एक्सप्लोरर

जालौन: दो दिव्यांग बच्चों की हत्या कर कलयुगी मां ने उठाया ये खौफनाक कदम, जानें पूरा मामला

आरोपी महिला अपने बच्चों की दिव्यांगता से परेशान थी. घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भिजवाया.

जालौन. यूपी के जालौन में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक मां ने ऐसा खौफनाक कदम उठाया है, जिसके बारे में जानकर इलाके के लोग भी हैरान हैं. दरअसल, जिले में एक मां ने अपने दो दिव्यांग बच्चों की हत्या कर दी. हत्याकांड के बाद मां ने भी खुद फंदे पर लटककर अपनी जान दे दी. बताया जा रहा है कि आरोपी महिला अपने बच्चों की दिव्यांगता से परेशान थी. घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भिजवाया.

ये पूरा मामला एट थाना क्षेत्र के कस्बा एट का है. हनुमानगड़ी मोहल्ले में मुश्ताक का परिवार रहता है. मुश्ताक के परिवार में पत्नी और एक बेटा आशिक (13) व बेटी रोशनी (20) थी. मुश्ताक ने बताया कि वह पेशे से ड्राइवर है और उसके दोनों बच्चे दिव्यांग थे. बच्चों की मानसिक स्थित भी खराब थी. वह खुद भी कोई काम नहीं कर पाते थे. मुश्ताक की पत्नी ने इस वारदात को उस वक्त अंजाम दिया जब वो ड्यूटी पर गया था. जालौन: दो दिव्यांग बच्चों की हत्या कर कलयुगी मां ने उठाया ये खौफनाक कदम, जानें पूरा मामला

दो दिव्यांग बच्चों की हत्या कर मां ने भी दी जान मुश्ताक की पत्नी ने पहले दोनों बच्चों की गला दबाकर हत्या कर दी. इस घटना के बाद उसने भी खुद फांसी लगाकर अपनी जान दे दी. आनन-फानन में आसपास के लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को फांसी के फंदे से उतारा और दोनों बच्चों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भिजवाया.

एएसपी जालौन डॉ. अवधेश सिंह ने बताया कि पुलिस जब मुश्ताक के घर पहुंची तो उसके घर का दरवाजा दोनों तरफ से बंद था. लोगों ने दरवाजा खुलवाने की कोशिश की तो दरवाजा नहीं खुला. दरवाजा तोड़ा तब अंदर चौका देने वाला दृश्य हैरान कर देने वाला था. दोनों बच्चे मृत अवस्था मे पड़े थे और महिला खुद फांसी के फंदे पर लटकी हुई थी. पुलिस को सूचना मिलते ही अधिकारियों के साथ फॉरेंसिक की टीम मौके पर पहुंची. पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है.

ये भी पढ़ें:

फिरोजाबाद: टुंडला विधानसभा उपचुनाव से पहले बीजेपी नेता की गोली मारकर हत्या, समर्थकों ने लगाया जाम

यूपी: महिलाओं की सुरक्षा के लिए हुआ 'मिशन शक्ति' का आगाज, हर थाने में होगी महिला हेल्प डेस्क, पुलिसकर्मी भी होंगी तैनात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जालौन में युवक के साथ मारपीट और लूट! जूतों की माला पहनाकर अपमानित करने का आरोप
जालौन में युवक के साथ मारपीट और लूट! जूतों की माला पहनाकर अपमानित करने का आरोप
'जलभराव किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा', गोरखपुर में CM योगी की सख्ती
'जलभराव किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा', गोरखपुर में CM योगी की सख्ती
गोरखपुर को CM योगी देंगे 995 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, इन प्रोजेक्ट्स का करेंगे लोकार्पण- शिलान्यास
गोरखपुर को CM योगी देंगे 995 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, इन प्रोजेक्ट्स का करेंगे लोकार्पण- शिलान्यास
Char Dham Yatra: चारधाम यात्रा पर मौसम की मार! केदारनाथ सबसे अधिक प्रभावित, यात्रियों की संख्या में बड़ी गिरावट
चारधाम यात्रा पर मौसम की मार! केदारनाथ सबसे अधिक प्रभावित, यात्रियों की संख्या में बड़ी गिरावट

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget