एक्सप्लोरर

Yogi Cabinet Decision: नोएडा-ग्रेटर नोएडा में फ्लैट खरीदारों को बड़ी राहत, सरकार के इस फैसले से मिलेगा मालिकाना हक

UP Cabinet Decision: योगी सरकार के इस फैसले के बाद नोएडा समेत एनसीआर में जिन लाखों फ्लैट खरीदारों ने फ्लैट की बुकिंग की थी, उनको अब पजेशन मिल जाएगा. 

Yogi Cabinet Important Decisions: यूपी सरकार ने नोएडा और ग्रेटर नोएडा के घर खरीदारों को बड़ी खुशखबरी दी है. मंगलवार को सीएम योगी की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक हुई. जिसमें रूके प्रोजेक्ट्स जल्द पूरा करने को लेकर फैसला लिया गया. 

उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल ने रुकी हुई रियल एस्टेट परियोजनाओं की समस्या के निदान के लिए नीति आयोग के पूर्व मुख्य अधिशासी अधिकारी अमिताभ कांत की अध्यक्षता में गठित समिति द्वारा की गई सिफारिशों को मंगलवार को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है. प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में आयोजित राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में यह निर्णय लिया गया. 

यूपी मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से रुकी हुई रियल एस्टेट परियोजनाओं के सिलसिले में इसी साल मार्च में नीति आयोग के पूर्व मुख्य अधिशासी अधिकारी अमिताभ कांत की अध्यक्षता में एक समिति गठित की गई थी. मंत्रिमंडल ने आज उसकी सिफारिशों को मंजूरी दे दी है. 

फ्लैट खरीदारों को मिलेगी राहत

उन्होंने बताया कि समिति की सिफारिशों में दो मुख्य बातें थीं. पहली-जो फ्लैट खरीदार आज की तिथि में निवास कर रहे हैं उनका रजिस्ट्रेशन और सब लीज डीड तत्काल कराया जाना चाहिए. दूसरी- कोरोना महामारी से उत्पन्न परिस्थितियों में एक अप्रैल 2020 से 31 मार्च 2022 तक ‘जीरो पीरियड’ में किस्त पर ब्याज माफी का लाभ दिया जाना चाहिए. 

खन्ना ने बताया कि यह व्यवस्था वाणिज्यिक, खेल या मनोरंजन वाली परियोजनाओं पर लागू नहीं होगी. उन्होंने बताया कि नोएडा, ग्रेटर नोएडा या राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के अन्य जिलों में जिन लोगों के मकान आधे बने हुये थे या उन्हें कब्जा नहीं मिला था, उनके लिए केंद्र सरकार ने यह समिति गठित की थी. 

समय पर उपलब्ध होंगे फ्लैट

खन्ना ने बताया कि ‘इंडियन बैंक एसोसिएशन’ के एक अनुमान के अनुसार, पूरे देश में लगभग चार लाख 12 मकान बिल्डर की खराब वित्तीय हालत की वजह से पूरे नहीं हो पा रहे हैं. इनमें से दो लाख 40 हजार घर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में हैं. समिति की सिफारिश लागू होने पर घर खरीदारों की हितों की रक्षा होगी और रुकी हुई परियोजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरी करके खरीदारों को पूर्ण निर्मित फ्लैट समय पर उपलब्ध होंगे. 

ये भी पढ़ें- 

Ayodhya Ram Mandir News: राम जन्मभूमि परिसर के निकट पकड़ा गया संदिग्ध, हेलमेट कैमरा से कर रहा था रिकॉर्डिंग, पुलिस ने दबोचा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सऊदी अरब में यूपी के लाल की मौत, 45 दिन से शव का इंतजार
सऊदी अरब में यूपी के लाल की मौत, 45 दिन से शव का इंतजार
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में संदिग्ध पर्ची मिलने से हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में संदिग्ध पर्ची मिलने से हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी
किशोरियों से छेड़छाड़ का आरोप, ग्रामीणों ने दो युवकों की पिटाई, वीडियो वायरल
किशोरियों से छेड़छाड़ का आरोप, ग्रामीणों ने दो युवकों की पिटाई, वीडियो वायरल
मसूरी में चला बुलडोजर, प्रशासन की कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
मसूरी में चला बुलडोजर, प्रशासन की कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
Embed widget