एक्सप्लोरर

Yogi Adityanath Oath Ceremony: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीएम योगी आदित्यनाथ को दी बधाई, ट्वीट कर कही यह बात

Yogi Adityanath Shapath Grahan: उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के सीएम पद की शपथ लने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुभकामनाएं दी हैं.

Yogi Adityanath Oath Ceremony: उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के सीएम पद की शपथ लने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने शुभकामनाएं दी हैं. पीएम ने एक ट्वीट में कहा- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर  योगी आदित्यनाथ और उनके मंत्रिमंडल को हार्दिक बधाई. पिछले 5 वर्षों में राज्य की विकास यात्रा ने कई अहम पड़ाव तय किए हैं. मुझे विश्वास है कि आपके नेतृत्व में प्रदेश जन आकांक्षाओं को पूरा करते हुए प्रगति का एक और नया अध्याय लिखेगा.

वहीं इसके जवाब में सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा- आपकी शुभकामनाओं हेतु हार्दिक आभार आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  जी!आपके प्रेरणादायी नेतृत्व में उत्तर प्रदेश विकास की नित नवीन ऊंचाइयों को स्पर्श कर रहा है. विकास की यह यात्रा प्रदेश में सतत जारी रहेगी.

रक्षा मंत्री और गृह मंत्री ने दी बधाई
इसके अलावा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी बधाई दी. उन्होंने लिखा- "उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में पुनः शपथ लेने के लिए योगी आदित्यनाथ  को हार्दिक बधाई. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से और योगीजी के नेतृत्व में अगले 5 वर्षों में नए और विकसित उत्तर प्रदेश के निर्माण के संकल्प की पूर्ति हो, यही मेरी उन्हें शुभकामनाएं हैं."

राजनाथ सिंह ने लिखा- "आज उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पद पर शपथ लेने वाले केशव प्रसाद मौर्य और  ब्रजेश पाठक  एवं अन्य सभी मंत्रियों को भी मैं हार्दिक बधाई देता हूँ. मुझे विश्वास है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में यह टीम प्रदेश की जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने में पूरी तरह सफल होगी."

इसके साथ ही गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि  योगी आदित्यनाथ को आज भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने पर हार्दिक बधाई व शुभकामनाएँ. मुझे पूर्ण विश्वास है कि उत्तर प्रदेश के गरीब, किसान और वंचित वर्ग के कल्याण का जो संकल्प पीएम नरेंद्र मोदी ने लिया है, आप उस दिशा में निरंतर इसी समर्पण से कार्य करते रहेंगे.

अखिलेश यादव ने कसा तंज
अमित शाह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक और पूरे मंत्रीमंडल को बधाई. मुझे विश्वास है कि नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में आप सब पूरी तन्मयता से प्रदेश की विकास यात्रा को अनवरत जारी रखते हुए सुशासन व गरीब कल्याण के नये आयाम गढ़ेंगे.

वहीं समाजवादी पार्टी के नेता और पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने भी नई सरकार को बधाई दी. हालांकि उन्होंने तंज भी कसा. पूर्व सीएम ने ट्वीट किया- नई सरकार को बधाई कि वो सपा के बनाए स्टेडियम में शपथ ले रही है. शपथ सिर्फ़ सरकार बनाने की नहीं, जनता की सच्ची सेवा की भी लेनी चाहिए.

यह भी पढ़ें:

Yogi Adityanath Cabinet 2.0: टीम योगी में सबसे ज्यादा ब्राह्मण मंत्री, भूमिहार-जाट पर खास इनायत, जानें- किस जाति से कितने विधायक जीते, कितने मंत्री बने

Yogi Adityanath Shapath Grahan: योगी आदित्यनाथ के फोन के बावजूद शपथ ग्रहण में नहीं गए मुलायम सिंह यादव, मायावती और अखिलेश यादव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अपने दांव में फंसे अखिलेश! AIMIM ने पूछा 20% मुस्लिमों की भागेदारी पर सवाल
अपने दांव में फंसे अखिलेश! AIMIM ने पूछा 20% मुस्लिमों की भागेदारी पर सवाल
महोबा में जेन-अल्फा का प्रदर्शन, खराब सड़क के लेकर फूटा छात्रों का गुस्सा
महोबा में जेन-अल्फा का प्रदर्शन, खराब सड़क के लेकर फूटा छात्रों का गुस्सा
पीलीभीत में उधार सामान देने से मना करने पर दुकानदार की हत्या, 3 गिरफ्तार
पीलीभीत में उधार सामान देने से मना करने पर दुकानदार की हत्या, 3 गिरफ्तार
नितिन नवीन की टीम पर बृजभूषण सिंह के सांसद बेटे का बयान, जानें क्या कहा?
नितिन नवीन की टीम पर बृजभूषण सिंह के सांसद बेटे का बयान, जानें क्या कहा?

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Video: शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
Embed widget