एक्सप्लोरर

जानिए, सूर्य के राशि परिवर्तन का किस राशि पर कैसा प्रभाव पड़ेगा, इसके उपाय क्या हैं

जानिए, सूर्य के राशि परिवर्तन का किस राशि पर कैसा प्रभाव पड़ेगा, इसके उपाय। पंडित शशिशेखर त्रिपाठी ने बताया कि सभी 12 राशियों पर पड़ेगा वाले प्रभाव और इसके उपाय के बारे में।

नई दिल्ली, पं.शशिशेखर त्रिपाठी। अंतरिक्ष में ग्रह राज सूर्य का राशि परिवर्तन हुआ है। गृह राज सूर्य अपनी नीच राशि को छोड़ते हुए वृश्चिक राशि में प्रवेश कर चुके हैं। पिछले एक महीने से सूर्य अपनी नीच राशि तुला में थे और रविवार को ही वहां से प्रस्थान किया है। पंडित शशिशेखर त्रिपाठी ने बताया है कि सभी  12 राशियों पर इस सूर्य के परिवर्तन का क्या प्रभाव पड़ेगा।

सूर्य के राशि परिवर्तन का प्रभाव

मेष राशि 

मेष राशि वालों के लिए सूर्य बहुत महत्वपूर्ण होते हैं, इसलिए जिन लोगों की भी मेष राशि और मेष लग्न है, उन लोगों को सबसे पहले अपनी हेल्थ का ध्यान रखना होगा, क्योंकि अंतरिक्ष में जो सूर्य की स्थिति है वह थोड़ी सी कमजोर हुई है।

  • जोड़ों में दर्द की समस्या हो सकती है
  • कैल्शियम की कमी
  • दांतों में दिक्कत हो सकती है।
  • उपाय में सूर्य भगवान को प्रणाम करें, अपनी सेहत का ख्याल रखें।

वृष राशि

वृष राशि वालों के लिए यह सूर्य का परिवर्तन उनके दांपत्य जीवन में तनाव पैदा कर सकता हैं। छोटी-छोटी बातों को लेकर विवाद हो सकता है, इसलिए ध्यान रखें कि इस महीने अपने दांपत्य सुख को बनाएं रखना होगा, अन्यथा दांपत्य जीवन में तनाव आ सकता है।

  • खान-पान में विशेष ध्यान रखना होगा, बहुत मिर्च मसाला मत खाएं, नहीं तो पेट में जलन, गैस की समस्या हो सकती है।
  • जिन लोगों को अल्सर है, उनको भी विशेष ध्यान रखना चाहिए।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए यह सूर्य का परिवर्तन पिता के साथ वैचारिक मतभेद पैदा कर सकता है, इसलिए ध्यान रखें कि पिता का सम्मान करना है। उनकी किसी भी बात को लेकर विवाद नहीं करना चाहिए।

  • ऑफिस में भी अपने बॉस के साथ तालमेल बनाकर रखें, अन्यथा आपको दिक्कत हो सकती है। छोटी-छोटी बातें आपके करियर में समस्या पैदा कर सकती है।

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए एडमिनिस्ट्रेटिव पॉवर में वृद्धि होगी, प्रशासनिक क्षमता से अपने करियर में उन्नति कर सकते हैं।

  • संतान संबंधित शुभ समाचार भी मिल सकता है।
  • एक बात और ध्यान रखनी है कि अपनी शेविंग से बच्चों की पढ़ाई या बच्चों की उन्नति के लिए धन खर्च हो सकता है।

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए यह माह सुकून भरा है। पिछले दिनों अगर बहुत अधिक परिश्रम किया है, काम का बोझ अधिक रहा है तो थोड़ा सा रिलैक्स करने का यह महीना है।

  • बीच-बीच में आराम कर सकते हैं, कहीं धार्मिक यात्रा कर सकते हैं।
  • यदि संभव हो तो अपने उच्चाधिकारियों को अपने घर भोजन करने के लिए अवश्य आमंत्रित करें।

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए अपने पूर्वजों के माध्यम से कुछ लाभ हो सकता है, उनका आशीर्वाद प्राप्त हो सकता है, यदि ग्रैंडफादर यानी दादा जी जीवित हैं, उनकी खूब सेवा करिए, उनका आशीर्वाद आपके लिए इस माह उन्नति के द्वार खोल सकता है।

  • इसके अलावा छोटे भाई बहनों से कुछ विवाद हो सकता है तो इस ओर ध्यान रखें।

तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए यह महीना आर्थिक रूप से मजबूत रहेगा। पिछले कई दिनों से अगर आर्थिक तंगी चल रही थी तो अब आपकी तंगी कम होगी।

  • कहीं से धन प्राप्त होगा और जिन लोगों के धन मार्केट में फंसे हैं उनका धन भी निकलेगा और उनको सुख की अनुभूति होगी।

वृश्चिक राशि 

वृश्चिक राशि वालों के लिए सूर्य थोड़ा सा स्ट्रेस पैदा कर सकते हैं, लेकिन यह तनाव करियर के लिए बहुत जरूरी है बहुत लाभ देंगे।

  • हो सकता है कि बॉस किसी बात को लेकर या किसी सुधार को लेकर आपसे कठोर वचन बोल दें, तो आप बिल्कुल परेशान मत हों उनकी बात के मर्म को समझते हुए अपने में सुधार करना होगा, इससे आपको भविष्य में बहुत लाभ होगा।

धनु राशि

धनु राशि वालों को इस महीने अपने खर्चों की लिस्ट कम करनी होगी अनावश्यक रूप से पैसे की बर्बादी कतई नहीं करनी है।

  • एक बात नोट कर लें कि बहुत दिखावे में धन बिल्कुल खर्च न करें क्योंकि इस माह सामाजिक प्रतिष्ठा बनाकर रखने में अनावश्यक रूप से पैसा खर्च हो जाएगा। जिससे बाद में निराशा का सामना करना पड़ सकता है।

मकर राशि 

मकर राशि वालों को ध्यान रखना चाहिए की निवेश किया हुआ धन डूब सकता है। इसलिए इस महीने कोई भी निवेश करने से पहले विशेषज्ञों से राय करनी चाहिए।

  • किसी को उधार देते समय इस बात की अवश्य जांच पड़ताल कर लेनी चाहिए की उधार मांगने वाला व्यक्ति धन वापस कर पाएगा या नहीं।

कुंभ राशि 

कुंभ राशि वालों के लिए ऑफिस में बॉस का पूरा सपोर्ट मिलेगा आपके भीतर कि जो प्रशासनिक क्षमता का प्रदर्शन होगा।

  • बस एक बात ध्यान रखने वाली है कि क्रोध को बिल्कुल स्थान नहीं देना है और खासतौर से ऑफिस में तो भूलकर भी क्रोध न करें अन्यथा लेने के देने पड़ सकते हैं।

मीन राशि

मीन राशि वालों के लिए यह सूर्य का जो परिवर्तन है वह शत्रुओं के प्रति थोड़ी सी चिंता बढ़ा सकता है।

  • इस महीने मेहनत करनी होगी और भाग्य का सपोर्ट थोड़ा सा कम रहेगा लेकिन चिंता की बात नहीं है 1 दिसंबर से चीजें आप के अनुरूप होने लगेंगी।

उपाय - सुबह सूर्य भगवान को प्रणाम करिए उनको आर्ध्य दीजिए सुर्य की कृपा आपको प्राप्त होगी।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बाराबंकी में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, बेटी के ससुराल वालों पर आरोप, जांच शुरू
बाराबंकी में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, बेटी के ससुराल वालों पर आरोप, जांच शुरू
योगी सरकार पांच जिलों में लगा रही आकाशीय विद्युत चेतावनी सेंसर, रुकेगी जनहानि
योगी सरकार पांच जिलों में लगा रही आकाशीय विद्युत चेतावनी सेंसर, रुकेगी जनहानि
योगी सरकार का 'सशक्त नारी-समृद्ध यूपी' का नारा चरितार्थ, सोनू ने संभाली बस की स्टीयरिंग
योगी सरकार का 'सशक्त नारी-समृद्ध यूपी' का नारा चरितार्थ, सोनू ने संभाली बस की स्टीयरिंग
वाराणसी में दिखेगा का भारतीय वायुसेना का शौर्य, आकाश में गरजेंगे देश के फाइटर जेट
वाराणसी में दिखेगा का भारतीय वायुसेना का शौर्य, आकाश में गरजेंगे देश के फाइटर जेट

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget