एक्सप्लोरर

UP Election 2022: जानिए- मटेरा सीट से सपा उम्मीदवार हाजी मोहम्मद रमजान ने क्यों किया चुनाव लड़ने से इनकार?

UP Election 2022: समाजवादी पार्टी ने बुधवार को 12 उम्मीदवारों की सूची जारी की, जिसमें मटेरा सीट से हाजी मो रमजान को टिकट दिया गया, लेकिन शाम होते-होते उन्होंने टिकट को वापस करने का एलान कर दिया.

UP Election 2022: चुनाव के दौरान टिकट न मिलने से नाराज नेता कभी पार्टी से ही बगावत कर देते हैं तो कई बार ये फूट-फूट कर रोते हुए भी दिखाई देते हैं. लेकिन नेताओं की नाराजगी हर बार सिर्फ टिकट को लेकर ही नही होती, विधानसभा सीट को लेकर भी पार्टी में आपसी खीचतान देखने को मिलती है. बुधवार को सपा में भी ऐसी ही खींचतान देखने को मिली जहां सपा ने जारी लिस्ट में बहराइच की मटेरा सीट से हाजी मोहम्मद रमजान को उम्मीदवार घोषित हुए और शाम होते-होते उन्होंने टिकट वापसी का एलान भी कर दिया. 

सुबह टिकट मिला शाम को वापस

हाजी मोहम्मद रमजान को सपा ने सुबह टिकट दिया और शाम तक उन्होंने इसे वापस करने का एलान कर डाला. बुधवार को पत्रकारों से बात करते हुए उन्होने कहा कि वो पिछले 10 साल से श्रावस्ती विधानसभा क्षेत्र में काम करते रहे हैं. वहां की जनता भी चाहती है कि वो यहीं से चुनाव लड़ें. हाजी रमजान ने कहा कि आखिरी वक्त में मटेरा सीट पर चुनाव लड़ना उनके लिए संभव नहीं है. इसके साथ ही उन्होंने तंज कसा कि श्रावस्ती सीट से जिन असलम रायनी को पार्टी ने टिकट दिया है वह तो भिनगा सीट से विधायक हैं, फिर वह अपना क्षेत्र छोड़कर भाग क्यों रहे हैं. 

अखिलेश को लेकर कही ये बात

रमजान ने कहा कि अब वह अपने क्षेत्र श्रावस्ती की जनता एवं अपने समर्थकों से पूछकर ही अपना अगला कदम निर्धारित करेंगे. उन्होंने कहा,‘‘मुझे पूरा भरोसा और विश्वास है कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव क्षेत्रीय जनता की भावनाओं का सम्मान करते हुए अपने निर्णय पर पुनर्विचार करेंगें और उन्हें श्रावस्ती से ही चुनाव लड़ने का अवसर देंगें’’

2017 में मामूली अंतर से हारे थे चुनाव

दरअसल बहराइच की मटेरा विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी ने बुधवार सुबह हाजी मोहम्मद रमजान को पार्टी का टिकट देने की घोषणा की थी. श्रावस्ती जनपद के मूल निवासी हाजी रमजान सपा सरकार में स्थानीय निकाय सीट से विधान परिषद सदस्य एवं श्रावस्ती जिले की भिन्गा सीट से विधायक रह चुके हैं. 2017 के विधानसभा चुनाव में भी हाजी रमजान श्रावस्ती सीट से मामूली अंतर से चुनाव हारे थे.

मटेरा में सपा ने किया बदलाव

बहराइच जिले की जिस मटेरा सीट से रमजान को टिकट दिया गया था वहां से सपा के पूर्व कैबिनेट मंत्री यासर शाह विधायक हैं लेकिन पार्टी इस बार उन्हें बहराइच सदर सीट से लड़ा रही है। कई विधायकों के साथ बसपा छोड़कर सपा में शामिल हुए असलम रायनी को अखिलेश ने श्रावस्ती सीट से टिकट दिया है.

ये भी पढ़ें-

UP Election 2022: बुलंदशहर में दिग्गजों का प्रचार, अमित शाह भरेंगे हुंकार तो अखिलेश जयंत निकालेंगे 'विजय यात्रा'

UP Election 2022: कभी सीएम योगी के खिलाफ प्रदर्शन करने पर गिरफ्तार होने वाली Pooja Shukla बनी सपा उम्मीदवार, लखनऊ की इस सीट से लड़ेंगी चुनाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'2027 का ट्रेलर है MLC चुनाव', योगी के मंत्री ने प्रचंड जीत का किया दावा
'2027 का ट्रेलर है MLC चुनाव', योगी के मंत्री ने प्रचंड जीत का किया दावा
दिवाली से पहले योगी सरकार ने निकाली भर्ती, तीन विज्ञापन जारी
दिवाली से पहले योगी सरकार ने निकाली भर्ती, तीन विज्ञापन जारी
बूथ कैप्चरिंग का आरोप लगाते हुए रो पड़े सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल, कहा- धर्म बदलूंगा
बूथ कैप्चरिंग का आरोप लगाते हुए रो पड़े सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल, कहा- धर्म बदलूंगा
अलीगढ़ में युवक को गाड़ी से कुचलने का आरोपी गिरफ्तार, BJP के पूर्व जिलाध्यक्ष का है भतीजा
अलीगढ़ में युवक को गाड़ी से कुचलने का आरोपी गिरफ्तार, BJP के पूर्व जिलाध्यक्ष का है भतीजा

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar
SIR Controversy: UP Election 2027 से पहले Software में Error! Voter List में नाम पर बवाल! | SP | EC
Sandeep Chaudhary: भारत में महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सबसे सटीक विश्लेषण! | Trump | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भूकंप के झटकों से फिर कांपा तिब्बत, 4.5 दर्ज की गई तीव्रता
भूकंप के झटकों से फिर कांपा तिब्बत, 4.5 दर्ज की गई तीव्रता
दिल्ली-NCR में हवा हुई खराब, 300 पार पहुंचा AQI; बारिश को लेकर बड़ा अपडेट
दिल्ली-NCR में हवा हुई खराब, 300 पार पहुंचा AQI; बारिश को लेकर बड़ा अपडेट
'फौजी' का धांसू टीजर आउट, प्रभास का लुक उड़ा देगा होश, जानें- कब रिलीज होगी फिल्म?
'फौजी' का धांसू टीजर आउट, विद्रोही सैनिक के दमदार अवतार में दिखे प्रभास
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
आतंकवाद के खिलाफ इजरायल का बड़ा ऑपरेशन, 2 सैनिकों की मौत के बाद एक्शन में नेतन्याहू
आतंकवाद के खिलाफ इजरायल का बड़ा ऑपरेशन, 2 सैनिकों की मौत के बाद एक्शन में नेतन्याहू
राजस्थान में 8वीं के छात्रों को स्कॉलरशिप का मौका, 30 अक्टूबर से करें आवेदन
राजस्थान में 8वीं के छात्रों को स्कॉलरशिप का मौका, 30 अक्टूबर से करें आवेदन
SUV की बिक्री में Tata की पकड़, Punch बनी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार
SUV की बिक्री में Tata की पकड़, Punch बनी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार
Embed widget