एक्सप्लोरर

Wrestler Protest: खाप की पंचायत में पहले दिन क्या हुआ फैसला? राकेश टिकैत ने दी ये जानकारी

खाप पंचायत का सोरम गांव में गुरुवार को आयोजन किया गया, जिसमें हुए फैसलों के संबंध में जानकारी किसान नेता राकेश टिकैत ने दी है. हालांकि इस दौरान कोई बड़ा एलान नहीं किया गया.

Wrestler Protest News: मुजफ्फरनगर जनपद में स्थित ऐतिहासिक सोरम गांव में गुरुवार को एक खाप पंचायत का आयोजन किया गया था. जिसमें पहलवानों को न्याय दिलाने के लिए हरियाणा, राजस्थान, पंजाब और उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से तकरीबन दर्जनभर खापों के चौधरी यहाँ पहुंचे थे. लगभग छह घंटे चली इस पंचायत में खाप चौधरी कोई निर्णय नहीं ले सके और हरियाणा के कुरुक्षेत्र में दो जून को पंचायत का एलान कर दिया.

पंचायत के आयोजक नरेश टिकैत ने कहा कि एक तरफ बीजेपी है, दूसरी ओर सभी पार्टियां हैं. सब दल है, सब संगठन एक तरफ हैं और अकेली बीजेपी इतनी ताकतवर पार्टी है कि सब मिलकर इससे मुकाबला करें जब जाकर पूरा पटे. किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि राष्ट्रपति या होम मिनिस्टर से मिला जाए और उसके बाद देशभर में पंचायतें की जाए. जरूरत पड़ी तो ट्रैक्टर भी तैयार है. बड़ा आंदोलन करना पड़ सकता है. हो सकता है कि अयोध्या तक ट्रैक्टर मार्च निकालना पड़ जाए. न्याय वहां से भी मिल सकता है. गोरखपुर से भी न्याय मिल सकता है. दिल्ली से भी न्याय मिल सकता है तो इसलिए पता नहीं कि कहां ट्रैक्टर मार्च निकाला जाए.

UP Politics: अखिलेश यादव और ब्रजेश पाठक में चले जुबानी तीर, डिप्टी सीएम ने राहुल गांधी के बयान पर दी प्रतिक्रिया

इन जातियों से की अपील
घंटों चली इस पंचायत का फैसला तो वैसे सुरक्षित रखा गया है. लेकिन मंच से बोलते हुए भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने यह घोषणा जरूर की है. जिसमें कहा कि इस मामले को लेकर राष्ट्रपति और सरकार से खाप का एक प्रतिनिधिमंडल मिलेगा. इसके अलावा और जो भी फैसले होंगे वह हरियाणा के कुरुक्षेत्र की पंचायत में होंगे लेकिन यह लड़ाई लड़ी जाएगी. खाप पंचायत और लड़कियां ये हारेंगे नहीं, ये अन्याय उनके साथ में नहीं होगा. ये सरकार अभी बांटने पर लगी हुई है. गुर्जर और ठाकुरों का नया विवाद करवा दिया. साथ ही राकेश टिकैत ने कहा कि जो जातियां आपस में लड़ रही हैं उन से अपील है कि वह आपस में लड़े मत.

मंच से बोलते हुए राकेश टिकैत ने कहा कि जांच होगी तो हमने कहा जिसपर आज से पहले पोस्को धराएं लगी है उसकी गिरफ्तारी पहले हुई. इस वाले केस पर गिरफ्तारी क्यों नहीं और क्या आने वाले समय में कानूनों में ये संशोधन करेंगे कि जिसपर भी इस तरह के केस लगेंगे पहले जांच होगी या गिरफ्तारी होगी. एक कानून बना दो कि गिरफ्तारी नहीं होगी और हम पहले जांच करेंगे. हम शांतिपूर्ण तरिके से अपनी बात कह रहे हैं, यहां पर भी बहुत फैसले हुए और अभी फैसला तो यहां का सुरक्षित रखा है. लेकिन ये लड़ाई लड़ी जाएगी, ये खाप पंचायत और ये लड़किया हारेंगी नहीं.

अभिषेक चौधरी मुजफ्फरनगर की खबरों पर नजर रखते हैं. राजनीतिक, क्राइम और सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Shamli News: कांवड़ यात्रा के दौरान 30 जुलाई- 12 अगस्त तक बंद रहेंगी नॉनवेज दुकानें, प्रशासन का फैसला
शामली: कांवड़ यात्रा के दौरान 30 जुलाई- 12 अगस्त तक बंद रहेंगी नॉनवेज दुकानें, प्रशासन का फैसला
Muzaffarnagar News: मंत्री कपिल देव की एक ठोकर से उखड़ गई नई सड़क, अधिकारी तलब
यूपी: मंत्री कपिल देव की एक ठोकर से उखड़ गई नई सड़क, अधिकारी तलब
Sonbhadra News: निवेश के नाम पर ठगी करने वालों पर पुलिस की चोट, सोनभद्र में कुर्क की 1.31 करोड़ की संपत्ति
निवेश के नाम पर ठगी करने वालों पर पुलिस की चोट, सोनभद्र में कुर्क की 1.31 करोड़ की संपत्ति
बुलडोजर एक्शन पर इलाहाबाद HC की डिवीजन बेंच एकमत नहीं, मामला चीफ जस्टिस के पास पहुंचा
बुलडोजर एक्शन पर इलाहाबाद HC की डिवीजन बेंच एकमत नहीं, मामला चीफ जस्टिस के पास पहुंचा

वीडियोज

कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, सरकार का मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक… 10 बड़ी बातें
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक...10 बड़ी बातें
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल गांधी संग पीएम हाउस पर प्रदर्शन की 3 दिलचस्प तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश यादव
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल संग PM हाउस पर प्रदर्शन की 3 तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल, तो मिला ये जवाब
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल
Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Embed widget