एक्सप्लोरर

Yamuna Expressway पर महंगा होगा सफर, बढ़ाया गया टोल टैक्स, जानिए नई दरें

यमुना एक्सप्रेस-वे पर सफर करने वालों की जेब का बोझ अब गुरुवार से बढ़ जाएगा. इस यमुना विकास प्राधिकरण ने एक्सप्रेस-वे पर टोल टैक्स की दरों में बढ़ोतरी कर दी है.

UP News: यमुना एक्सप्रेस-वे (Yamuna Expressway) पर सफर करने वालों की जेब का बोझ अब एक सितंबर से बढ़ जाएगा. इस यमुना विकास प्राधिकरण (Yamuna Expressway Authority) ने एक्सप्रेस-वे पर टोल टैक्स (Toll Tax) की दरों में बढ़ोतरी का फैसला कर लिया है. इस संबंध में प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ अरुण वीर सिंह ने जानकारी दी. वहीं प्राधिकरण की बुधवार को हुई 74वीं बोर्ड बैठक में यह निर्णय लिया गया है. 

प्राधिकरण की बुधवार को हुई बैठक में यमुना एक्सप्रेस-वे पर टोल टैक्स को लेकर फैसला किया गया है. बैठक के बाद मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ अरुण वीर सिंह ने बताया कि ग्रेटर नोएडा से आगरा तक 165 किलोमीटर लंबे यमुना एक्सप्रेसवे की टोल दरें बढ़ाई गई हैं. अधिकारी ने बताया कि इससे पहले 2018 में टोल टैक्स की दरों में बढ़ोतरी हुई थी. उसके बाद से ही टैक्स की दरों में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है. 

Sapna Choudhary News: फिर बढ़ी सपना चौधरी की मुश्किलें, जल्द गिरफ्तार कर सकती है यूपी पुलिस, जानिए- पूरा मामला

कितनी हुई बढ़ोतरी
मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने बताया कि अदालत के दिशा निर्देशों के अनुसार एक्सप्रेस-वे पर सुरक्षा को लेकर 22 काम किए जाने थे. इन कामों के पूरा नहीं होने से यमुना प्राधिकरण टोल दरें नहीं बढ़ा रहा था. लेकिन अब एक्सप्रेस-वे प्राधिकरण की माने तो प्रबंधन ने सुरक्षा उपायों पर काम कर लिया है. सुरक्षा उपायों पर करीब 130 करोड़ रुपए से अधिक खर्च हुआ है और काम होने के बाद यमुना प्राधिकरण ने टोल दरें बढ़ा दी हैं.

अधिकारी की माने तो बुधवार को यमुना प्राधिकरण के बोर्ड बैठक में टोल दरें बढ़ाने पर मुहर लगा दी गई है. ग्रेटर नोएडा से आगरा तक सफर करने वाले कार चालकों को अब 16.50 रुपये अतिरिक्त देने होंगे. बस-ट्रक को 90.75 रुपये और बड़े व्यवसायिक वाहनों को 173.25 रुपये बढ़े हुए टोल के रूप में चुकाने होंगे. अधिकारियों का कहना है कि पहली सितंबर से बढ़ी टोल दरें लागू कर दी जाएंगी.

क्या है नई दरें
टोल में बढ़ोतरी के बाद दोपहिया, ट्रैक्टर और तिपहिया वाहनों की वर्तमान दर 1.25 रूपए प्रति किमी ही रहेगी. जबकि कार, जीप, वैन और हल्के वाहन की 2.50 रूपए प्रति किमी से बढ़कर 2.60 रूपए प्रति किमी हो जाएगी. इसके अलावा हल्के व्यवसायिक वाहनों की दर 3.90 रूपए प्रति किमी से बढ़कर 4.15 रूपए प्रति किमी हो गई है. 

इस बढ़ोतरी के बाद बस और ट्रक की वर्तमान दर 7.90 रूपए से बढ़कर 8.45 रूपए हो जाएगी. इसके अलावा तीन से छह धुरी वाहन की वर्तमान दर 12.05 रूपए प्रति किमी से बढ़कर 12.90 रूपए प्रति किमी होगी. जबकि सात या उससे ज्यादा धुरी के वाहन की वर्तमान दर 15.55 से बढ़कर 16.60 रूपए प्रति किमी होगी. 

ये भी पढ़ें-

Uttarakhand: 4 महीने से कांग्रेस की नई टीम नहीं बना पाए हैं करण माहरा, इस रणनीति के कारण हो रही देरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mirzapur News: यूपी के सर्वोदय विद्यालय का कमाल, मिर्जापुर की 18 छात्राओं ने पास की NEET परीक्षा
यूपी के सर्वोदय विद्यालय का कमाल, मिर्जापुर की 18 छात्राओं ने पास की NEET परीक्षा
योगी सरकार की योजना से बदली शिवम की किस्मत, डेयरी से सालाना 20 लाख की कमाई
योगी सरकार की योजना से बदली शिवम की किस्मत, डेयरी से सालाना 20 लाख की कमाई
यूपी में निर्धारित शेड्यूल से अधिक हो रही बिजली की आपूर्ति, 32673 मेगावाट का नया रिकॉर्ड
यूपी में निर्धारित शेड्यूल से अधिक हो रही बिजली की आपूर्ति, 32673 मेगावाट का नया रिकॉर्ड
वाराणसी में 2 साल का बच्चा कोविड पॉजिटिव, 10 दिन में मिला कोरोना का दूसरा मामला
वाराणसी में 2 साल का बच्चा कोविड पॉजिटिव, 10 दिन में मिला कोरोना का दूसरा मामला

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget