एक्सप्लोरर

UP News: शिक्षकों के भारी विरोध के बाद योगी सरकार का बदला मन, डिजिटल अटेंडेंस को किया स्थागित

UP News: सीएम योगी आदित्यनाथ की सरकार ने मंगलवार को शिक्षकों को ऑनलाइन अटेंडेंस देने के अपने फैसले से राहत दे दी है. बीते कई दिनों से इस फैसले पर सवाल उठ रहे थे.

UP News: उत्तर प्रदेश में सरकारी शिक्षकों के डिजिटल अटेंडेंस का मामला लगातार तूल पकड़ रहा था. कई दिनों से शिक्षक सरकार के इस फैसले का लगातार विरोध कर रहे थे. कई जगहों पर शिक्षकों का प्रदर्शन जारी था. लेकिन अब मंगलवार को योगी सरकार के ओर इस फैसले को वापस ले लिया गया है. मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने आदेश को स्थगित कर दिया है.

सूत्रों की मानें तो मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह से शिक्षक संघ ने मुलाकात की थी. इसके बाद विभाग द्वारा डिजिटल अटेंडेंस को स्थगित कर दिया है. मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह के ओर से आदेश जारी कर दिया गया है. अब एक कमेटी बनाकर समस्या का निस्तारण किया जाएगा. इस फैसले से शिक्षकों को बड़ी राहत मिली है जो बीते कई दिनों से लगातार प्रदर्शन कर रहे थे.

दरअसल, बीते गुरुवार को उत्तर प्रदेश में डिजिटल अटेंडेंस पर सख्ती शुरू हो गई थी. तीन दिन ऑनलाइन अटेंडेंस न दर्ज कराने वालों का वेतन रोक देने का आदेश दिया गया था. डिजिटल अटेंडेंस दर्ज न करने पर विभागीय आदेश की अवहेलना माने जाने के लिए कहा गया था. ऐसे में अनुशासनात्मक कार्रवाई की जानी तय थी. इस वजह से जबरदस्त विरोध हो रहा था.

UP News: BJP MLC ने अपने ही सरकार के आदेश पर उठाए सवाल, CM योगी को चिट्ठी लिख रखी ये मांग

उठ रहे थे सवाल
वहीं सरकार के इस फैसले पर बीजेपी के कई नेता ही सवाल खड़े कर रहे थे. सोमवार को बीजेपी एमएलसी डॉ. जयपाल सिंह ने भी नाराजगी जताते हुए इस आदेश को अव्यावहारिक बता दिया था. उन्होंने सीएम योगी आदित्यनाथ को इस संबंध में चिट्ठी भी लिखी थी. इसके अगले दिन सरकार ने फैसला वापस लेने का फैसला किया.

बता दें कि राज्य सरकार ने 11 जुलाई (गुरुवार) से अनिवार्य रूप से शिक्षकों को डिजिटल अटेंडेंस दर्ज कराने का आदेश दिया था. सरकार के इस आदेश के खिलाफ शिक्षकों ने मोर्चा खोल दिया था. इसके विरोध में शिक्षकों के तमाम संगठन खड़े हो गए थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अलीगढ़ में RPF बनी देवदूत, रेलवे प्लेटफॉर्म पर कराई महिला की डिलीवरी
अलीगढ़ में RPF बनी देवदूत, रेलवे प्लेटफॉर्म पर कराई महिला की डिलीवरी
अलीगढ़ में सपा नेता की गिरफ्तारी पर बवाल, अपनों पर ही आरोप
अलीगढ़ में सपा नेता की गिरफ्तारी पर बवाल, अपनों पर ही आरोप
अलीगढ़ में पड़ोसी ने किशोर के साथ किया कुकर्म, POCSO में FIR दर्ज
अलीगढ़ में पड़ोसी ने किशोर के साथ किया कुकर्म, POCSO में FIR दर्ज
'मेरे खिलाफ बहुत बड़ा षड्यंत्र था', वृंदावन में बोले बृजभूषण शरण सिंह
'मेरे खिलाफ बहुत बड़ा षड्यंत्र था', वृंदावन में बोले बृजभूषण शरण सिंह

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
Embed widget