एक्सप्लोरर

Year Ender 2019: बॉलीवुड के इन गानों ने मचाया धमाल, "बेख्याली' से लेकर 'दिल का टेलीफोन' ने लूट थी महफिलें

बॉलीवुड में हर साल कई हिट गाने आते हैं, लेकिन कुछ गाने दर्शकों के दिलों पर खास छाप छोड़ देते हैं। साल 2019 में कई गाने रीक्रिएट होकर भी सुपरहिट साबित हुये वहीं बहुत से नए गानों ने खूब सुर्खियां बटोरीं।

साल 2019 जल्द ही अलविदा कहने वाला है। हर साल की तरह ये साल कई मायनों में बॉलीवुड के लिए खास रहा। आज हम आपको बताने जा रहे हैं जो साल 2019 में सुपरहिट गानों की लिस्ट में नंबर वन पर रहें।

फिल्म 'कबीर सिंह' का गाना 'बेख्याली'

इस लिस्ट में सबसे पहला गाने का नाम आता है 'बेख्याली'।  ये गाना बॉलीवुड के एक्टर शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी की सुपरहिट फिल्म कबीर सिंह का है। ये फिल्म जून में रिलीज हुई थी। ये गाना अभी तक दर्शकों के दिलों में बसा हुआ है। इस गाने को सचेत टंडन ने अपनी आवाज दी थी।

गाना वास्ते

इस गाने को साल 2019 में यू्ट्यूब पर सबसे ज्यादा लाइक्स मिले हैं। गाने वास्ते को मशहूर म्यूजिक कंपोजर तनिष्क बागची ने बनाया। म्यूजिक वीडियो ने अभी तक 63 करोड़ व्यूज पार कर लिए हैं। वास्ते गाने भानुशाली ने गाया है।

फिल्म 'बाटला हाउस' का गाना ‘साकी साकी’

इस साल बॉलीवुड में रीक्रिएट गाने खूब देखने को मिले हैं। कुछ टाइम बाद किसी ना किसी पुराने गाने को रीक्रिएट कर दिया जाता है। फिल्म बाटला हाउस का गाना 'साकी साकी' खूब सुपरहिट हुआ। आपको बता दें, ओरिजिनल ये गाना साल 2004 में आई फिल्म मुसाफिर का था।

फिल्म ‘गली ब्वॉय’ का गाना ‘अपना टाइम आएगा’

ये गाना बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की सुपरहिट फिल्म 'गली ब्वॉय' का है। इस साल की शुरुआत में रिलीज हुए इस गाने को दर्शकों ने काफी पसंद किया। आपको बता दें, गाना अपना टाइम आएगा को फिल्म के अभिनेता रणवीर सिंह ने खुद गाया था। जिसे लोगों ने खूब पसंद किया था।

फिल्म 'भारत' का गाना 'स्लो मोशन'

स्लो मोशन गाना फिल्म भारत का है। इस गाने को सलमान खान और एक्ट्रेस दिशा पाटनी पर फिल्माया गया है। स्लो मोशन गाने में नकाश अजीज और श्रेया घोषाल ने अपनी अवाज दी है। ये गाना भी साल 2019 के हिट गानों में से एक था।

फिल्म ‘खानदानी शफाखाना’ का गाना ‘शहर की लड़की’

ये गाना इस साल आई फिल्म खानदानी शफाखाना का है। इस गाने को बादशाह और तुलसी कुमार ने गाया है। ये गाना भी साल 1996 में आई फिल्म रक्षक का रीक्रिएट है।

फिल्म 'लुका छुपी' का गाना 'कोका कोला'

ये गाना इस साल आई अभिनेता कार्तिक आर्यन और कृति सेनन की फिल्म 'लुका-छुपी' का है। इस गाने को नेहा कक्कड़ और टोनी कक्कड़ ने गाया है। ये साल 2019 के सुपरहिट गानों में से एक है।

फिल्म 'कबीर सिंह' का गाना ‘तुझे कितना चाहने लगे हम’

ये गाना फिल्म कबीर सिंह का है। जून में रिलीज हुए इस गाने को दर्शक अभी तक काफी पसंद कर रहे हैं। इस गाने को अरिजीत सिंह ने अपनी खूबसूरत आवाज में गाया है।

फिल्म 'हाउसफुल 4' का गाना ‘बाला’

ये गाना इस साल अक्टूबर में आई फिल्म हाउसफुल 4 का है। बाला गाने को अभिनेता अक्षय कुमार पर फिल्माया गया है। इस गाने को सोहेल सेन ने गाया है। बाला गाने का दर्शकों के बीच क्रेज अब भी देखा जा सकता है।

फिल्म 'ड्रीम गर्ल' का गाना ‘दिल का टेलीफोन’

इस गाने को अभिनेता आयुष्मान खुराना पर फिल्माया गया है। ये गाना फिल्म ड्रीम गर्ल का है। इस गाने को मीट ब्रदर्स, जोनिता गांधी और नकाश अजीज ने गाया है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP: किसानों को राहत, नलकूप बिजली कनेक्शन की प्रक्रिया आसान
UP: किसानों को राहत, नलकूप बिजली कनेक्शन की प्रक्रिया आसान
अयोध्या में 'बोल बम' की गूंज, नागेश्वरनाथ से राम मंदिर तक भीड़
अयोध्या में 'बोल बम' की गूंज, नागेश्वरनाथ से राम मंदिर तक भीड़
यूपी में 'हर घर तिरंगा' अभियान शुरू, 15 अगस्त तक चलेगा
यूपी में 'हर घर तिरंगा' अभियान शुरू, 15 अगस्त तक चलेगा
CM योगी का विपक्ष पर वार, 'राम मंदिर के लिए जेब से एक पैसा नहीं निकला'
CM योगी का विपक्ष पर वार, 'राम मंदिर के लिए जेब से एक पैसा नहीं निकला'

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Embed widget