एक्सप्लोरर

UP Weather Today: यूपी में धूप खिली लेकिन ठंडी हवाओं ने बढ़ाई गलन, अगले हफ्ते फिर बारिश के आसार

Weather Today in UP: मौसम विभाग के मुताबिक पिछले 24 घंटों में यूपी का मौसम शुष्क ही रहा लेकिन पूर्वी यूपी के कुछ इलाक़ों में सुबह के समय छिछला कोहरा छाया रहा.

UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में बारिश के बाद अब मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है. इन दिनों प्रदेश में मौसम साफ बना हुआ है तो वहीं पहाड़ों पर हुई बर्फबारी की वजह से मैदानी इलाकों में ठंडी हवाओं ने गलन बढ़ाई हुई है. सुबह और शाम के समय शीतलहर के चलते गलन महसूस हो रही है, हालांकि दिन चढ़ने के साथ खिली धूप भी निकल रही है जिससे लोगों को थोड़ी बहुत राहत मिल रही हैं. प्रदेश में आज 8 फरवरी को भी मौसम के शुष्क ही रहने के आसार हैं लेकिन ठंडी हवाओं से सर्दी महसूस होती रहेगी. 

मौसम विभाग के मुताबिक पिछले 24 घंटों में यूपी का मौसम शुष्क ही रहा लेकिन पूर्वी यूपी के कुछ इलाक़ों में सुबह के समय छिछला कोहरा छाया रहा. कही-कहीं पर दिन काफ़ी ठंडा रहा. राज्य के प्रयागराज और झांसी मंडलों में रात के समय तापमान में खासी गिरावट देखने को मिली. प्रदेश में आज भी मौसम शुष्क ही बना रहेगा. IMD की ओर से कोई खास चेतावनी नहीं जारी की गई है. 

UP Politics: चाचा शिवपाल के बहाने, अखिलेश यादव पर निशाने, सीएम योगी का तंज सुन ठहाकों से गूंजा पूरा सदन

अगले हफ़्ते फिर बदलेगा मौसम
यूपी में 8 फ़रवरी से 11 फ़रवरी तक मौसम साफ़ ही रहेगा, धूप निकलती रहेगी. हालांकि उत्तरी पाकिस्तान और जम्मू संभाग की ओर से एक ताज़ा पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय होता दिखाई दे रहा है, जिसकी वजह से एक बार फिर मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा. जिसके चलते बारिश का सिलसिला फिर देखने को मिल सकता है. 12 फरवरी को प्रदेश में एक या दो स्थानों पर बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है. 

मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखने को मिलेगी. इसके बाद उसमें कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. वहीं अधिकतम तापमान में भी 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना जताई गई है. राज्य में सबसे कम तापमान अयोध्या का दर्ज किया गया, जहां रात के समय न्यूनतम तापमान 6.0 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच गया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी
प्रयागराज: SRN अस्पताल का नाम बदलने की मांग, धरना जारी
प्रयागराज: SRN अस्पताल का नाम बदलने की मांग, धरना जारी
अयोध्या में कल से सावन झूला मेला, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
अयोध्या में कल से सावन झूला मेला, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget