुका'

योगी ने राहुल गांधी मामले में कांग्रेस नेताओं की प्रतिक्रिया पर टिप्पणी करते हुए कहा कि ''कांग्रेस देश की संवैधानिक संस्थाओं को कटघरे में खड़ा करके अपना उल्लू सीधा कर रही है. कांग्रेस ने देश के विकास के बारे में कभी नहीं सोचा.'' योगी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और विकास कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि पिछले नौ साल में काशी (मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी) को वैश्विक मान्यता मिली है. उन्होंने कहा कि न सिर्फ आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत के स्तर पर बल्कि भौतिक विकास के स्तर पर भी काशी की ख्याति वैश्विक स्तर पर पहुंच चुकी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अखिलेश विकल्प नहीं संकल्प...', सपा दफ्तर के बाहर लगा पोस्टर
'अखिलेश विकल्प नहीं संकल्प...', सपा दफ्तर के बाहर लगा पोस्टर
पप्पू यादव पर चप्पल फेंकने वाले आरोपियों का स्वागत, अखिलेश बोले- 'BJP में अपराधियों की...'
पप्पू यादव पर चप्पल फेंकने वाले आरोपियों का स्वागत, अखिलेश बोले- 'BJP में अपराधियों की...'
अखिलेश यादव के PDA में पी से पंडित पर भड़कीं मायावती, सपा को बताया गिरगिट
अखिलेश यादव के PDA में पी से पंडित पर भड़कीं मायावती, सपा को बताया गिरगिट
उत्तराखंड में नकली उत्पादों पर धामी सरकार बड़ा एक्शन, एनालॉग प्रोडक्ट्स पर रोक
उत्तराखंड में नकली उत्पादों पर धामी सरकार बड़ा एक्शन, एनालॉग प्रोडक्ट्स पर रोक

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
Blood Pressure Diet: आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
Embed widget