एक्सप्लोरर

पुलिस तमाशबीन बनी रही, कासगंज में बेखौफ दबंग महिला को पीटते रहे, वीडियो हुआ वायरल

यूपी के कासगंज में दबंगों द्वारा महिला की पिटाई का वीडियो वायरल हुआ है। इसके मुताबिक एक महिला को कुछ दबंग बुरी तरह पीट रहे हैं यही नहीं इस दौरान पुलिस भी मौजूद रही

कासगंज, एबीपी गंगा। उत्तर प्रदेश में दबंगों के हौसले इस कदर बढ़ गए हैं कि उन्हें कानून का कोई भी भय नही हैं। ताजा मामला उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले के सिढ़पुरा थाना क्षेत्र का है जहां दबंगों ने एक महिला को उसके घर मे भी रस्सी से बांधकर लाठी डंडों से पीटा। पड़ोस में रहने वाले एक शख्स ने जब पुलिस को फोन पर इसकी जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस की मौजूदगी के बाद भी दबंगों ने महिला को लाठी डंडों से पीटा और पुलिस तमाशा देखती रही। इसी बीच गांव के किसी व्यक्ति ने घटना का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया जिसके बाद हरकत में आई पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ महिला की शिकायत पर मुकदमा कायम कर तीनो को गिरफ्तार कर लिया हैं ।

उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले के सिढ़पुरा थाना क्षेत्र के सुभाष नगर में एक दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल हुआ है। ये घटना सोमवार की बताई जा रही है। जिसमे तीन दबंग युवकों ने सुभाष नगर में ही रहने वाली एक महिला मायादेवी को डरा धमका कर उसी के घर में रस्सी से उसको बांधकर उसे लाठी डंडों से पीटा। इस बीच जब किसी ने पुलिस को 112 नंबर पर फोन किया और मौके पर पुलिस पहुंच गई फिर भी दबंगों में पुलिस का जरा भी खौफ नहीं दिखा और उन्होंने पुलिस के सामने भी महिला की लाठियों से मारपीट की। इस बीच गांव वालों की मदद से बमुश्किल महिला को बचाया जा सका।

गौरतलब है कि तीनों आरोपी पीड़ित महिला मायादेवी के रिश्तेदार हैं और रिश्ते में वे पीड़ित महिला की बुआ की फुफेरी सास के लड़के हैं। पूर्व में हुए किसी विवाद को लेकर उन्होंने इस महिला से मारपीट की। पीड़ित माया देवी का आरोप है कि उक्त लोगों ने उसे कमरे में बंद कर और रस्सी से बांध कर मारपीट की। पुलिस के आने के बाद भी उन्होंने पुलिस के सामने भी लाठियों से मारपीट की।

मौके पर पहुंची पुलिस ने बमुश्किल बंधक महिला को छुड़ाया। उसके बाद भी दबंगों ने महिला से पुलिस की मौजूदगी में भी मारपीट की। मायादेवी का आरोप है कि मारपीट के दौरान आरोपी उसके शरीर से सोने की तोड़िया और कुंडल भी छीन ले गए। इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद इलाका पुलिस हरकत में आई और पीड़ित महिला की शिकायत पर थाना सिढ़पुरा में आईपीसी की धारा 452, 342, 504, 506 के तहत एफआईआर कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। तीनों आरोपी कस्वा सिढ़पुरा के रहने वाले हैं।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Exclusive: राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक से पहले दिग्विजय सिंह का बड़ा जुबानी हमला, चंपत राय और अनिल मिश्रा का नाम लेकर किया ये दावा
राम मंदिर: बैठक से पहले दिग्विजय सिंह का बड़ा जुबानी हमला, चंपत राय और अनिल मिश्रा पर किया ये दावा
राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक से पहले अध्यक्ष नृत्य गोपाल दास की चिट्ठी ने मचाई हलचल, किस ओर है इशारा?
राम मंदिर: बैठक से पहले अध्यक्ष नृत्य गोपाल दास की चिट्ठी, कहा- PM मोदी और CM योगी पर भरोसा
उन्नाव: गोकुल बाबा मंदिर में युवक को सांप ने डसा, इलाज के लिए सांप लेकर जिला अस्पताल पहुंचा घायल
गोकुल बाबा मंदिर में युवक को सांप ने डसा, इलाज के लिए सांप लेकर जिला अस्पताल पहुंचा घायल
Ram Mandir Trust Meeting Live: ट्रस्ट की बैठक से पहले सामने आई नृत्यगोपाल दास की चिट्ठी, कहा- पापियों को कड़ी सजा मिले
Live: ट्रस्ट की बैठक से पहले सामने आई नृत्यगोपाल दास की चिट्ठी, कहा- पापियों को कड़ी सजा मिले

वीडियोज

Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया...सहेली और खूनी भविष्यवाणी !
Ram Mandir Chadhava Chori | Janhit: कल 6 जुलाई... क्या होगी 'चंपत' की विदाई? | Champat Rai | Ayodhya
Amir Khan Wedding: दिल है की मानता नहीं | Bollywood News | ABP News
Ram Mandir Daan Chori | Sandeep Chaudhary: Trust में गड़बड़झाले का सबसे सटीक विश्लेषण | Ayodhya | UP
Ram Mandir Donation Scam : चढ़ावा चोरी...मास्टरमाइंड की उल्टी गिनती! | | Champat Rai | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Dalai Lama Birthday: बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा के 91वें जन्मदिन पर PM मोदी ने दी बधाई, ऐसा क्या कहा, जिससे चीन को लग जाएगी मिर्ची?
बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा के 91वें जन्मदिन पर PM मोदी ने दी बधाई, ऐसा क्या कहा, जिससे चीन को लग जाएगी मिर्ची?
बांकीपुर से उम्मीदवार बनने के बाद प्रशांत किशोर का पहला इंटरव्यू, 'अगर मैं जीता तो…'
बांकीपुर से उम्मीदवार बनने के बाद प्रशांत किशोर का पहला इंटरव्यू, 'अगर मैं जीता तो…'
E20 पेट्रोल का भारत ने भूटान को दिया था ऑफर! क्या है इसका सच, बवाल क्यों, समझें पूरा मामला
E20 पेट्रोल का भारत ने भूटान को दिया था ऑफर! क्या है इसका सच, बवाल क्यों, समझें पूरा मामला
सुनील गावस्कर के 5 बड़े रिकॉर्ड… जो उन्हें बनाते हैं ‘लिटिल मास्टर’, 50 साल बाद भी कायम है ये विश्व कीर्तिमान
सुनील गावस्कर के 5 बड़े रिकॉर्ड… जो उन्हें बनाते हैं ‘लिटिल मास्टर’, 50 साल बाद भी कायम है ये विश्व कीर्तिमान
जानिए कौन थे जसवंत सिंह खालरा, जिनकी बायोपिक 'सतलुज' पर छिड़ा है महासंग्राम
जानिए कौन थे जसवंत सिंह खालरा, जिनकी बायोपिक 'सतलुज' पर छिड़ा है महासंग्राम
OPEC+ देश करेंगे बंपर तेल उत्पादन! क्या भारत में सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल? जानें इसका गणित
OPEC+ देश करेंगे बंपर तेल उत्पादन! क्या भारत में सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल? जानें इसका गणित
Mango Shake Vs Aamras: मैंगो शेक या आमरस? जानिए स्वाद और न्यूट्रिशन के मामले में कौन किस पर है भारी?
मैंगो शेक या आमरस? जानिए स्वाद और न्यूट्रिशन के मामले में कौन किस पर है भारी?
खत्म होने वाला है स्मार्टफोन का दौर, कैसे मेटा और गूगल के चश्मे बना रहे अपना बाजार?
खत्म होने वाला है स्मार्टफोन का दौर, कैसे मेटा और गूगल के चश्मे बना रहे अपना बाजार?
Embed widget