एक्सप्लोरर

UP News: योगी सरकार का निर्देश- 'शिथिलता और लापरवाही बर्दाश्त नहीं, किसानों को न हो समस्या'

ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा ने कहा कि स्थानीय फाल्ट के कारण बिजली आपूर्ति बाधित होती है तो अतिरिक्त बिजली आपूर्ति की व्यवस्था कर ली जाए, जिससे उस क्षेत्र में कुल 18 घंटे की आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके.

UP News: भीषण गर्मी और उमस के बीच प्रदेश की जनता को समस्या न हो, इसके लिए योगी सरकार ने निर्धारित शिड्यूल के अनुरूप सभी क्षेत्रों को निर्बाध बिजली आपूर्ति देने के निर्देश दिए हैं. सभी डिस्कॉम के प्रबंध निदेशकों को निर्देशित किया गया है कि शिड्यूल के अनुरूप बिजली आपूर्ति के बीच होने वाली बिजली समस्या की भरपाई रोस्टर के दौरान अतिरिक्त अपूर्ति देकर पूरी की जाए.

नगर विकास और ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में 18 घंटे, तहसील मुख्यालय स्तर पर 21:30 घंटे और जनपद मुख्यालय स्तर पर 24 घंटे बिजली आपूर्ति का शिड्यूल प्रदेश सरकार ने निर्धारित किया है. जिसे हर हाल में बनाए रखना है. किसी भी क्षेत्र में बिजली आपूर्ति के दौरान यदि कोई स्थानीय फाल्ट के कारण कुछ समय के लिए बिजली आपूर्ति बाधित होती है, तो उसकी भरपाई रोस्टर कटौती के दौरान अतिरिक्त आपूर्ति देकर की जाए. 

गंभीरता से ध्यान नहीं दिया... अनुप्रिया पटेल ने बताया क्यों लिखनी पड़ी सीएम योगी को चिट्ठी

किसानों को न हो समस्या
उन्होंने कहा कि यदि किसी गांव में सुबह छह से नौ बजे के बीच और दोपहर 12 से तीन बजे के बीच रोस्टिंग तय की गई है और इसी दौरान सुबह नौ से 12 बजे के बीच स्थानीय फाल्ट के कारण दो घंटे बिजली आपूर्ति बाधित होती है तो दोपहर 12 से तीन बजे के बीच में दो घंटे की अतिरिक्त बिजली आपूर्ति की व्यवस्था कर ली जाए, जिससे उस क्षेत्र में कुल 18 घंटे की आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके.

मंत्री ने कहा कि बाधित सप्लाई के बदले प्रतिपूरक आपूर्ति (Compensatory supply) की यही व्यवस्था कृषि फीडरों पर भी लागू होगी. जिससे किसानों को सिंचाई के लिए समस्या न हो. इस व्यवस्था को अनिवार्य रूप से सभी डिस्कॉम अपने क्षेत्रों में लागू करेंगे. इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता और लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. बता दें कि बीते लंबे वक्त से योगी सरकार राज्य में सूचारू बिजली की आपूर्ति को लेकर लगातार प्रयास कर रही है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

घर के बाहर चारपाई पर बैठे परिवार पर चढ़ा ट्रक, 4 लोगों की मौत
घर के बाहर चारपाई पर बैठे परिवार पर चढ़ा ट्रक, 4 लोगों की मौत
प्रयागराज में छात्र डिटेन, अखिलेश बोले- किसके कहने पर हो रही धोखाधड़ी?
प्रयागराज में छात्र डिटेन, अखिलेश बोले- किसके कहने पर हो रही धोखाधड़ी?
जौहर यूनिवर्सिटी पर नहीं चलेगा बुलडोजर, DM के आदेश पर रोक
जौहर यूनिवर्सिटी पर नहीं चलेगा बुलडोजर, DM के आदेश पर रोक
ललितपुर: पिता-पुत्र सड़क हादसे का शिकार, पुलिस ने बदल दिया वाहन नंबर
ललितपुर: पिता-पुत्र सड़क हादसे का शिकार, पुलिस ने बदल दिया वाहन नंबर

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
बिहार NEET आंदोलन: 355 को जेल, 91 पुलिसकर्मी घायल, आंकड़े जारी
बिहार NEET आंदोलन: 355 को जेल, 91 पुलिसकर्मी घायल, आंकड़े जारी
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
‘बागी सांसदों पर जल्द हो कार्रवाई’, अभिषेक बनर्जी ने ओम बिरला से की मांग
‘बागी सांसदों पर जल्द हो कार्रवाई’, अभिषेक बनर्जी ने स्पीकर से की मांग
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
Embed widget