एक्सप्लोरर

कांग्रेस में शामिल होते ही विनेश फोगाट की बृजभूषण पर पहली प्रतिक्रिया, कर दिया 'दंगल' का ऐलान

UP News: विनेश फोगाट ने कहा बुरे समय पर पता चलता है कि अपना कौन है, बीजेपी को छोड़ कर सभी पार्टियां हमारे साथ थी. एक ऐसी पार्टी में हूं जो महिलाओं के सम्मान के लिए सड़क से लेकर संसद तक लड़ती है.

Vinesh Phogat Join Congress: हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहलवान विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया कांग्रेस में शामिल हो गए हैं. दोनों पहलवानों ने कांग्रेस में शामिल होते ही हर सवाल का जवाब दिया. इसी दौरान महिला पहलवान विनेश फोगाट ने बीजेपी के भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व बीजेपी सांसद बृज भूषण शरण सिंह को लेकर भी अपनी प्रतिक्रिया दी. 

जब पहलवान विनेश फोगाट से सवाल किया गया कि क्या ओलंपिक में आपके साथ साजिश हुई? इस सवाल पर विनेश फोगाट भावुक नजर आईं और उन्होंने कहा कि फुरसत में बताऊंगी. जब उनसे पूछा कि क्या आंदोलन बीच में छोड़ना सही? इस पर विनेश फोगाट ने कहा कि लड़ाई छोड़ी नहीं है. बृजभूषण सिंह के साथ बीजेपी है, हमारा साथ कांग्रेस ने दिया.

क्या बोंली विनेश फोगाट

कांग्रेस में शामिल होते ही पहलवान विनेश फोगाट ने कहा बुरे समय पर पता चलता है कि अपना कौन है, बीजेपी को छोड़ कर सभी पार्टियां हमारे साथ थी. एक ऐसी पार्टी में हूं जो महिलाओं के सम्मान के लिए सड़क से लेकर संसद तक लड़ती है. रेसलिंग में मैंने कोशिश की मैं बच्चों को प्रेरित करूं. मैंने ओलंपिक्स में खेला और फाइनल में गई, लेकिन परमात्मा को कुछ और मंजूर था. कई बार कुछ चीजें आपके हाथ में नहीं होती, आज मुझे देश की जनता की सेवा करने का मौका मिला है. जो हमने सामना किया एक खिलाड़ी के रूप में, उन्हें ऐसा सामना न करना पड़े. हमारी लड़ाई आज भी जारी है. कोर्ट में हमारा केस चल रहा है. हम जी जान से मेहनत करेंगे, आपकी बहन आपके साथ है और कोई खड़ा रहे या न रहे, मैं आपके साथ जरूर खड़ी रहूंगी.

इसके साथ ही बजरंग पूनिया ने कहा कि बीजेपी कह रही है कि हमारा मकसद राजनीति था. हमने बीजेपी को भी आंदोलन में बुलाया था लेकिन आई कांग्रेस. हम मेहनत करेंगे और कांग्रेस को मजबूत करेंगे. ओलंपिक से विनेश बाहर हुई तो देश दुखी था लेकिन कुछ आइटी सेल जश्न मना रहे थे. 

यूपी के इस जिले में जमींदोज होगा मदरसा? चस्पा किया बुलडोजर एक्शन का नोटिस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जालौन में युवक के साथ मारपीट और लूट! जूतों की माला पहनाकर अपमानित करने का आरोप
जालौन में युवक के साथ मारपीट और लूट! जूतों की माला पहनाकर अपमानित करने का आरोप
'जलभराव किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा', गोरखपुर में CM योगी की सख्ती
'जलभराव किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा', गोरखपुर में CM योगी की सख्ती
गोरखपुर को CM योगी देंगे 995 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, इन प्रोजेक्ट्स का करेंगे लोकार्पण- शिलान्यास
गोरखपुर को CM योगी देंगे 995 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, इन प्रोजेक्ट्स का करेंगे लोकार्पण- शिलान्यास
Char Dham Yatra: चारधाम यात्रा पर मौसम की मार! केदारनाथ सबसे अधिक प्रभावित, यात्रियों की संख्या में बड़ी गिरावट
चारधाम यात्रा पर मौसम की मार! केदारनाथ सबसे अधिक प्रभावित, यात्रियों की संख्या में बड़ी गिरावट

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget