एक्सप्लोरर

परमवीर चक्र विजेता वीर अब्दुल हमीद की विधवा रसूलन बीबी का निधन

परमवीर चक्र विजेता वीर अब्दुल हमीद की विधवा रसूलन बीबी का निधन शुक्रवार को हो गया। वे 96 साल की थीं। कुछ दिनों से उनकी तबीयत खराब चल रही थी। 1965 के युद्ध में अब्दुल हमीद ने पाकिस्तान के खिलाफ लड़ाई वीरता की मिसाल पेश की थी।

गाजीपुर, एबीपी गंगा। गाजीपुर के दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के धामूपुर के मूल रूप से रहने वाले शहीद वीर अब्दुल हमीद को मरणोपरांत सेना के सर्वोच्च सम्मान परमवीर चक्र से सम्मनित किया गया था। 1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में अप्रतिम वीरता के लिये सेना के सर्वोच्च सम्मान मिला था। आज शहीद अब्दुल हमीद की विधवा रसूलन बीबी का 96 वर्ष की अवस्था में निधन हो गया। रसूलन बीबी ने दुल्लहपुर के अपने आवास में दोपहर के करीब 1.15 बजे अंतिम सांस ली। कुछ दिनों से रसूलन बीबी बीमार चल रहीं थीं और आज उनका निधन हो गया।

विशेष सम्मान की इच्छा लिये चलीं गयीं रसूलन बीबी

वीर अब्दुल हमीद देश के सर्वोच्च वीरता सम्मान परमवीर चक्र से सम्मानित थे। अब्दुल हमीद ने 1965 के भारत-पाक युद्ध में अप्रतिम साहस का परिचय दिया था। सेना में कंपनी क्वार्टर मास्टर हवलदार अब्दुल हमीद का जन्म गाजीपुर के धामूपुर में 1933 में हुआ था और 10 सितंबर 1965 को भारत-पाक युद्ध के दौरान खेमकरण सेक्टर में वीरगति को प्राप्त हुए थे। आज भी शहीद अब्दुल हमीद की पुण्यतिथि पर उनके पैतृक गांव धामूपुर में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन होता है और 2017 में खुद सैन्य प्रमुख जनरल विपिन रावत और तत्कालीन राज्यपाल राम नाईक कार्यक्रम में धामूपुर पहुंचे थे और रसूलन बीबी को सम्मानित किया था।

गाजीपुर जिला प्रशासन से सम्मानित होने की शहीद की विधवा की इच्छा अधूरी रह गयी। एक बार बातचीत के दौरान उन्होंने बताया था कि गाजीपुर जिला प्रशासन उनको कभी भी 15 अगस्त पर जिला मुख्यालय नहीं बुलाता है न ही उनको कोई सम्मान दिया जाता है।

गौरतलब है कि रसूलन बीबी का अंतिम संस्कार कल उनके पैतृक गांव धामूपुर में किया जायेगा।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अतीक अहमद के बेटे ने कहा- अल्लाह की चीज थी, अल्लाह ने ले ली
अतीक अहमद के बेटे ने कहा- अल्लाह की चीज थी, अल्लाह ने ले ली
अतीक के बेटे अबान के 3 दोस्तों की कैसी है हालत, जानें डॉक्टर ने क्या बताया?
अतीक के बेटे अबान के 3 दोस्तों की कैसी है हालत, जानें डॉक्टर ने क्या बताया?
13 जुलाई को उद्घाटन, 24 दिन में 80 गड्ढे! लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की गुणवत्ता पर सवाल
13 जुलाई को उद्घाटन, 24 दिन में 80 गड्ढे! लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की गुणवत्ता पर सवाल
Xप्लेन: UP में 10% ब्राह्मणों को लुभाने की जुगत में क्यों BJP-सपा? 'पंडित' कितने अहम
UP में 10% ब्राह्मणों को लुभाने की जुगत में क्यों BJP-सपा? 'पंडित' कितने अहम

वीडियोज

Mannat: 😱Vikrant की याददाश्त हुई वापस, Dhairya को बेनकाब करने के लिए छुपाया सच। #sbs
Bollywood News: आवारापन 2 ट्रेलर में इमरान हाशमी का शिवम पंडित अवतार, बदले की शुरुआत (06.08.26)
गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
अतीक अहमद के बेटे ने कहा- अल्लाह की चीज थी, अल्लाह ने ले ली
अतीक अहमद के बेटे ने कहा- अल्लाह की चीज थी, अल्लाह ने ले ली
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
रांची: आज सरकार से बातचीत संभव, छात्रों ने तय किए 11 प्रतिनिधि
रांची: आज सरकार से बातचीत संभव, छात्रों ने तय किए 11 प्रतिनिधि
Embed widget