एक्सप्लोरर

Lockdown के बीच गाजियाबाद में सरेआम महिला की गोली मारकर हत्या, अवैध संबंध की थ्योरी आई सामने

Lockdown के बीच गाजियाबाद में सरेआम एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने एक हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मुख्य हत्यारोपी अपने साथी संग फरार है। शुरुआती जांच में अवैध संबंध की थ्योरी सामने आई है।

गाजियाबाद, एजेंसी। लॉकडाउन के बीच गाजियाबाद में सरेआम एक महिला की गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। ये घटना  कवि नगर थाना क्षेत्र की है। जहां गुरुवार सुबह  साढ़े पांच बजे 48 वर्षीय एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मुख्य हत्यारोपी सहित दो फरार हैं। पकड़े गए आरोपी ने इस हत्याकांड के पीछे की वजह अवैध संबंध और करीब 10 लाख रुपये का लेन-देन को बताया है।

 मुख्य हत्यारोपी और उसके साथी की तलाश जारी

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी के मुताबिक, इस बाबत कवि नगर थाने में हत्या और शस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने शैलेश कुमार नाम के एक हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। शैलेश बेहटा हाजीपुर जिला गाजियाबाद का ही रहने वाला है। मुख्य हत्यारोपी विनोद कुमार और उसके साथी सूरज की तलाश की जा रही है।

बेटे ने पुलिस को दी मां की हत्या की जानकारी

वारदात गुरुवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे गोविंदपुरम, थाना कवि नगर स्थित कैलाशपुरम-2 में हुई। घटना की सूचना मृतका के बेटे ने पुलिस को दी। उसी ने पुलिस को बताया कि उसकी मां की हत्या उस वक्त कर दी, जब वो सुबह घर से टहलने जा रही थीं। शिकायतकर्ता ने बताया कि हत्यारों में मुख्य हमलावर मृतक महिला का रिश्ते में नंदोई विनोद कुमार है।

हत्या की वारदात में शामिल शैलेश गिरफ्तार हत्यारों को पकड़ने के लिए थाना कवि नगर प्रभारी प्रभारी मो. असलम, सब इंस्पेक्टर मो. जफर, सब इंस्पेक्टर अरुण मिश्रा, हवलदार जय प्रकाश गौतम, व सिपाही योगेश कुमार, सुभाष और सुनील की टीमें बनाई गईं। पुलिस की इन टीमों ने जिले की सीमाओं की घेराबंद करके हत्या की वारदात में शामिल शैलेश को पकड़ लिया। जबकि विनोद और सूरज की तलाश की जा रही है। हत्या को अंजाम देसी पिस्तौल से दिया गया। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल पिस्तौल और जीवित कारतूस भी जब्त कर लिए हैं। थाना कवि नगर प्रभारी मो. असलम के मुताबिक, फरार मुख्य हत्यारोपी विनोद के अपनी महिला रिश्तेदार के साथ लंबे समय से अवैध संबंध थे। साथ ही विनोद ने कुछ समय पहले मकान बनवाने के लिए महिला से 10 लाख रुपये उधार भी लिए थे। महिला जब जब अपने रुपये मांगती तब झगड़ा होता था। इसीलिए पड़ोस में रहने वाले और करीबी रिश्तेदार विनोद ने महिला की गुरुवार सुबह घर के पास ही हत्या कर दी।

यह भी पढ़ें:

बिजली के तार जोड़ने को लेकर हुआ विवाद, हिस्ट्रीशीटर ने ट्रैक्टर से तीन ग्रामीणों को कुचल डाला; एक की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP में 25 फरवरी के बाद होंगे विधानसभा चुनाव? इस वजह से लग रहे कयास!
UP में 25 फरवरी के बाद होंगे विधानसभा चुनाव? इस वजह से लग रहे कयास!
बागपत: पत्नी पर कमेंट से नाराज दोस्त ने कर दी युवक की हत्या, मुठभेड़ में गिरफ्तार
पत्नी पर कमेंट से नाराज दोस्त ने कर दी युवक की हत्या, मुठभेड़ में गिरफ्तार
पीलीभीत में रामलीला मेले के हिसाब-किताब को लेकर चलीं गोलियां, तीन की मौत
पीलीभीत में रामलीला मेले के हिसाब-किताब को लेकर चलीं गोलियां, तीन की मौत
'मानसिक संतुलन खो चुके राहुल गांधी...', इंडिया ब्लॉक के प्रदर्शन पर बोले रवि किशन
'मानसिक संतुलन खो चुके राहुल गांधी...', इंडिया ब्लॉक के प्रदर्शन पर बोले रवि किशन

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ज्ञानेश कुमार मुर्दाबाद', पटना में AISA का भारी प्रदर्शन, बैरिकेड को तोड़ा
'ज्ञानेश कुमार मुर्दाबाद', पटना में AISA का भारी प्रदर्शन, बैरिकेड को तोड़ा
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
PAK टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका ने किया टीम का एलान, यह खिलाड़ी पहली बार बना कप्तान 
PAK टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका ने किया टीम का एलान, यह खिलाड़ी पहली बार बना कप्तान 
महंगी शराब, Adult Toy और विदेशी ब्रांड की सिगरेट, श्रद्धा दुबे की लाइफस्टाइल पर उठे सवाल
महंगी शराब, Adult Toy और विदेशी ब्रांड की सिगरेट, श्रद्धा दुबे की लाइफस्टाइल पर उठे सवाल
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
रबी की बुवाई से पहले किसान करें ये काम, बचेगा पानी और घटेगा खर्च
रबी की बुवाई से पहले किसान करें ये काम, बचेगा पानी और घटेगा खर्च
Embed widget