एक्सप्लोरर

बदरीनाथ में मौसम बन रहा मुसीबत, यात्रा से पहले व्यवस्था बनाने में छूट रहा अधिकारियों का पसीना 

बारिश और बर्फबारी के बीच बदरीनाथ धाम में रंग रोगन का काम जारी है। मंदिर समिति का दावा है कि 5 मई तक बदरीनाथ धाम में पूरी व्यवस्थाएं चार चौबंद कर दी जाएंगी।

देहरादून एबीपी गंगा। बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने में मात्र कुछ दिन ही शेष रह गए हैं लेकिन यहां व्यवस्था बनाना प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती साबित हो रहा है। सबसे बड़ी समस्या बदरीनाथ नेशनल हाई-वे की है। बदरीनाथ हाई-वे पर अभी तक सड़क निर्माण का सुरक्षित काम नहीं हो पाया है जगह-जगह पर दीवार के कुछ हिस्से टूट चुके हैं। इस बार ऑल वेदर रोड के तहत चल रहे निर्माण कार्य से कई लैंडस्लाइड जोन भी तैयार हो चुके हैं जिन्हें अभी तक दुरस्त नहीं किया गया है। चमोली के कर्णप्रयाग बिरही, क्षेत्रपाल, सोलना, पीपलकोटी, छिनका, पातालगंगा, लामबगड़ आदि जगहों पर लैंडस्लाइड जोन तैयार हुए हैं जो कि बरसात में तीर्थ यात्रियों के लिए मुश्किलें पैदा कर सकते हैं।

यात्रियों की सुविधा का रखा जा रहा है ध्यान

तमाम दिक्कतों के बाद भी अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही सभी स्थानों को सुरक्षित कर दिया जाएगा। धाम में ज्यादातर पेयजल लाइन सुचारु कर दी गई हैं। लेकिन, बदरीनाथ मुख्य मार्ग को छोड़कर कई अन्य स्थानों पर पानी की आपूर्ति की जानी बाकी है। इस बार स्वास्थ्य विभाग बदरीनाथ यात्रा रूट पर आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने जा रहा है। इसके तहत यात्रा रूट पर 13 विशेषज्ञ चिकित्सकों समेत कुल 30 चिकित्सक तैनात करने की मांग की गई है, जो रोटेशन के आधार पर सेवाएं देंगे।

कपाट खुलने पर 15 हजार से अधिक यात्री रहेंगे मौजूद

बारिश और बर्फबारी के बीच बदरीनाथ धाम में रंग रोगन का काम जारी है। मंदिर समिति का दावा है कि 5 मई तक बदरीनाथ धाम में पूरी व्यवस्थाएं चार चौबंद कर दी जाएंगी। मंदिर समिति का दावा है कि यात्रियों को किसी तरह की दिक्कत पेश नहीं आने दी जाएगी। मंदिर समिति की आधी से अधिक धर्मशालाएं भी यात्रियों के स्वागत को तैयार हैं। उम्मीद है कि इस बार कपाट खुलने के मौके पर 15 हजार से अधिक यात्री धाम में मौजूद रहेंगे, जिन्हें ठहराना किसी चुनौती से कम नहीं होगा।

बदरीनाथ में मौसम बन रहा मुसीबत, यात्रा से पहले व्यवस्था बनाने में छूट रहा अधिकारियों का पसीना 

मौसम है बड़ी चुनौती

बदरीनाथ धाम में बर्फबारी के बाद यात्रा व्यवस्थाओं में लगे अधिकारियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अब देखना होगा की कपाट खुलने से पहले बदरीनाथ धाम में अधिकारी किस तरह से व्यवस्था दुरुस्त कर पाते हैं। समय काफी कम बचा हुआ है और काम बहुत ज्यादा है। वहीं, मौसम विभाग ने बुधवार से शनिवार तक पहाड़ी क्षेत्रों में एक बार फिर से मौसम बदलने का पूर्वानुमान जारी किया है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजमगढ़ एयरपोर्ट पर SP चीफ से नहीं मिल सके स्टार प्रचारक, आक्रोश
आजमगढ़ एयरपोर्ट पर SP चीफ से नहीं मिल सके स्टार प्रचारक, आक्रोश
महोबा: CEC के खिलाफ सड़क पर गुलाबी गैंग, बैलेट पेपर से चुनाव की मांग
महोबा: CEC के खिलाफ सड़क पर गुलाबी गैंग, बैलेट पेपर से चुनाव की मांग
'नाम बदलने वाले CM को जनता बदलेगी', जेवर एयरपोर्ट का जिक्र कर अखिलेश का तंज
'नाम बदलने वाले CM को जनता बदलेगी', जेवर एयरपोर्ट का जिक्र कर अखिलेश का तंज
यूपी चुनाव 2027 से पहले खींचतान? PDA सम्मेलन में भिड़े सपा नेता
यूपी चुनाव 2027 से पहले खींचतान? PDA सम्मेलन में भिड़े सपा नेता

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget