एक्सप्लोरर

UP Politics: उत्तर प्रदेश में अब किसके लिए संकट है? सीएम योगी आदित्यनाथ ने दिया करारा जवाब

UP News: योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज किसी जनपद के नाम से यूपी में डरने की आवश्यकता नहीं है. 2012 से 17 के बीच 700 से ज्यादा दंगे हुए थे. 2017 के बाद दंगे की नौबत ही नहीं आई.

Lucknow News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने कहा कि प्रदेश पर लगे दंगे के राज्य के कलंक को हम मिटा चुके हैं. 2017 से पहले यूपी दंगे के लिए जाना जाता था. हर दूसरे दिन दंगा होता था. 2012 से 17 के बीच 700 से ज्यादा दंगे हुए थे. 2017 के बाद दंगे की नौबत ही नहीं आई. आज किसी जनपद के नाम से यूपी में डरने की आवश्यकता नहीं है. यूपी की पहचान के जो लोग संकट हुआ करते थे, आज वह स्वयं संकट में हैं. आज कोई भी अपराधी व्यापारी को धमका नहीं सकता. उत्तर प्रदेश सरकार आप सभी निवेशकों की पूंजी को सुरक्षित रखने में सक्षम है.

सीएम योगी ने मंगलवार को पीएम मेगा एकीकृत वस्त्र और परिधान (पीएम मित्र) योजना के अंतर्गत लखनऊ-हरदोई में एक हजार एकड़ में विस्तृत टेक्सटाइल पार्क की स्थापना को लेकर लोकभवन में आयोजित एमओयू के कार्यक्रम को संबोधित किया. इस दौरान केंद्रीय वाणिज्य, उद्योग एवं कपड़ा मंत्री पीयूष गोयल और केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री विक्रम जरदोश मौजूद थीं. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि पहले कहा जाता था, जहां से अंधेरा शुरू हो, वहां से उत्तर प्रदेश शुरू हो जाता है. 75 में से 71 जनपद अंधेरे में होते थे. आज ये दूर हो चुका है. आज यूपी के गांवों में स्ट्रीट लाइट्स जगमगा रही हैं.

योगी ने कहा कि यूपी जैसा कृषि प्रधान राज्य जहां पर एक बड़ी आबादी अपनी आजीविका के लिए कृषि पर निर्भर करती है. रोजगार के नजरिए से अगर हम देखें तो वस्त्र उद्योग ही सर्वाधिक रोजगार सृजन करने वाला क्षेत्र है. यूपी में वस्त्र उद्योग की एक समृद्ध परम्परा रही है. यहां का हैंडलूम, पावरलूम, वाराणसी और आजमगढ़ की सिल्क साड़ियां, भदोही का कारपेट, लखनऊ की चिकनकारी और सहारनपुर का क्राफ्ट यह सब विश्वविख्यात रहा है. उन्होंने कहा कि कानपुर कभी वस्त्र उद्योग का केंद्र रहा है उसकी गिनती 4-5 महानगरों में होती थी.

आज उत्तर प्रदेश की प्रगति किसी से छुपी नहीं है- योगी
मुख्यमंत्री ने कहा कि यूपी न केवल अपने औद्योगीकरण के लिए बल्कि नगरीय व्यवस्था की दृष्टि से भी देश का एक महत्वपूर्ण प्रदेश माना जाता था. लेकिन एक कालखंड ऐसा भी आया जिसमें यूपी की इस पहचान को पूरी तरह समाप्त सा कर दिया था. हैंडलूम और पावरलूम को उचित प्रोत्साहन ना मिलने के कारण वह भी दम तोड़ने लगे थे. पिछले 9 सालों के अंदर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने जो प्रगति की है उसका लाभ लगभग 6 साल के अंदर यूपी को सर्वाधिक मिला है.

Atiq Ahmed Murder: अतीक अहमद की हत्या के बाद कानून व्यवस्था पर सीएम योगी की पहली प्रतिक्रिया, दी ये सख्त चेतावनी 

योगी ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश की प्रगति किसी से छुपी नहीं है. उन्होंने कहा कि पीएम मित्र योजना के तहत स्थापित होने वाले टेक्सटाइल पार्क को लेकर हस्ताक्षरित हुआ यह एमओयू का कार्यक्रम भारत सरकार और राज्य सरकार के बीच पहला कार्यक्रम है. बेहतरीन कनेक्टिविटी के बीच जिन निवेशकों ने यहां रुचि दिखाई है, उन्होंने देखा होगा कि एयरपोर्ट से मात्रा आधे घंटे में अपने गंतव्य तक पहुंच सकते हैं. फोर लेन की कनेक्टिविटी यहां पहले से है, जहां कनेक्टिविटी नहीं है वहां हम जल्द उपलब्ध कराएंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड: 8 जिलों में फ्लैश फ्लड का खतरा, हाई अलर्ट जारी
उत्तराखंड: 8 जिलों में फ्लैश फ्लड का खतरा, हाई अलर्ट जारी
हरिद्वार: नदी में फंसीं 2 कारें, पुलिस-SDRF ने किया रेस्क्यू
हरिद्वार: नदी में फंसीं 2 कारें, पुलिस-SDRF ने किया रेस्क्यू
ऊधम सिंह नगर: 20 घंटे तहसील में विजिलेंस टीम को किया 'कैद'
ऊधम सिंह नगर: 20 घंटे तहसील में विजिलेंस टीम को किया 'कैद'
मुलायम सिंह यादव से सीएम योगी तक, इस जिले पर फिर छिड़ी सियासत
मुलायम सिंह यादव से सीएम योगी तक, इस जिले पर फिर छिड़ी सियासत

वीडियोज

24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
Embed widget