एक्सप्लोरर

UP Crime: उन्नाव में बेरहम पति की करतूत, पत्नी की फावड़े से हत्या कर हुआ फरार, जांच में जुटी पुलिस

Unnao Crime News: उन्नाव में खून से लथपथ पड़ा महिला का शव बरामद होने से सनसनी फैल गई. पुलिस ने खेत में खून से सना फावड़ा बरामद किया है. आरोपी पति पुलिस की पकड़ से अभी दूर है.

Husband Kills Wife in UP: उत्तर प्रदेश के उन्नाव में (Unnao) रिश्ते का कत्ल हुआ है. पत्नी की बेरहमी से हत्या (Murder) के बाद शव फेंककर पति फरार हो गया. ग्रामीणों को सुबह महिला का खून से लथपथ पड़ा शव मिला. घटना की जानकारी गंगा घाट कोतवाली पुलिस को दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया. हत्या का आरोपी पति पुलिस की पकड़ से अभी दूर है. कान्ति की शादी सात साल पहले कुलदीप पाल के साथ हुई थी. कुलदीप अचलगंज थाना क्षेत्र के हड़हा का रहनेवाला है. गुरुवार को कांति गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के सिपाहिनखेड़ा में सत्यनारायण की कथा सुनने आई अकेले आई थी. रविवार की रात कुलदीप कांति को लेने के लिए ससुराल पहुंचा.

पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट

ससुरालियों ने कांति को पति के साथ जाने दिया. पति कर्मी बिझला मऊ गांव में रहने वाले पप्पू के खेत पर पहुंचा. खेत में रखे फावड़ा से कांति की गर्दन पर कई वार कर पति ने निर्मम हत्या कर दी. वारदात को अंजाम देने के बाद पति शव छोड़कर भाग निकला. सोमवार सुबह ग्रामीणों ने खेत में खून से लथपथ पड़ा महिला का शव देखा. घटना की जानकारी पाकर गंगा घाट कोतवाली के क्राइम इंस्पेक्टर अवधेश कुमार यादव पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे. उन्होंने आलाधिकारियों को हत्या की जानकारी दी.

खेत में खून से सना फावड़ा जब्त

सीओ सिटी आशुतोष कुमार ने मौके पर पहुंचकर कांति के परिजनों से पूछताछ की. पूछताछ के बाद महिला का शव अस्पताल भिजवा दिया गया. पुलिस ने घटनास्थल पर खून से सना फावड़ा बरामद किया है. सीओ सिटी ने बताया कि गंगाघाट क्षेत्र के कर्मी बिजला मऊ में खेत से महिला की डेड बॉडी मिली है. पति पर हत्या का आरोप लगाया गया है. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. उन्होंने बताया कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है. 

Prayagraj News: अतीक अहमद के गुर्गों पर मेहरबानी! 5 साल बाद भी शूटरों की अवैध संपत्ति पता नहीं कर पाई पुलिस

आशीष गौड़ पिछले 15 वर्षों से एबीपी न्यूज़ के लिए उत्तर प्रदेश के उन्नाव से रिपोर्टिंग कर रहे हैं. उन्नाव जिले की क्राइम और राजनीति के साथ-साथ जिले की अन्य खबरों पर पैनी नजर रखते हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह के निधन पर भावुक हुईं मायावती, कही ये बात
रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह के निधन पर भावुक हुईं मायावती, कही ये बात
रसड़ा से बसपा विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, कैंसर से थे पीड़ित
रसड़ा से बसपा विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, कैंसर से थे पीड़ित
जल्दी अमीर बनने की चाहत ने पहुंचाया जेल, ठगी केस में पिता-पुत्री गिरफ्तार
जल्दी अमीर बनने की चाहत ने पहुंचाया जेल, ठगी केस में पिता-पुत्री गिरफ्तार
सीतापुर में बच्चों के हक में कौन डाल रहा डाका? मिड-डे मील की गुणवत्ता पर उठे सवाल
सीतापुर में बच्चों के हक में कौन डाल रहा डाका? मिड-डे मील की गुणवत्ता पर उठे सवाल

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget