एक्सप्लोरर

UP: छेड़खानी का मामला दर्ज कराने पर जलाई गई महिला की मौत, आरोपी युवक और उसकी मां को भेजा गया जेल

पुलिस ने छेड़खानी के आरोपी युवक और उसकी मां को जेल भेज दिया है. युवक का पिता फिलहाल फरार है, उसकी तलाश की जा रही है.

Mahoba News: यूपी के महोबा जिले में छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कराने पर आरोपी के परिजनों द्वारा कथित रूप से आग लगाकर जलाई गई महिला की सोमवार को इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गयी है. इस सिलसिले में पुलिस ने छेड़खानी के आरोपी युवक और उसकी मां को जेल भेज दिया है. कुलपहाड़ कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) महेंद्र प्रताप सिंह ने मंगलवार को बताया कि रविवार सुबह ठठेवरा गांव में कथित रूप से किरोसिन तेल डाल कर जलाई गई 30 वर्षीय महिला की झांसी मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान सोमवार को मौत हो गयी.

सिंह ने कहा कि महिला ने रविवार को अस्पताल में अपने मृत्यु पूर्व दिए बयान में पुलिस और मजिस्ट्रेट को बताया था कि उसने शनिवार को अपने पड़ोसी विपिन यादव (31) के खिलाफ कुलपहाड़ कोतवाली में घर में घुसकर मारपीट करने और छेड़खानी करने का मामला दर्ज करवाया था. जिस पर पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया था, इसी से नाराज होकर उसके मां-बाप ने रविवार सुबह किरोसिन तेल छिड़क कर आग लगा दी.

आरोपी युवक का पिता फिलहाल फरार है

एसएचओ ने बताया कि महिला को जिंदा जलाने के मामले में युवक की मां शोभारानी और उसके पिता के खिलाफ पहले हत्या की कोशिश का मामला दर्ज किया गया था, लेकिन महिला की मौत के बाद अब हत्या की धारा बढ़ायी जाएगी.

सिंह ने बताया कि इस सिलसिले में विपिन यादव को छेड़खानी और उसकी मां शोभारानी को हत्या की कोशिश के आरोप में गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया गया है. छेड़खानी के आरोपी युवक का पिता फिलहाल फरार है, उसकी तलाश की जा रही है.

यह भी पढ़ें-

मुख्तार अंसारी ने जेल में अपनी जान को खतरा बताया, कोर्ट से कहा- मेरी हत्या के लिए दी गई 5 करोड़ की सुपारी

UP Assembly Monsoon session: विधानसभा के मानसून सत्र से पहले सीएम योगी बोले, 'हम सकारात्मक चर्चा को तैयार हैं '

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गाजीपुर के स्कूल में मिड-डे मील के पैसों में गड़बड़ी! प्रिंसिपल पर गंभीर आरोप
गाजीपुर के स्कूल में मिड-डे मील के पैसों में गड़बड़ी! प्रिंसिपल पर गंभीर आरोप
लखनऊ नगर निगम में BJP के बीच सियासी घमासान, दिल्ली तक पहुंचा मामला
लखनऊ नगर निगम में BJP के बीच सियासी घमासान, दिल्ली तक पहुंचा मामला
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव को लेकर BJP का प्लान, बूथ स्तर से विधायक तक बनेगा रिपोर्ट कार्ड
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव को लेकर BJP का प्लान, बूथ स्तर से विधायक तक बनेगा रिपोर्ट कार्ड
मेरठ में कांवड़ियों पर CM ने की पुष्पवर्षा तो संगीत सोम बोले- 'साफ संदेश है कि...'
मेरठ में कांवड़ियों पर CM ने की पुष्पवर्षा तो संगीत सोम बोले- 'साफ संदेश है कि...'

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
Embed widget